Honda City (Source. Honda) 
ऑटोमोबाइल

Honda की इस SUV पर पैसों की बारिश, 2.15 लाख तक की छूट, Amaze पर भी मिल रहे धमाकेदार ऑफर्स

Car Discount July 2026: Honda कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो यह महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। Honda Cars India ने अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है।

सिमरन सिंह

Honda July Offers 2026: जुलाई 2026 में नई Honda कार खरीदने का प्लान कर रहे है तो यह महीना आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। बता दें कि Honda Cars India ने अपनी चुनिंदा कारों पर आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की है। जिसमें सबसे बड़ा फायदा Honda Elevate खरीदने वालों को मिल रहा है जो की 2.15 लाख तक के बेनिफिट्स के साथ आ रहा है। वहीं Honda Amaze पर भी कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है।

Honda Elevate पर सबसे बड़ा ऑफर

जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई 2026 में Honda Elevate कंपनी की सबसे ज्यादा बेनिफिट्स पाने वाली कार बन गई है। इस मिड-साइज SUV पर 40,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 30,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसके अलावा कॉर्पोरेट बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी रियायती कीमत पर उपलब्ध है। लेकिन कुल बेनिफिट्स की राशि वेरिएंट, शहर, डीलरशिप और उपलब्ध स्टॉक के आधार पर अलग-अलग हो सकती है। देखा जा रहा है कि कुछ चुनिंदा वेरिएंट्स पर ही 2.15 लाख तक का फायदा भी मिल रहा है।

Honda Amaze पर भी शानदार डील

इस लिस्ट में नई तीसरी पीढ़ी की Honda Amaze पर कंपनी 67,000 रुपये तक के ऑफर्स दे रही है। इसमें 15,000 का कैश डिस्काउंट, 15,000 तक का एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और 7 साल की एक्सटेंडेड वारंटी शामिल है। वहीं दूसरी पीढ़ी की Amaze पर 58,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। लेकिन इसकी उपलब्धता मुख्य रूप से डीलरशिप के बचे हुए स्टॉक पर निर्भर करेगी क्योंकि नई Amaze अब कंपनी की प्रमुख कॉम्पैक्ट सेडान बन चुकी है।

Honda City खरीदने वालों को नहीं मिलेगा कोई फायदा

अगर आप उन लोगों में है जो Honda City लेना चाहते है तो इस बार थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कंपनी ने जुलाई 2026 में Honda City और City e पर कोई कंज्यूमर ऑफर नहीं दिया है। हाल ही में अपडेटेड मॉडल लॉन्च होने की वजह से फिलहाल इस सेडान पर डिस्काउंट नहीं रखा गया है।

Honda कारों पर जुलाई 2026 के ऑफर्स का एक नजर में विवरण

मॉडल अधिकतम बेनिफिट प्रमुख ऑफर्स उपलब्धता
Honda Elevate 2.15 लाख तक कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट बेनिफिट, लॉयल्टी बोनस, एक्सटेंडेड वारंटी चुनिंदा वेरिएंट्स और स्टॉक पर निर्भर
Honda Amaze (नई, तीसरी पीढ़ी) 67,000 तक ₹15,000 कैश डिस्काउंट, ₹15,000 तक एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट, 7 साल की वारंटी डीलरशिप और वेरिएंट के अनुसार
Honda Amaze (पुरानी, दूसरी पीढ़ी) 58,000 तक सीमित स्टॉक पर उपलब्ध ऑफर्स केवल बचे हुए स्टॉक पर
Honda City / City e कोई ऑफर नहीं फिलहाल कोई कंज्यूमर डिस्काउंट नहीं उपलब्ध नहीं

31 जुलाई तक ही वैध हैं ऑफर्स

आखिर में बता दें कि Honda के ये सभी ऑफर्स 31 जुलाई 2026 तक लागू रहने वाले है। अंतिम छूट आपके शहर, डीलरशिप, वेरिएंट, एक्सचेंज वैल्यू और कॉर्पोरेट पात्रता के अनुसार बदल सकती है। इसलिए कार बुक करने से पहले अपने नजदीकी Honda डीलरशिप से ऑफर्स की पुष्टि जरूर कर लें। यदि आपका बजट SUV की ओर है तो इस महीने Honda Elevate सबसे आकर्षक डील आपके लिए लेकर आ रही है।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला