Highlight:
Honda City, तीसरी जनरेशन Honda Amaze, दूसरी जनरेशन Amaze पर ऑफर मिल रहे हैं।
Honda City पर सबसे ज्यादा 1.86 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं।
Amaze के दोनों मॉडल पर भी हजारों रुपये की बचत का मौका है।
Honda Amaze Discount: अगर आप नई Honda कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो नवंबर 2026 आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इस महीने Honda City, तीसरी जनरेशन Honda Amaze और दूसरी जनरेशन Amaze पर आकर्षक ऑफर मिल रहे हैं। CarDekho की रिपोर्ट में बताया गया है कि Honda City पर सबसे ज्यादा 1.86 लाख रुपये तक के फायदे दिए जा रहे हैं। वहीं Amaze के दोनों मॉडल पर भी हजारों रुपये की बचत का मौका है। बता दें कि ये ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मान्य हैं।
नवंबर के लिए सामने आए मॉडल-वाइज ऑफर्स में सामने आया है कि Honda City पर 1.86 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। तीसरी जनरेशन Honda Amaze पर 66,800 रुपये तक और दूसरी जनरेशन Amaze पर 57,600 रुपये तक की बचत बताई गई है।
| Honda कार | अधिकतम फायदे |
|---|---|
| Honda City | 1.86 लाख रुपये तक |
| Honda Amaze (तीसरी जनरेशन) | 66,800 रुपये तक |
| Honda Amaze (दूसरी जनरेशन) | 57,600 रुपये तक |
साथ ही इसमें ध्यान रहे कि ये अधिकतम फायदे हैं । हर वेरिएंट या ग्राहक को इतनी ही छूट मिले यह जरूरी नहीं है।
इस महीने Honda City पर सबसे ज्यादा बचत का मौका मिल रहा है। वहीं नई Amaze खरीदने वालों को 66,800 रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। साथ ही पुरानी मतलब दूसरी जनरेशन Amaze पर भी 57,600 रुपये तक के ऑफर बताए गए हैं।
इन फायदों में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस, लॉयल्टी बेनिफिट और कॉर्पोरेट ऑफर जैसे अलग-अलग लाभ शामिल हो सकते हैं। लेकिन हर मॉडल के लिए इनका पूरा ब्रेकडाउन उपलब्ध नहीं है। इसलिए खरीदारी से पहले डीलर से लिखित जानकारी लेना बेहतर रहेगा।
रिपोर्ट में बताया गया है कि Honda Elevate और ZR-V पर इस महीने सामान्य ग्राहकों के लिए अलग से डिस्काउंट नहीं बताया गया है। लेकिन चुनिंदा कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों को Honda की पूरी कार रेंज पर कॉर्पोरेट ऑफर मिल सकते हैं। इनमें City, Amaze, Elevate और ZR-V भी शामिल हैं।
Honda की आधिकारिक वेबसाइट पर बताया गया है कि नवंबर के ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मान्य हैं। कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि फायदे वेरिएंट, ग्रेड और लोकेशन के हिसाब से बदल सकते हैं। इसलिए अपनी पसंद की कार की ऑन-रोड कीमत और सभी छूट की जानकारी नजदीकी अधिकृत डीलर से जरूर लें। सिर्फ अधिकतम डिस्काउंट देखकर फैसला करने के बजाय यह भी जांचें कि आपको वास्तव में कितनी बचत मिल रही है।