Pic Source: Social Media 
ऑटोमोबाइल

यूज्ड व्हीकल्स खरीदने से पहले चेक करें इंजन की कंडीशन, इन बातों का रखें ध्यान

साक्षी सिंह

मुंबई: यूज्ड व्हीकल्स खरीदने से पहले कस्टमर्स को कुछ बातों का ध्यान देना चाहिए। हम वाहनों का उपनी आवरण तो देख लेते हैं, लेकिन उसके अंदर का कंडीशन बाहर से देखकर नहीं पता लगा सकते।स्स इसलिए यूज्ड व्हीकल्स खरीदने से पहले उसे चलाकर परखना बहुत जरूरी है। ऐसा न करने पर ग्राहक को भारी नुकसान हो सकता है। हो सकता है कि आप जिस कार को खरीदनी चाह रहे हैं उसकी बाहरी कंडीशन को बहुत अच्छी है, लेकिन गाड़ी का इंजन पूरी तरह से खराब या जर्जर हो चुका हो। ऐसे में वाहन को अच्छी तरह से चलाएं और अनुभव करें कि पॉवरट्रेन में कोई लैग तो नहीं है। इसके अलावा इंजन के पावर, टॉर्क और फ्यूल एफिशियंशी जैसी महत्वपूर्ण चीजों का भी ध्यान रखना जरूरी है।

सर्विस हिस्ट्री डिटेल्स देखें
पुराने वाहन बाइक हो या फिर कार खरीदते समय हमेशा सर्विस हिस्ट्री चेक करें। अगर किसी कार का सर्विस रिकॉर्ड बेहतर है, तो इसका मतलब है कि उसे ढंग से रखा गया है। सारे वाहनों का एक निश्चित सर्विस टाइम होता है। जैसे 2000, 5,000 किमी या 10,000 किमी। अगर वाहन की नियमित समय पर सर्विस कराई गई है, तो यह अच्छे रखरखाव का संकेत है। इसके अलावा यूज्ड व्हीकल्स की कंडीशन सर्विस रिकॉर्ड के माध्यम से जांच सकते हैं कि कार की उचित अंतराल पर सर्विस की गई है या नहीं।

इंटरनल पार्ट चेक करें 
 अगर यूज्ड कार की बात करें ताे आजकल कई कारें टर्बोचार्ज्ड इंजन के साथ आती हैं। यदि प्रयुक्त कारें टर्बोचार्ज्ड मॉडल हैं, तो ऐसी स्थिति में पावरट्रेन के इंटरनल पार्ट्स को चेक करना भी काफी जरूरी है। जब आप कार का इंजन चालू करें, तो टर्बोचार्जर से किसी भी लीक या अजीब आवाज पर ध्यान दें। इसके अलावा ये समझने के लिए कार चलाएं कि टर्बो इंजन के साथ तालमेल बिठाकर काम कर रहा है या नहीं।

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट