-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Activa Won Again Sold So Many Scooters In The Beginning Of 2025 Tvs And Suzuki Also Showed Their Strength
एक्टिवा ने फिर मारी बाजी, 2025 की शुरुआत में ही बेच दिए इतने स्कूटर, TVS और Suzuki ने भी दिखाया दम
- Written By: अक्षय साहू
फाइनेंशियल ईयर 2025 में होंडा एक्टिवा को कुल 25,20,520 लोगों ने खरीदा है। जो पिछले वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 11.80 प्रतिशत ज्यादा है। भारत में बिकने वाला लगभग हर तीसरा स्कूटर होंडा एक्टिवा होता है।

होंडा एक्टिवा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: होंडा एक्टिवा ने भारत में बिक्री के मामले में एक बार फिर बाजी मारते हुए अपने सभी कंपीटीटर्स को पीछे छोड़ दिया है। कंपनी ने अप्रैल 2024 से लेकर मार्च 2025 तक 25 लाख से ज्यादा स्कूटर बेचकर सभी को हैरान कर दिया है।
फाइनेंशियल ईयर 2025 में होंडा एक्टिवा को कुल 25,20,520 लोगों ने खरीदा है। बिक्री के यह आंकड़े पिछले वित्त वर्ष 2024 के मुकाबले 11.80 प्रतिशत ज्यादा है। वहीं कंपनी ने 2025 की शुरुआत से लेकर अब तक 3,59,383 स्कूटर बेचे हैं। मार्केट पर एक्टिवा की पकड़ का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि भारत में बिकने वाला लगभग हर तीसरा स्कूटर होंडा एक्टिवा होता है।
TVS, Suzuki से मुकाबला
भारतीय बाजार में होंडा एक्टिवा का मुकाबला मुख्य तौर पर टीवीएस जुपिटर और सुजुकी एक्सेस से है। दोनों ही कंपनी के स्कूटर शानदार डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ आते हैं। इसके बाद भी दोनों बिक्री के मामले में एक्टिवा से बहुत पीछे हैं। हालांकि, इन दोनों स्कूटरों ने पिछले कुछ सालों में बिक्री में सुधार किया है।
सम्बंधित ख़बरें
नई कार में ADAS देखकर हो रहे हैं इंप्रेस? खरीदने से पहले जान लें इसकी ये बड़ी सीमाएं, वरना हो सकता है नुकसान
भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान बनी Maruti Dzire, Honda Amaze ने मारी सबसे बड़ी छलांग
Honda का अब तक का सबसे बड़ा धमाका, 7 नई बाइक-स्कूटर समेत 10 मॉडल पेश, EV से लेकर Flex-Fuel तक मिलेगा हर विकल्प
Honda ने मचा दिया तहलका, लॉन्च हुईं XR 300L और XR 300 Rally, दमदार इंजन के साथ ऑफ-रोडिंग का मजा होगा दोगुना
पिछले वित्त वर्ष में टीवीएस जुपिटर को कुल 11,07,285 लोगों ने खरीदा है, जो 2024 के वित्त वर्ष के मुकाबले 31.06% ज्यादा है। तीसरे नंबर पर रहे सुजुकी एक्सेस को कुल 7,27,458 खरीदा। सालाना आधार पर इसकी बिक्री में 14.64% की बढ़ोतरी हुई है।
होंडा एक्टिवा की कीमत और फीचर्स
एक्टिवा होंडा का एक पॉपुलर स्कूटर है। यह मार्केट में 2 वेरिएंट में उपलब्ध है। जिसमें एक 109.5 सीसी इंजन और 125 सीसी इंजन वाला वेरिएंट है। जिनकी कीमत 78,684 रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है और टॉप मॉडल के लिए करीब 1 लाख रुपए तक जाती है। इस सीरीज के तहत सबसे सस्ता मॉडल होंडा एक्टिवा 6G है, होंडा एक्टिवा 125 सबसे महंगा मॉडल है। यह स्कूटर 42.5 kmpl से लेकर 47 kmpl का माइलेज देता है। दोनों ही कई कलर ऑप्शन साथ आते हैं।
वहीं अगर होंडा एक्टिवा के फीचर्स की बात करें तो इसमें एलईडी पोजीशन लैंप, एन्हांस्ड स्मार्ट पावर (ईएसपी) तकनीक, एसीजी स्टार्टर, आइडलिंग स्टॉप सिस्टम, साइड स्टैंड इंजन इनहिबिटर फंक्शन और पिछले मॉडल से संयुक्त ब्रेकिंग सिस्टम मिलता है।
ऑटोमोबाइल से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्टिवा के 125 सीसी वाला वेरिएंट इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर एक सेमी-डिजिटल मॉड्यूल से लैस है जो ओडोमीटर, क्लॉक, इको इंडिकेटर और सर्विस ड्यू इंडिकेटर के बारे में बताता है। इसके अवाला एच-स्मार्ट वैरिएंट में स्मार्ट की सिस्टम भी मिलता है जो स्कूटर में स्मार्ट फाइंड, रिमोट अनलॉक, कीलेस इग्निशन और एंटी-थेफ्ट सिस्टम लाता है।
Activa won again sold so many scooters in the beginning of 2025 tvs and suzuki also showed their strength
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














