क्या है color-coded fuel जो आपके लिए होगा जरूरी। (सौ. X) 
ऑटोमोबाइल

दिल्ली में कार चला रहे हैं? बिना कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर के कट सकता है चालान, जानिए जरूरी डिटेल्स

दिल्ली परिवहन विभाग ने साफ किया है कि अब इस स्टिकर को वाहन की विंडशील्ड पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने यह स्टिकर नहीं लगाया है, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: अगर आप दिल्ली के निवासी हैं और अपनी कार को राजधानी की सड़कों पर चलाते हैं, तो आपके लिए कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर को लेकर जागरूक होना बेहद जरूरी है। दिल्ली परिवहन विभाग ने साफ किया है कि अब इस स्टिकर को वाहन की विंडशील्ड पर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि आपने यह स्टिकर नहीं लगाया है, तो आपकी गाड़ी का चालान कट सकता है और साथ ही आपको पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल (PUC) सर्टिफिकेट भी नहीं मिलेगा।

क्या है कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर?

ये स्टिकर गाड़ियों के फ्यूल टाइप के आधार पर जारी किए जाते हैं ताकि अधिक प्रदूषण वाले दिनों में सरकारी अधिकारी तुरंत गाड़ियों की पहचान कर सकें। इससे प्रदूषण नियंत्रण नियमों को लागू करना आसान होता है। “जो वाहन चालक बिना फ्यूल स्टिकर के वाहन चलाते हैं, उन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।” – दिल्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट

स्टिकर का रंग और उसका मतलब

  • हल्का नीला: पेट्रोल और सीएनजी वाहन
  • नारंगी: डीजल वाहन
  • ग्रे: इलेक्ट्रिक और हाइब्रिड वाहन

इन होलोग्राम-आधारित स्टिकर्स को हटाने के बाद दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, क्योंकि ये टेम्पर-प्रूफ और सेल्फ-डिस्ट्रक्टिव होते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • वेबसाइट पर जाएं: दिल्ली परिवहन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट करें।
  • वाहन और डीलर चुनें: व्हाइट प्लेट (प्राइवेट) या यलो प्लेट (कमर्शियल) सेलेक्ट करें। फिर वाहन मॉडल, राज्य और नजदीकी डीलर का चुनाव करें।
  • जानकारी भरें: वाहन और मालिक से संबंधित सभी डिटेल्स सही-सही भरें।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन: रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को वेरिफाई करें।
  • अपॉइंटमेंट लें: स्टिकर लगवाने के लिए सुविधाजनक तारीख और समय स्लॉट बुक करें।
  • पेमेंट करें: ऑनलाइन पोर्टल से भुगतान पूरा करें। कन्फर्मेशन SMS और ईमेल के जरिए मिलेगा।

ध्यान दें

अगर आप दिल्ली में ट्रैफिक चालान और पर्यावरण नियमों से बचना चाहते हैं, तो तुरंत अपनी गाड़ी पर कलर-कोडेड फ्यूल स्टिकर लगवाएं। ये छोटा सा स्टिकर न केवल आपकी जेब बचा सकता है, बल्कि प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायक सिद्ध होता है।

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर