इस साल होगा दो पहिया वाहन के लिए खास। (सौ. Pixabay) 
ऑटोमोबाइल

GST कटौती से दोपहिया बाजार में रौनक, छह साल बाद टूट सकता है बिक्री का रिकॉर्ड

Hero Motocorp Sales Report: GST दरों में कटौती के बाद दोपहिया वाहन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि इस साल कई सालों का रिकोर्ड तोड़ा जा सकता है।

सिमरन सिंह

Two Wheeler Sales 2025: GST दरों में कटौती के बाद देश के दोपहिया वाहन बाजार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। 22 सितंबर 2025 के बाद शो-रूम्स के बाहर उमड़ी भीड़ ने निर्माता कंपनियों की उम्मीदों को भी पीछे छोड़ दिया है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि देश में स्कूटर और मोटरसाइकिल की बिक्री छह वर्षों बाद एक बार फिर कोरोना-पूर्व रिकॉर्ड स्तर को पार कर सकती है।

2018-19 का रिकॉर्ड टूटने की उम्मीद

हीरो मोटोकार्प के चीफ बिजनेस ऑफिसर (CBO) आशुतोष वर्मा ने बताया कि, "GST कटौती से लंबे समय तक बाजार में मांग बनी रहेगी और हम 2018-19 की रिकॉर्ड बिक्री को पार करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।" उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018-19 में 2.10 करोड़ दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी, जबकि 2024-25 में यह संख्या घटकर 1.88 करोड़ रह गई थी।

मांग बढ़ने से बढ़ी उत्पादन क्षमता

वर्मा ने कहा कि मांग को देखते हुए कंपनी ने महीने के पूरे 30 दिन काम करने का फैसला किया है। पहले औसतन 25 दिन काम होता था, लेकिन अब कई प्लांट्स में दो शिफ्ट की जगह तीन और चार शिफ्टों में उत्पादन चल रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि 2007-08 की वैश्विक मंदी के दौरान जब उत्पाद शुल्क घटाया गया था, तब भी इसका असर कई वर्षों तक बना रहा था। इस बार भी वैसा ही माहौल बनता दिख रहा है।

पहली बार खरीदने वालों में भी बढ़ी दिलचस्पी

  • 22 सितंबर से लागू जीएसटी कटौती का असर साफ दिख रहा है।
  • पहली बार दोपहिया खरीदने वालों की भीड़ बढ़ी है।
  • पुराने वाहन बदलकर नए स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीदने वालों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है।
  • 60 हजार रुपये से लेकर 1.75 लाख रुपये तक के वाहनों में जबरदस्त डिमांड देखी जा रही है।

अक्टूबर में और तेज होगी बिक्री

  • वर्मा ने बताया कि मांग अक्टूबर से और ज्यादा बढ़ सकती है। इसकी वजह है:
  • ग्रामीण क्षेत्रों में फसल की कमाई का पैसा लोगों के हाथ में आना।
  • इस बार अच्छा मानसून और हालिया बजट में आयकर में मिली छूट। इन कारणों से किसानों और ग्रामीण उपभोक्ताओं की ओर से अतिरिक्त मांग आने की पूरी संभावना है।

नए मॉडलों की तैयारी

हीरो मोटोकार्प ने पिछले एक साल में एक दर्जन नए मॉडल्स बाजार में उतारे हैं। कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों और अगले वित्त वर्ष में भी ग्राहकों की जरूरत के अनुसार नए मॉडल लॉन्च किए जाएंगे।

ध्यान दें

GST कटौती के बाद दोपहिया वाहन उद्योग में आई तेजी न केवल उपभोक्ताओं के लिए लाभदायक है, बल्कि यह पूरे ऑटोमोबाइल सेक्टर को नई गति देने वाली साबित हो सकती है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यदि यही रफ्तार बनी रही, तो 2025-26 में भारत का दोपहिया बाजार एक नया रिकॉर्ड कायम करेगा।

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, जनता से पीएम कर रहे हैं संवाद

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी

दिल्ली-एनसीआर में ठंड का एहसास, उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश की चेतावनी; अलर्ट पर हिमाचल सरकार

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड में रेड अलर्ट, UP-MP समेत कई राज्यों में भारी बारिश, फ्लैश फ्लड का खतरा

विश्व पर्यटन दिवस 2026: भारत के टूरिज्म ने दिया 8.46 करोड़ लोगों को रोजगार, GDP में 5.22% योगदान