कार जो परिवार के लिए सही।(सौ. Pixaaby) 
ऑटोमोबाइल

कम पैसों में बड़ी EV! जानिए कौन सी है भारत की सबसे किफायती 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार

Low Price EV: इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च और EV टेक्नोलॉजी के तेजी से विकसित होने के चलते लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता दें रहें है।

सिमरन सिंह

Cheapest Electric Car India: भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग लगातार रिकॉर्ड तोड़ रही है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च और EV टेक्नोलॉजी के तेजी से विकसित होने के चलते लोग अब इलेक्ट्रिक कारों को प्राथमिकता देने लगे हैं। टाटा, हुंडई, महिंद्रा जैसे दिग्गज ब्रांड पहले से EV सेगमेंट में सक्रिय हैं और अब मारुति सुजुकी भी इलेक्ट्रिक मार्केट में एंट्री के लिए तैयार है। हालांकि EV की कीमतें पारंपरिक कारों की तुलना में ज्यादा होती हैं, लेकिन इन्हें चलाने का खर्च बेहद कम आता है। ऐसे में सवाल उठता है भारत की सबसे सस्ती 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार कौन सी है? आइए जानते हैं।

भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें: 2-सीटर से लेकर 5-सीटर तक

भारतीय बाजार में कई किफायती इलेक्ट्रिक कारें मौजूद हैं। Eva भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार मानी जाती है, लेकिन इसकी सीटिंग कैपेसिटी केवल 2 एडल्ट और 1 बच्चे की है। वहीं MG Comet EV देश की सबसे सस्ती 4-सीटर इलेक्ट्रिक कार है, जिसे शहरी ड्राइविंग के लिए काफी पसंद किया जाता है। लेकिन जब बात आती है फुल-फैमिली 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार की, तो इस सेगमेंट में केवल एक ही कार सबसे किफायती साबित होती है

Tata Tiago EV, जिसकी शुरुआती कीमत है 7.99 लाख रुपये।

Tata Tiago EV भारतीय बाजार में कुल 6 वेरिएंट और 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। यह कार दो बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से मॉडल चुन सकते हैं।

1. 19.2 kWh बैटरी पैक (लो-रेंज मॉडल)

  • रेंज: 223 किलोमीटर (सिंगल चार्ज पर)
  • पावर आउटपुट: 45 kW
  • टॉर्क: 110 Nm

यह वेरिएंट शहर में रोज़मर्रा की ड्राइविंग के लिए परफेक्ट माना जाता है।

2. 24 kWh बैटरी पैक (लॉन्ग-रेंज मॉडल)

  • रेंज: 293 किलोमीटर प्रति चार्ज
  • पावर आउटपुट: 55 kW
  • टॉर्क: 114 Nm
  • इस बैटरी पैक के साथ टियागो EV लंबी दूरी पर भी भरोसा दिलाती है।

कार की परफॉर्मेंस भी अपने सेगमेंट में काफी मजबूत है। टाटा का दावा है कि यह कार 0 से 60 kmph की स्पीड सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है, जो इसे अपने प्राइस रेंज में एक शानदार पैकेज बनाती है।

कम बजट में EV खरीदनी है तो Tata Tiago EV बेस्ट विकल्प

सस्ती कीमत, बेहतर रेंज, 5-सीटर कैपेसिटी और टाटा की मजबूती इन सबके चलते Tata Tiago EV वर्तमान में भारत की सबसे किफायती और प्रैक्टिकल 5-सीटर इलेक्ट्रिक कार है। अगर आप परिवार के लिए लो-मेनटेनेंस वाली इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं, तो यह मॉडल आपके बजट में फिट बैठता है।

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत