2027 Tata Nexon में होंगे बड़े बदलाव, मिलेगा नया बॉक्सी डिजाइन, बड़ी स्क्रीन और Kryojet डीजल इंजन

Next Generation Tata Nexon: Tata Motors की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। महाराष्ट्र में इसकी टेस्टिंग के दौरान नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं।
2027 Tata Nexon will feature new boxy design larger screen Kryojet diesel engine
2027 Tata Nexon में क्या नया है।Source. Social Media
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • कंपनी इसकी नेक्स्ट जनरेशन पर काम कर रही है जिसे प्रोजेक्ट Garud कोडनेम दिया गया है।

  • इन तस्वीरों से SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर में होने वाले बदलावों की जानकारी मिली है।

  • सके साथ ही कंपनी नई जनरेशन Nexon EV पर भी काम कर रही है।

New Tata Nexon 2027: Tata Motors की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Nexon अब नए अवतार में आने की तैयारी कर रही है। वहीं कंपनी इसकी नेक्स्ट जनरेशन पर काम कर रही है जिसे प्रोजेक्ट Garud कोडनेम दिया गया है। हाल ही में महाराष्ट्र में इसकी टेस्टिंग के दौरान नई स्पाई तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों से SUV के एक्सटीरियर और इंटीरियर में होने वाले बदलावों की जानकारी मिली है। नई Tata Nexon 2027 में सिर्फ लुक ही नहीं बल्कि प्लेटफॉर्म, केबिन और इंजन के स्तर पर भी बड़े अपडेट देखने को मिल सकते हैं। इसके साथ ही कंपनी नई जनरेशन Nexon EV पर भी काम कर रही है।

पहले से ज्यादा बॉक्सी होगा नई Tata Nexon का डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान नई Tata Nexon पूरी तरह कैमोफ्लाज से ढकी हुई थी लेकिन इसके बॉडी शेप में बदलाव साफ नजर आते हैं। मौजूदा मॉडल की तुलना में इसका फ्रंट हिस्सा ज्यादा सीधा और ऊंचा दिखाई देता है। वहीं रूफलाइन को भी पहले से ज्यादा फ्लैट रखा जा सकता है।

इस नए डिजाइन से पीछे बैठने वाले यात्रियों को बेहतर हेडरूम मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा कंपनी इसमें नए अलॉय व्हील, अपडेटेड फ्रंट ग्रिल, नई लाइटिंग और बदला हुआ रियर बंपर दे सकती है। लेकिन टेस्ट मॉडल की तस्वीरों से फाइनल डिजाइन का पूरी तरह अंदाजा लगाना अभी मुश्किल है।

बड़ी स्क्रीन और प्रीमियम फीचर्स से बदलेगा केबिन

नई Nexon के इंटीरियर में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। सामने आई स्पाई तस्वीरों में पतला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम नजर आया है। इसके अलावा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील पर रोशनी वाला Tata लोगो भी दिखाई देता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग, एयर प्यूरीफायर और इन-बिल्ट डैशकैम मिल सकते हैं। सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की भी संभावना है। लेकिन कंपनी ने अभी इन फीचर्स की पुष्टि नहीं की है।

2027 Tata Nexon will feature new boxy design larger screen Kryojet diesel engine
Ola-Uber को टक्कर देने आ रही Green SM, 6 राज्यों में शुरू होगी इलेक्ट्रिक कैब सर्विस, जानें क्या होगा खास

नए ATLAS प्लेटफॉर्म पर तैयार होगी SUV?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि नई जनरेशन Nexon में Tata Motors का मॉड्यूलर ATLAS आर्किटेक्चर इस्तेमाल किया जा सकता है। यह प्लेटफॉर्म पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। लेकिन प्लेटफॉर्म को लेकर कंपनी की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

2027 Tata Nexon will feature new boxy design larger screen Kryojet diesel engine
नई कार या बाइक खरीदते समय कैसे चुनें सही इंश्योरेंस पॉलिसी? प्रीमियम, IDV और ऐड-ऑन का रखें ध्यान

पेट्रोल, CNG के साथ मिल सकता है नया डीजल इंजन

इंजन की बात करें तो मौजूदा 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प जारी रहने की उम्मीद है। वहीं मौजूदा 1.5-लीटर डीजल इंजन की जगह नया Kryojet डीजल इंजन मिल सकता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की चर्चा है। नई Tata Nexon को 2027 में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसकी कीमत और फीचर्स की आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।