Rekha Gupta EV Subsidy Portal (Source. Gemini) 
ऑटोमोबाइल

दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

Delhi EV Subsidy Portal: दिल्ली में रहते है और यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके काम की जानकारी आ गई है। दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी 2026 के तहत सब्सिडी प्रक्रिया लाई है।

सिमरन सिंह

Rekha Gupta EV Subsidy Portal: आप दिल्ली में रहते है और यहां पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके काम की जानकारी आ गई है। बता दें कि दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी 2026 के तहत सब्सिडी प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को Delhi EV Subsidy Portal लॉन्च किया। जिसके जरिए अब लोग घर बैठे ही सब्सिडी और अन्य सरकारी लाभों के लिए आवेदन कर सकते है। वहीं सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम के पीछे का उद्देश्य यहीं है कि इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दिया जाए और दिल्ली में प्रदूषण को कम करने पर काम हो। वहीं इस ऐप की आवेदन प्रक्रिया को तेज व पारदर्शी बनाना गया है।

घर बैठे करें आवेदन

नए पोर्टल के बारे में जानकारी दें तो यहां पर आवेदन करने के लिए खरीदारों को आधार कार्ड, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और वोटर आईडी जैसे जरूरी दस्तावेज अपलोड करने होंगे। इसके बाद रजिस्ट्रेशन के लिए मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा और उसको भरने के बाद आवेदन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। इस प्रक्रिया को लेकर सरकार का कहना है कि जो लोग सब्सिडी के पात्र हैं। उन्हें वाहन खरीदने और RC मिलने के 30 दिनों के भीतर आवेदन करना होगा। जिसमें आवेदन स्वीकृत होने के बाद सब्सिडी की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए सीधे बैंक खाते में भेज दी जाएगी। इस नई पहल को लेकर सरकार का लक्ष्य है कि आवेदन मिलने के 60 दिनों के भीतर लाभार्थियों को राशि दें दी जाए।

7,000 करोड़ के निवेश से मिलेगा EV सेक्टर को बढ़ावा

इस पहल को लेकर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत यह है कि लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिसमें आवेदक अपने आवेदन की स्थिति रियल टाइम में ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकता है। वहीं दिल्ली सरकार ने नई EV पॉलिसी को लागू करने के लिए अगले चार सालों में 7,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की योजना बनाई है। जिससे राजधानी में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को मजबूत करने और प्रदूषण कम करने में काफी मदद मिलेगी।

किस वाहन पर कितनी मिलेगी सब्सिडी?

जानकारी के लिए बता दें कि नई नीति के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर 30,000 रुपये तक, इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहन पर 50,000 रुपये तक और N-1 श्रेणी के इलेक्ट्रिक ट्रकों पर 1 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। इसके अलावा पुराने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को स्क्रैप कराने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी मिलेगी। वहीं आखिर में बता दें कि 30 लाख रुपये तक कीमत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर रोड टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस पूरी तरह माफ किया जाएगा। जिससे EV खरीदना पहले से अधिक किफायती हो जाएगा।

INDIA Alliance Protest Live: गठबंधन के सांसदों का लंच खत्म, आगे जंतर-मंतर पर धरने की तैयारी

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना