Honda Shine 125 (Source. Honda) 
ऑटोमोबाइल

रोज ऑफिस आने-जाने वालों के लिए Honda Shine 125 क्यों बन रही है पहली पसंद, जाने क्या है कीमत?

Honda Shine 125 Price: डेली ऑफिस अप-डाउन, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर गांव से शहर की रोज़मर्रा की भागदौड़ अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद हो, पेट्रोल कम पिए और जेब पर भारी न पड़े।

सिमरन सिंह

Best Bike For Daily Commute: डेली ऑफिस अप-डाउन, बच्चों को स्कूल छोड़ना या फिर गांव से शहर की रोज़मर्रा की भागदौड़ अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो भरोसेमंद हो, पेट्रोल कम पिए और जेब पर भारी न पड़े, तो Honda Shine 125 आपके लिए एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आती है। दमदार माइलेज, स्मूद इंजन और होंडा की भरोसेमंद टेक्नोलॉजी के चलते यह बाइक सीधे तौर पर Hero Super Splendor को कड़ी टक्कर देती है। खास बात यह है कि ट्रैफिक से भरी शहर की सड़कों से लेकर गांव की उबड़-खाबड़ राहों तक, यह बाइक आरामदायक राइडिंग एक्सपीरियंस देती है।

Honda Shine 125 की कीमत: बजट में फिट

Honda Shine 125 की एक्स-शोरूम कीमत ड्रम ब्रेक वेरिएंट के लिए ₹80,852 और डिस्क ब्रेक वेरिएंट के लिए ₹85,211 रखी गई है। कंपनी की ओर से आसान EMI विकल्प भी मिलते हैं, जिनमें 24 महीनों के लिए करीब ₹3,504 प्रति माह की EMI पर इस बाइक को घर लाया जा सकता है। सीमित बजट वाले ग्राहकों के लिए यह कीमत इसे एक वैल्यू फॉर मनी बाइक बनाती है।

इंजन और परफॉर्मेंस: रोज़मर्रा के लिए परफेक्ट

Honda Shine 125 में 123.94 cc का सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो BS-VI OBD2B मानकों पर खरा उतरता है और E20 फ्यूल के साथ कम्पैटिबल है। यह इंजन 10.74 PS की पावर और 11 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रैफिक में आसान ओवरटेकिंग हो या स्मूद राइड, यह इंजन हर स्थिति में संतुलित परफॉर्मेंस देता है। 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ बाइक हाईवे पर भी ठीक-ठाक चलती है, हालांकि इसका असली फोकस डेली कम्यूटिंग ही है।

माइलेज: पेट्रोल खर्च पर कंट्रोल

Honda Shine 125 एक लीटर पेट्रोल में करीब 55 से 65 किमी तक चलने का दावा करती है। इसमें दिया गया आइडलिंग स्टॉप सिस्टम ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन को ऑटोमैटिक बंद कर देता है, जिससे ईंधन की बचत होती है। रोज़ 50–100 किमी चलने वालों के लिए यह फीचर जेब पर बड़ा फर्क डाल सकता है।

फीचर्स और सेफ्टी: सिंपल लेकिन काम के

इस बाइक में फुली डिजिटल मीटर, 15W USB-C चार्जिंग पोर्ट, क्रोम फ्रंट वाइजर, प्रीमियम क्रोम साइड कवर और क्रोम मफलर कवर जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के लिहाज से CBS (कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम), साइड स्टैंड इंडिकेटर के साथ इंजन कटऑफ और डिस्क ब्रेक का विकल्प दिया गया है। 162 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 791 mm की सीट हाइट इसे गांव और शहर दोनों सड़कों के लिए उपयुक्त बनाते हैं।

ध्यान दें

कम खर्च, ज्यादा माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस की तलाश करने वालों के लिए Honda Shine 125 एक समझदारी भरा फैसला साबित हो सकती है। फिर भी खरीदने से पहले एक टेस्ट राइड लेना बेहतर रहेगा।

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन