Family Car (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

कम बजट में फैमिली कार चाहिए? पेट्रोल, CNG या EV ये 3 कारें मिडिल क्लास के लिए बन सकती हैं समझदारी का सौदा

Budget Family Car: फैमिली कार खरीदना आसान फैसला नहीं रहा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बढ़ता क्रेज और सीमित बजट इन सबके बीच मिडिल क्लास परिवार सबसे ज्यादा उलझन में है।

सिमरन सिंह

MG Comet EV Range: आज के दौर में फैमिली कार खरीदना आसान फैसला नहीं रहा। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम, इलेक्ट्रिक गाड़ियों का बढ़ता क्रेज और सीमित बजट इन सबके बीच मिडिल क्लास परिवार सबसे ज्यादा उलझन में है। सवाल सीधा है कम खर्च में कौन-सी कार लंबे समय तक साथ निभाएगी? अगर आप भी इसी जवाब की तलाश में हैं, तो ये तीन कारें आपके लिए सही ऑप्शन बन सकती हैं।

Maruti Baleno: भरोसे और आराम का पेट्रोल पैकेज

पेट्रोल कार सेगमेंट में मारुति सुजुकी बलेनो को सबसे भरोसेमंद विकल्पों में गिना जाता है। यह कार खास तौर पर उन परिवारों के लिए सही है जो शहर में रोजाना सफर करते हैं और कम मेंटेनेंस चाहते हैं। इसमें दिया गया 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन करीब 22 kmpl का माइलेज देता है, जो इस सेगमेंट में अच्छा माना जाता है। बलेनो का केबिन काफी स्पेशियस है। फैमिली के साथ लंबी ड्राइव हो या रोजमर्रा की जरूरत, बड़ा बूट स्पेस और आरामदायक सीटें इसे प्रैक्टिकल बनाती हैं। टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, रियर AC वेंट, डुअल एयरबैग और ABS जैसे सेफ्टी फीचर्स इसे वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं। इसकी शुरुआती कीमत ₹6.75 लाख (एक्स-शोरूम) है, जो पेट्रोल कार चाहने वालों के लिए संतुलित विकल्प है।

Tata Tiago CNG: कम खर्च, ज्यादा माइलेज

अगर आपका फोकस फ्यूल सेविंग पर है और आप इलेक्ट्रिक कार लेने के लिए अभी तैयार नहीं हैं, तो टाटा टियागो CNG आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकती है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल+CNG इंजन दिया गया है, जो 28–30 km/kg तक का माइलेज देता है।

टियागो CNG की खास बात इसकी ट्विन-सिलेंडर तकनीक है, जिससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ता। सेफ्टी के मामले में भी यह कार मजबूत है डुअल एयरबैग, ABS और रियर पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैं। ₹6.60 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत इसे बजट फैमिली के लिए पॉकेट-फ्रेंडली बनाती है।

MG Comet EV: शहर के लिए स्मार्ट इलेक्ट्रिक कार

जो परिवार पेट्रोल और CNG से आगे बढ़कर इलेक्ट्रिक कार अपनाना चाहते हैं, उनके लिए MG Comet EV एक नया और स्मार्ट विकल्प है। यह कॉम्पैक्ट कार होते हुए भी चार लोगों के बैठने के लिए पर्याप्त जगह देती है। सिंगल चार्ज में करीब 230 किलोमीटर की रेंज और होम चार्जिंग सपोर्ट इसे शहर के इस्तेमाल के लिए परफेक्ट बनाते हैं। डिजिटल स्पीडोमीटर और बड़ी टचस्क्रीन जैसे हाई-टेक फीचर्स इसे मॉडर्न कार की कैटेगरी में रखते हैं। इसकी कीमत ₹6.99 लाख (सब्सिडी के बाद, एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

कौन-सी कार आपके लिए सही?

अगर भरोसेमंद पेट्रोल कार चाहिए Baleno, कम खर्च और ज्यादा माइलेज चाहिए Tiago CNG, और फ्यूचर रेडी ऑप्शन चाहिए MG Comet EV। फैसला आपके बजट और जरूरत पर निर्भर करता है।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना