Bikes जो आपके लिए होगी सही। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

Honda टू-व्हीलर की बिक्री में आई गिरावट, Activa और Shine की मांग में कमी, जल्द लॉन्च हो सकता है नया 160cc स्कूटर

Honda Two-Wheelers India को अप्रैल 2025 में तगड़ा झटका लगा है। कंपनी की बिक्री में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। होंडा ने अप्रैल 2025 में कुल 4,80,896 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल अप्रैल 2024.

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: भारतीय बाजार में एक्टिवा और शाइन जैसे लोकप्रिय टू-व्हीलर्स बेचने वाली Honda Two-Wheelers India को अप्रैल 2025 में तगड़ा झटका लगा है। कंपनी की बिक्री में 11% की गिरावट दर्ज की गई है। होंडा ने अप्रैल 2025 में कुल 4,80,896 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल अप्रैल 2024 में यह आंकड़ा 5,41,946 यूनिट्स था।

घरेलू और निर्यात बाजार दोनों में गिरावट

होंडा ने इस साल घरेलू बाजार में 4,22,931 यूनिट्स और निर्यात में 57,965 यूनिट्स बेचीं। वहीं, अप्रैल 2024 में घरेलू बिक्री 4,81,046 यूनिट्स और निर्यात 60,900 यूनिट्स रहा था। इसका मतलब घरेलू बिक्री में 12% की गिरावट, जबकि निर्यात में 5% की गिरावट देखी गई है।

OBD-2B अपडेट के साथ नई तैयारी

होंडा पिछले कुछ महीनों से अपने ICE मॉडल्स को नए OBD-2B उत्सर्जन मानकों के अनुसार अपडेट कर रही है। हाल ही में Honda Dio 125 और Shine 100 को इन मानकों के अनुरूप किया गया है। इससे कंपनी की तकनीकी मजबूती और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता का भी संकेत मिलता है।

3 साल की फ्री सर्विस और ₹5,500 तक के बेनेफिट्स

होंडा ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए Activa 110 और Activa 125 के नए 2025 मॉडल्स पर 3 साल की फ्री सर्विस और ₹5,500 तक के अतिरिक्त लाभ का ऑफर दिया था। ये स्कूटर OBD-2B नॉर्म्स के अनुरूप हैं और देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर्स में शामिल हैं। हालांकि यह ऑफर 30 अप्रैल 2025 को समाप्त हो चुका है। ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नया 160cc मैक्सी स्कूटर जल्द हो सकता है लॉन्च

होंडा ने भारत में PCX160 मैक्सी-स्कूटर के लिए डिज़ाइन पेटेंट फाइल किया है, जो ब्रांड के 160cc प्रीमियम स्कूटर सेगमेंट में एंट्री का संकेत है। हालांकि अभी लॉन्च डेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार यह स्कूटर Yamaha Aerox 155 और Hero Xoom 160 को सीधी टक्कर देगा।

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें