Olive Green Car (Source. X) 
ऑटोमोबाइल

इस रंग की कार चलाना पड़ सकता है भारी, सरकार ने लगा रखी है सख्त पाबंदी

Car Paint Rules India: भारत में ऑटो इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। हर साल लाखों लोग नई कार खरीदते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से रंग भी चुनते हैं। लेकिन एक रंग है जो आप अपनी कार पर नहीं लगा सकते।

सिमरन सिंह

Car Paint Law India: भारत में ऑटो इंडस्ट्री तेजी से आगे बढ़ रही है। हर साल लाखों लोग नई कार खरीदते हैं और अपनी पसंद के हिसाब से रंग भी चुनते हैं। आज बाजार में अलग-अलग कलर ऑप्शन मौजूद हैं, जिससे ग्राहक अपनी स्टाइल के अनुसार गाड़ी ले सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा रंग भी है, जिसे आप अपनी निजी कार पर नहीं करा सकते? यह रंग है "ऑलिव ग्रीन", जिसे खास तौर पर प्रतिबंधित किया गया है।

ऑलिव ग्रीन क्यों है बैन?

केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के नियम 121(1) के अनुसार, किसी भी निजी वाहन को ऑलिव ग्रीन रंग में पेंट नहीं किया जा सकता। यह रंग सिर्फ भारतीय सेना के वाहनों के लिए आरक्षित है। इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सेना के वाहनों की पहचान आसानी से की जा सके और किसी भी तरह की भ्रम की स्थिति पैदा न हो। हालांकि, कुछ कंपनियां मिलते-जुलते शेड्स को अलग नाम देकर इस्तेमाल करती हैं, लेकिन असली ऑलिव ग्रीन रंग पर पूरी तरह रोक है।

नियम तोड़ा तो क्या होगी कार्रवाई?

अगर किसी व्यक्ति की कार ऑलिव ग्रीन रंग में पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई हो सकती है।

  • पुलिस वाहन को तुरंत जब्त कर सकती है
  • भारी जुर्माना लगाया जा सकता है
  • RTO वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर सकता है
  • वाहन मालिक को रंग बदलने का आदेश दिया जा सकता है

यानी इस नियम को नजरअंदाज करना आपको महंगा पड़ सकता है।

गाड़ी का रंग बदलना है तो ये प्रक्रिया जरूरी

अगर आप अपनी कार या बाइक का रंग बदलना चाहते हैं, तो इसके लिए सिर्फ पेंट कराना काफी नहीं है। सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के RTO से अनुमति लेनी होगी। अनुमति मिलने के बाद ही आप वाहन का नया रंग करवा सकते हैं। इसके बाद RTO आपके रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) में नया रंग अपडेट करता है। बिना इस प्रक्रिया के रंग बदलना गैरकानूनी माना जाता है।

सेना की गाड़ियों की खास पहचान

भारतीय सेना की गाड़ियों की पहचान उनका ऑलिव ग्रीन रंग ही होता है। यह रंग उन्हें आम वाहनों से अलग बनाता है और कठिन परिस्थितियों में भी आसानी से पहचानने में मदद करता है। सेना के बेड़े में Tata Safari, Maruti Suzuki Gypsy, Toyota Hilux, Maruti Jimny और Mahindra Scorpio जैसी मजबूत और भरोसेमंद गाड़ियां शामिल हैं, जो मुश्किल रास्तों पर शानदार प्रदर्शन करती हैं। Car Paint

नियम जानना जरूरी

अगर आप कार खरीदने या उसका रंग बदलने की सोच रहे हैं, तो इन नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। एक छोटी सी गलती आपको भारी जुर्माना और परेशानी में डाल सकती है इसलिए सावधान रहें और नियमों का पालन करें। Car Paint

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा