-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Automobile »
- Honda Makes A Splash 563 Lakh Units Sold In April
Honda का धमाका, अप्रैल में 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री, 1500 करोड़ का बड़ा दांव
- Written By: सिमरन सिंह
Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने अप्रैल 2026 के बिक्री का आंकड़े जारी कर दिया है, जिसमें शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है जो आने वाले समय में कई बड़े काम करेंगा।

Honda (Source. Honda)
Two Wheeler Sales India: भारत में एक बार फिर दोपहिया बाजार को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि Honda Motorcycle & Scooter India Pvt. Ltd. ने अप्रैल 2026 के बिक्री का आंकड़े जारी कर दिया है, जिसमें शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कंपनी ने इस महीने कुल 5.63 लाख यूनिट्स की बिक्री को पूरा कर लिया है, जिसका आकड़ा पिछले साल के मुकाबले करीब 17% ज्यादा है। इस आंकड़े को देखकर साफ पता चलता है कि Honda की पकड़ भारतीय बाजार में लगातार मजबूत होती जा रही है।
घरेलू और एक्सपोर्ट दोनों में जबरदस्त उछाल
Honda की इस सफलता को देखते हुए ये साफ पता चलता है कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में इसका बढ़ा योगदान रहा है। आकड़ों की बात करें तो घरेलू बाजार में कंपनी ने करीब 4.84 लाख यूनिट्स बेचे, जो पिछले साल के मुकाबले लगभग 14.7% ज्यादा था। वहीं एक्सपोर्ट सेगमेंट में भी कंपनी का कमाल देखने को मिला है जो करीब 79,600 यूनिट्स का निर्यात था और यह भी पिछले साल की तुलना में 37% से ज्यादा रहा है। इस ट्रेंड को देखकर ये साफ संकेत मिलता है कि Honda के टू-व्हीलर्स की डिमांड सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि ग्लोबल मार्केट में भी तेजी से बढ़ रही है।
ग्राहकों का भरोसा ही हमारी ताकत
इस दौरान कंपनी के शीर्ष अधिकारी Tsutsumu Otani ने इस शानदार प्रदर्शन पर कहा, “कंपनी लगातार ग्राहकों के भरोसे को मजबूत करने और स्थिर ग्रोथ पर ध्यान दे रही है” उन्होंने अपनी बात रखते हुए बताया कि Honda बदलती बाजार की जरूरतों के अनुसार तेजी से खुद को बदल रही है और मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के जरिए वैल्यू क्रिएट करने पर फोकस कर रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अब एक-दूसरे से बात करेंगी कारें, 2028 से भारत में बदल सकती है ड्राइविंग, हादसों से पहले ही मिलेगा अलर्ट
Mahindra Scorpio-N Facelift हुई लॉन्च, कीमत ने चौंकाया, पैनोरमिक सनरूफ से ADAS तक मिले कई प्रीमियम फीचर्स
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Jeep SUVs खरीदने का शानदार मौका, Compass और Meridian पर मिल रही 1.65 लाख तक की छूट
7000 टचपॉइंट्स और प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी
इसके साथ ही भविष्य को देखते हुए Honda का देशभर में 7000 से ज्यादा टचपॉइंट्स का नेटवर्क है, जो बिक्री और सर्विस दोनों को मजबूत बनाता है। जिस कारण से ही कंपनी ग्राहकों तक तेजी से पहुंच पा रही है। इसके अलावा कंपनी अपने प्रोडक्शन को बढ़ाने के लिए भी एक बड़ा कदम उठा रही है। जिसमें राजस्थान के अलवर जिले के तपुकारा प्लांट में तीसरी उत्पादन लाइन जोड़ने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
ये भी पढ़े: मई में कार खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले, Honda से Tata तक लॉन्च होंगी ये धांसू गाड़ियां, देखें पूरी लिस्ट
1500 करोड़ का निवेश, हजारों नौकरियों का रास्ता
Honda में होने वाला विस्तार आने वाले समय में करीब 1500 करोड़ रुपये का निवेश कंपनी को और बढ़ाएगा। बताया जा रहा है कि यह नई उत्पादन लाइन 2028 तक शुरू हो सकती है, जिससे 125cc से 160cc सेगमेंट तक की बाइक्स और स्कूटर का उत्पादन बढ़ेगा। इस निवेश को देखते हुए ये तो साफ है कि उत्पादन क्षमता बढ़ेगी साथ ही हजारों नए रोजगार अवसर भी पैदा होंगे।
Honda की रफ्तार नहीं थमने वाली
ऑटो सेक्टर में अप्रैल 2026 के आंकड़े यह साफ करते है कि Honda भारतीय टू-व्हीलर बाजार में मजबूती से खड़ा है। वहीं आने वाले भविष्य में कंपनी नए निवेश और विस्तार से यह बढ़त और तेज हो सकती है।
Honda makes a splash 563 lakh units sold in april
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PMअब आया रिसर्च आधारित डायग्नोस्टिक्स कंपनी का IPO, मूल्य 807 रुपये प्रति शेयर, जाने निवेश डिटेल
Aug 05, 2026 | 10:00 PMप्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
Aug 05, 2026 | 09:57 PMमेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PMFrance Shooting: फ्रांस के वैलेंस शहर में हुई अंधाधुंध फायरिंग, छह लोग हुए घायल, हमलावर फरार
Aug 05, 2026 | 09:57 PMआंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMवीडियो गैलरी

मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM














