Solar Car: भारत में आई सोलर + इलेक्ट्रिक कार, सूरज की रोशनी से मिलेगी हर दिन 10-12Km तक की एक्स्ट्रा रेंज

Solar Electric Car: पुणे की कंपनी Vayve Mobility ने इसी सोच के साथ अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Eva पेश की है। इसमें इलेक्ट्रिक बैटरी के साथ सोलर रूफ है जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करेंगी।
Solar Car solar-electric car has arrived in India extra range of up to 10–12 km every day
Vayve Eva ने सोलर कार लाया है।Source. Vayve Eva
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Vayve Mobility ने अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Eva पेश की है।

  • इसमें इलेक्ट्रिक बैटरी के साथ सोलर रूफ है जो सूरज में बैटरी चार्ज करती है।

  • कंपनी ने कहा है कि अच्छी धूप में सोलर रूफ से 10 से 12 किलोमीटर रेंज मिलती है।

Vayve Eva Solar Car: पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच इलेक्ट्रिक कारें लोगों का ध्यान खींच रही हैं। लेकिन सोचिए अगर आपकी कार को चार्ज करने के लिए हर बार चार्जिंग स्टेशन या घर के सॉकेट की जरूरत ही न पड़े तो? पुणे की कंपनी Vayve Mobility ने इसी सोच के साथ अपनी छोटी इलेक्ट्रिक कार Eva पेश की है। इसमें इलेक्ट्रिक बैटरी के साथ सोलर रूफ भी मिलता है जो सूरज की रोशनी से बैटरी को चार्ज करने में मदद करता है। वहीं कंपनी का दावा है कि अच्छी धूप मिलने पर सोलर रूफ से रोजाना 10 से 12 किलोमीटर तक की अतिरिक्त रेंज मिल सकती है।

भारत की सोलर इलेक्ट्रिक कार में मिलती है 250Km तक की रेंज

Vayve Eva के बारे में बताए तो यह एक कॉम्पैक्ट माइक्रो कार है जिसे खासतौर पर शहरों की सड़कों और ट्रैफिक को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें तीन लोगों के बैठने की जगह है। वहीं आगे ड्राइवर और पीछे दो यात्रियों के बैठने की व्यवस्था दी गई है। इसका छोटा आकार तंग सड़कों पर चलाने और कम जगह में पार्क करने में मदद कर सकता है।

साथ ही कंपनी ने इसे तीन वेरिएंट में पेश किया है। Nova में 9kWh बैटरी के साथ 125Km, Stella में 12.6kWh बैटरी के साथ 175Km और Vega में 18kWh बैटरी के साथ 250Km तक की रेंज का दावा किया गया है। यह रेंज कंपनी द्वारा बताई गई है और वास्तविक ड्राइविंग परिस्थितियों में अलग हो सकती है।

धूप से कितनी चार्ज होगी Vayve Eva?

इस कार की सबसे खास बात इसकी सोलर रूफ है। जिसको लेकर कंपनी ने बताया है कि अनुकूल धूप और परिस्थितियों में इससे रोजाना 10 से 12Km तक की अतिरिक्त रेंज मिल सकती है। कंपनी सालभर में सोलर एनर्जी से करीब 3,000Km तक की ड्राइविंग का दावा भी करती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कार को कभी प्लग से चार्ज नहीं करना पड़ेगा। सोलर रूफ बैटरी की मदद करता है जबकि जरूरत के मुताबिक बाहरी चार्जिंग भी करनी होगी। वहीं कार 0 से 40Km प्रति घंटे की रफ्तार करीब 5 सेकंड में पकड़ सकती है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स भी दिए गए हैं।

Solar Car solar-electric car has arrived in India extra range of up to 10–12 km every day
Yamaha Xenter E इलेक्ट्रिक स्कूटर से उठा पर्दा, 108Km की रेंज और 16 इंच के बड़े पहियों के साथ होगी एंट्री

Vayve Eva की कीमत और बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान

Vayve Eva की शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये है। इसके Stella और Vega वेरिएंट की कीमत क्रमशः 4.99 लाख और 5.99 लाख रुपये है। कंपनी बैटरी सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी देती है जिसमें कार की शुरुआती कीमत 3.25 लाख रुपये से शुरू होती है। इस प्लान में बैटरी इस्तेमाल के लिए 2 रुपये प्रति किलोमीटर का शुल्क है। लेकिन हर वेरिएंट के लिए न्यूनतम मासिक किलोमीटर की शर्त भी लागू है। वहीं कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक कार की डिलीवरी 2027 में शुरू होगी। ऐसे में खरीदने की योजना बना रहे लोगों को डिलीवरी की तारीख और सब्सक्रिप्शन की शर्तें जरूर जांचनी चाहिए।