Hyundai Bayon CNG: भारत में CNG कारों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। जिसको लगातार पेट्रोल की तुलना में कम रनिंग कॉस्ट का बताया जा रहा है। वहीं इस कारण से बड़ी संख्या में ग्राहक अब फैक्ट्री-फिटेड CNG वाली कारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। यही वजह है कि कंपनियां भी इस सेगमेंट में नए मॉडल और अपडेटेड कारें लाने की तैयारी में हैं। ऐसे में आने वाले समय में Toyota Glanza Facelift से लेकर Maruti Fronx Facelift और Hyundai Bayon तक कई CNG कारें बाजार में दस्तक दे सकती हैं।
Toyota Glanza के फेसलिफ्ट मॉडल को अक्टूबर के मध्य तक बाजार में उतारे जाने की उम्मीद कि जा रही है। वहीं इसमें नई Baleno की तर्ज पर मामूली डिजाइन बदलाव और कुछ नए फीचर्स जोड़े जा सकते हैं। वहीं इस कार में 1.2-लीटर Z12E सीरीज 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की संभावना है। वहीं CNG विकल्प कंपनी जारी रख सकती है लेकिन शुरुआत में इसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। साथ ही बाद में CNG के साथ AMT का विकल्प भी आ सकता है।
जानकारी में सामने आ रहा है कि Maruti Suzuki Fronx Facelift को फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें नया 1.2-लीटर 3-सिलेंडर Z-Series पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। साथ ही पेट्रोल में यह करीब 81 PS और 112 Nm का आउटपुट दे सकता है जबकि CNG वर्जन में लगभग 67 PS और 101 Nm मिलने की संभावना है। वहीं मौजूदा 1.0-लीटर Boosterjet इंजन भी जारी रह सकता है। नए मॉडल में वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, TPMS और Level-2 ADAS जैसे फीचर्स मिलने की चर्चा है।
इसके अलावा Toyota Urban Cruiser Taisor Facelift भी Fronx के अपडेट के बाद आ सकती है। इसमें Z-Series इंजन के साथ CNG पावरट्रेन मिलने की उम्मीद है।
इस लिस्ट में Hyundai Bayon सबसे दिलचस्प मॉडल हो सकती है। इसे Venue और अगली जनरेशन Creta के बीच पोजिशन किए जाने की उम्मीद कि जा रही है। वहीं खास बात यह है कि यह 4 मीटर से लंबी Hyundai SUV हो सकती है जिसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG विकल्प मिलेगा।
इसकी संभावित एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹9 लाख से ₹14 लाख के बीच बताई जा रही है। CNG वर्जन में 1.5-लीटर हाई-CNG डुअल-सिलेंडर सेटअप मिलने की चर्चा है। लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में अंडरबॉडी CNG टैंक की संभावना भी जताई गई है।