

Honda Elevate Facelift 2026: Honda ने भारत में अपनी मिड-साइज SUV Honda Elevate Facelift 2026 को बड़े फीचर अपडेट के साथ लॉन्च कर दिया है। बता दें कि नई Elevate की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹11.80 लाख है जबकि टॉप ZX+ CVT वेरिएंट की कीमत ₹18.30 लाख तक जाती है। वहीं कंपनी ने इस अपडेट में डिजाइन और फीचर्स पर ज्यादा ध्यान दिया है जबकि 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को पहले की तरह बरकरार रखा गया है।
नई Elevate को SV, V, VX, ZX और नए ZX+ ट्रिम में पेश किया गया है। इसका 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक दोनों विकल्पों के साथ मिलता है।
यह सभी कीमतें शुरुआती एक्स-शोरूम कीमतें हैं।
फेसलिफ्ट में आगे की तरफ नया ग्रिल, अपडेटेड बंपर और कनेक्टेड LED DRL सेटअप देखने को मिलता है। वहीं पीछे भी कनेक्टेड LED टेललैंप डिजाइन मिलता है। साथ ही इस SUV में नए Nordic Forest Pearl रंग का विकल्प भी अब शामिल कर दिया गया है। वहीं कैबिन में नई ट्रिम और एम्बिएंट लाइटिंग के साथ ज्यादा प्रीमियम फील देने की कोशिश की गई है। 10.25-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay जैसे फीचर्स भी शामिल किया गया है।
नई Honda Elevate में सबसे खास इसके आगे की सीटों के लिए वेंटिलेशन दिया गया है जबकि रियर वेंटिलेटेड सीट्स ZX+ वेरिएंट में मिलती हैं। इसी टॉप ट्रिम में पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीटें और फैक्ट्री-फिटेड 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है। जिसका सीधा मतलब है कि इन फीचर्स के लिए ग्राहकों को ऊंचे वेरिएंट तक जाना होगा। इस कार में सेफ्टी के मोर्चे पर Level-2 ADAS, 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, फ्रंट पार्किंग सेंसर और अन्य ड्राइवर-असिस्ट फीचर्स शामिल हैं। CVT वेरिएंट में Adaptive Cruise Control के साथ Low-Speed Follow भी मिलता है।
Honda ने नई Elevate के इंजन में बड़ा बदलाव नहीं किया है। इसमें वही 1.5-लीटर चार-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन है जो 121hp और 145Nm का आउटपुट देता है। इसे 6-स्पीड मैनुअल और CVT गियरबॉक्स के साथ खरीदा जा सकता है। सीधे तौर पर देखे तो 2026 Honda Elevate का अपडेट मुख्य रूप से फीचर्स, केबिन और डिजाइन पर केंद्रित है। जिसमें खासकर 360-डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट जैसे फीचर्स इसे पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा सुविधा-केंद्रित बनाते हैं। लेकिन इन प्रमुख फीचर्स का फायदा लेने के लिए ग्राहक को ऊंचे ZX और ZX+ वेरिएंट चुनने होंगे।