Nissan Terrano (Source. Nissan) 
ऑटोमोबाइल

Fortuner की टेंशन बढ़ी Nissan Terrano नए अवतार में वापसी को तैयार, मिलेगा दमदार लुक और हाइब्रिड इंजन

Nissan Terrano 2026: Nissan जल्द ही कार प्रेमियों के लिए नई SUV Nissan Terrano को लेकर आने वाली है, जिसमें पुराने लुक को बदलते हुए कार को नया और ज्यादा फीचर्स वाला लुक दिया जाएगा।

सिमरन सिंह

Nissan Terrano Next Generation Launch: भारत में कार प्रेमियों के बीच SUV का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है और इसी ट्रेंड में ऑटो कंपनियां लगातार शानदार मॉडलर्स लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई हैं। इस रेस में जापानी कंपनी Nissan भी बड़ा दांव खेलते हुए नजर आ रही है। Nissan अपनी पॉपुलर SUV Terrano को नए, ज्यादा पावरफुल अवतार में वापस लाने की प्लानिग कर रही है जो सीधे प्रीमियम SUV सेगमेंट को टारगेट करने वाला है।

पुरानी Terrano की नई वापसी

Nissan अपनी पुरानी और जानी मानी SUV Terrano को नए अवतार में ऑटो बाजार के अदंर वापस ला रहा है, जो इस बार फीचर्स के मामले में भरपूर होने के साथ ज्यादा बड़ी और मजबूत होगी। वहीं बता दें कि नई जनरेशन Nissan Terrano को एक कॉन्सेप्ट मॉडल के रूप में पेश किया गया है। इसके साथ ही मिली जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि इसका प्रोडक्शन मॉडल आने वाले समय में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही इस SUV को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है जो बड़ी, पावरफुल और प्रीमियम कारों को पसंद करते है। जिसमें इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner और MG Gloster जैसी SUVs के साथ किया जाएगा।

डिजाइन में दिखेगा रफ एंड टफ अवतार

SUV के डिजाइन की बात करें तो नई Terrano पहले से काफी अलग और ज्यादा दमदार होने वाली है। जिसमें इसका लुक बॉक्सी और ऑफ-रोडिंग स्टाइल होने वाला है, जिससे यह एक मजबूत SUV की पहचान बनता है। इसमें मिलने वाले फायदें को देखे तो इसमें बड़े बंपर, मोटी बॉडी क्लैडिंग, बड़े टायर और रूफ रैक जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। SUV में पीछे की तरफ स्पेयर व्हील और साइड में लैडर जैसी चीजें इसे एक एडवेंचर SUV का लुक देती है। कुल मिलाकर पूरी बात यह है कि ये SUV उन लोगों को आकर्षित कर सकती है जो ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर का शौक रखते हैं।

इंजन और टेक्नोलॉजी: हाइब्रिड पावर का मिलेगा साथ

मिली जानकारी के मुताबिक इस SUV में सबसे खास प्लेटफॉर्म और इंजन होने वाला है, जो एक मजबूत लैडर-फ्रेम प्लेटफॉर्म पर बनी हो सकती है, जिसका इस्तेमाल बड़ी और ऑफ-रोड SUVs में होता है। SUV में इन फीचर् के अलावा पेट्रोल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) टेक्नोलॉजी भी मिल सकती है, जो बेहतर माइलेज और कम पॉल्यूशन के लिए जानी जाती है। इस बड़े कदम को उठाने के बाद Nissan को भविष्य के इलेक्ट्रिफिकेशन ट्रेंड के साथ भी जोड़ता है, जो भविष्य में Nissan के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

कीमत और लॉन्च: कब तक आएगी ये SUV?

SUV के फायदे जानने के बाद लोगों के मन में यह सवाल भी आता है कि नई Terrano की कीमत क्या होगी? जो जानकारी के मुताबिक लगभग 40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास होने की उम्मीद की जा रही है, जिससे यह प्रीमियम SUV सेगमेंट में आ जाएगी। लेकिन भारत में इसके लॉन्च का फैसला कंपनी की लोकल मैन्युफैक्चरिंग और निवेश योजनाओं पर निर्भर करेगा कि यह कब भारत में आएंगी। अगर आने वाले समय में सब कुछ सही रहा तो ये SUV अगले 1–2 साल के अंदर भारतीय बाजार में आ सकती है। जो नई Nissan Terrano को पुराने की तुलना में ज्यादा एडवांस बनाएगा। जिसमें दमदार लुक, नई टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड इंजन और बेहतर ऑफ-रोडिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

प्रीमियम SUV सेगमेंट में बढ़ेगी टक्कर

प्रीमियम SUV मार्केट की तस्वीर को देखे तो नई Terrano की एंट्री के बाद प्रतिस्पर्धा और तेज हो जाएगी। अगर Nissan भविष्य में इसको सही कीमत और फीचर्स के साथ लॉन्च करती है तो यह Fortuner जैसी बड़ी गाड़ियों को कड़ी पीछे छोड़ने की क्षमता रखता है।

ChatGPT का कमाल या इंसानों के लिए खतरा? AI से बुक हुई IRCTC की तत्काल टिकट, वायरल हुआ वीडियो

हरदीप पुरी से बीएल वर्मा तक, UP राज्यसभा चुनाव के लिए 16 अक्टूबर को होगा मतदान, किसकी वापसी तय, कौन होगा बाहर?

बाबा रामदेव और बृजभूषण शरण सिंह में हुई सुलह, महंत राजकुमार दास ने कराई दोस्ती, जानिए पूरी इनसाइड स्टोरी

सेवा संकल्प यात्रियों से PM मोदी का संवाद, कहा- सरकारी योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसा खर्च करना नहीं, जीवन बदलना

Weather Alert: कई राज्यों में झमाझम बारिश और तेज हवाएं, UP-बिहार से पहाड़ी राज्यों तक जानें कैसा रहेगा मौसम