China ने बैटरी वाला विमान लाया है। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

चीन ने उड़ाया बैटरी वाला विमान, पहली बार इंसानों को लेकर भरा उड़ान, 19-सीटर इलेक्ट्रिक विमान ने किया हैरान

Electric Aviation: चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी COMAC ने बैटरी निर्माता CATL और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर 19 सीटर इलेक्ट्रिक विमान CE-25A तैयार किया है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • COMAC ने CATL के साथ मिलकर 19 सीटर इलेक्ट्रिक विमान तैयार किया।

  • विमान ने 14 नवंबर 2026 को पहली बार पायलट और इंजीनियर के साथ उड़ान पूरी की।

  • विमान एक बार चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम बताया गया है।

China Electric Aircraft: दुनिया में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाद अब इलेक्ट्रिक विमानों की रेस भी तेज हो रही है। इसी दिशा में चीन ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बता दें कि चीन की सरकारी विमान निर्माता कंपनी COMAC ने बैटरी निर्माता CATL और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर 19 सीटर इलेक्ट्रिक विमान CE-25A तैयार किया है। इस विमान ने 14 नवंबर 2026 को पहली बार पायलट और इंजीनियर के साथ सफल परीक्षण उड़ान पूरी की। इसकी खास बात है कि यह विमान एक बार चार्ज होने पर 400 किलोमीटर तक उड़ान भरने में सक्षम बताया गया है। इससे भविष्य में छोटी दूरी की हवाई यात्रा का तरीका बदल सकता है।

19 यात्रियों को ले जाने में सक्षम है CE-25A

COMAC ने इसको लेकर बताया है कि CE-25A ने चीन के शेडोंग प्रांत के बिनझोउ शहर में अपनी पहली मानवयुक्त परीक्षण उड़ान पूरी की। इस दौरान विमान में दो पायलट और एक फ्लाइट टेस्ट इंजीनियर मौजूद थे। विमान ने 16 मिनट 38 सेकंड तक हवा में रहकर 60.4 किलोमीटर की दूरी तय की। वहीं पूरी टेस्ट प्रक्रिया में ग्राउंड ऑपरेशन भी शामिल थे। साथ ही इससे पहले फरवरी 2026 से विमान के 19 मानवरहित परीक्षण किए जा चुके थे। इसका अधिकतम टेकऑफ वजन 10 टन है और इसमें 19 यात्रियों के बैठने की क्षमता है।

10 इलेक्ट्रिक फैन से मिलेगी 300Km की रफ्तार

CE-25A की सबसे खास बात बताई जा रही है कि इसका इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन सिस्टम है। इसमें दोनों पंखों पर कुल 10 इलेक्ट्रिक डक्टेड फैन लगाए गए हैं। ये फैन पारंपरिक विमान के इंजन की जगह इलेक्ट्रिक मोटर से चलते हैं।

वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि विमान की क्रूज स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटा और रेंज करीब 400 किलोमीटर है। इसे खासतौर पर कम दूरी की इंटरसिटी उड़ानों के लिए विकसित किया गया है। लेकिन अभी इसे कमर्शियल उड़ान शुरू करने की मंजूरी नहीं मिली है। COMAC ने चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन (CAAC) के पास टाइप सर्टिफिकेट के लिए आवेदन किया है जिसे नियामक ने स्वीकार कर लिया है। अब विमान को जरूरी प्रमाणन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

पश्चिमी कंपनियों के लिए बढ़ सकती है चुनौती

इलेक्ट्रिक एविएशन के क्षेत्र में चीन की यह पहल अंतरराष्ट्रीय विमानन कंपनियों के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ा सकती है। अमेरिका की Heart Aerospace ने भी अगस्त 2026 में अपने X1 इलेक्ट्रिक डेमोंस्ट्रेटर की पहली उड़ान पूरी की थी। लेकिन X1 भविष्य के हाइब्रिड-इलेक्ट्रिक विमान ES-30 के लिए तकनीक परखने वाला मॉडल है जबकि CE-25A को सीधे क्षेत्रीय कमर्शियल उड़ानों को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है।

भारत भी इलेक्ट्रिक एविएशन की तैयारी में

इस रेस में भारत भी पीछे नहीं है। जिसमें एयर इंडिया ने जापान की SkyDrive और Suzuki के साथ जुलाई 2026 में एक MoU साइन किया था। इसका उद्देश्य भारत में मेडिकल लॉजिस्टिक्स के लिए इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमानों के इस्तेमाल की संभावनाएं तलाशना है। साथ ही यह पहल खासतौर पर भीड़भाड़ वाले शहरों में जरूरी मेडिकल सामान और इमरजेंसी सप्लाई पहुंचाने पर केंद्रित है। लेकिन अभी यह व्यवहार्यता अध्ययन के चरण में है।

JKSSB परीक्षा में नकल का बड़ा खेल, जम्मू में गिरोह का भंडाफोड़, वायरलैस गैजेट्स समेत 14 लोग पकड़े गए, SIT गठित

Chhath Puja: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

राष्ट्रीय प्रेस दिवस: आज हर भारतीय को पत्रकार बनने की आवश्यकता, Gen Z आंदोलन ने बदली पत्रकारिता की छवी

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवात Akvan, 130 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; आंध्र-ओडिशा में अलर्ट

LoC पर संदिग्ध गतिविधियों से अलर्ट! सेना के जवानों ने की 12 राउंड फायरिंग, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी