(Photo-Twitter) 
ऑटोमोबाइल

शानदार: टू वीलर में मिलेगा कार जैसा Airbag, दो जानी मानी कंपनियां कर रही है तैयारी, जानें डिटेल्स

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: सेफ्टी के साथ ड्राइव करना बहुत महत्वपूर्ण है ताकि हम अपने जान का नुकसान होने से बचे। इसलिए वर्तमान में भारत और दुनियाभर में अब ऑटोमोबाइल्स की सेफ्टी पर खास ध्यान दिया जा रहा है। ग्राहकों की सुरक्षा को समझते हुए इसे महत्वपूर्ण मानते हुए सभी ऑटोमोबाइल्स कंपनियां पहले से काफी बेहतर सुरक्षा (safety) फीचर्स अपने मॉडल को दे रहे है। 

लेकिन अब तक आपने देखा होगा की सेफ्टी फीचर्स तो कार में ही होते है। पर अब ऐसा है नहीं है, जी हां दो दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियां अब टू वीलर्स में सेफ्टी को और भी बेहतर करने की तैयारी कर रही हैं। आइये जानते है इसके बारे अधिक जानकारी..... 

इन दो कंपनियों ने मिलाया हाथ 

दरअसल दो दिग्गज कंपनियां Autoliv और Piaggio Group अब ग्राहकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए टू वीलर्स की सेफ्टी में नया चैप्टर जोड़ने की तैयारी कर रही हैं। बता दें कि राइडर सेफ्टी को बेहतर बनाने के लिए इन कंपनियों ने हाथ मिलाया है। आटोलिव और पियाजियो अब टू वीलर्स के लिए भी एयरबैग्स (Airbag for Two-Wheelers) तैयार कर रही हैं। इससे बाइक राइडर को बेहतर और सेफ राइडिंग एक्सपीरियंस मिलने वाला है। यह एयरबैग टू वीलर के फ्रेम में फिट होगा और मिली सेकंड्स में खुल जाएगा। इसके साथ आप सेफ्टी से ड्राइव कर सकते है। 

नया कॉन्सेप्ट 

बता दें कि ऑटोलिव (Autoliv) ने पहले से ही एडवांस सिमुलेशन टूल के जरिए सेफ्टी के इनीशयल कॉन्सेप्ट तैयार कर रखा है और इसे क्रैश टेस्ट भी किया जा चुका है। वहीं अब पियाजियो ग्रुप के साथ, ऑटोलिव इस को फुली डिवेलप करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है और माना जा रहा है कि कुछ वक्त बाद में इसे बाजार में पेश भी कर दिया जाएगा। 

टूवीलर में इस्तेमाल किए जाने वाले एयरबैग की पूरी प्रक्रिया के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन सेफ्टी की दिशा में यह एक बड़ा कदम जरूर साबित हो सकता है। जिसकी वजह से ग्राहकों के मन में ड्राइव करते वक्त सुरक्षा को लेकर चल रहे सवाल का यह एक आसान सा जवाब होगा। 

एयरबैग है महत्वपूर्ण 

टूवीलर्स दुनिया भर के बाजारों में खूब बिकते हैं। आधुनिक दौर के टू वीलर्स पहले की अपेक्षा ज्यादा सेफ हैं और अब ये ABS जैसे फीचर्स के साथ भी आते हैं। अब एयरबैग जैसा महत्वपूर्ण फीचर जुड़ जाने से राइडर सेफ्टी निश्चित तौर पर बेहतर होने वाली है। जल्द ही ग्राहक इसे खरीद पाएंगे। 

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक