कार सुरक्षा (सौ.Freepik) 
ऑटोमोबाइल

ये 10 रुपये की चीज करोड़ों की Car को चुटकी में करेंगी राख, कहीं आप भी तो नहीं करते इस्तेमाल

गर्मियों में कार में आग लगने का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में गाड़ी के अंदर कभी भी इन चीजों को नहीं रखना चाहिए। अगर आप यह चीज़ अपनी गाड़ी के अंदर रखते हैं तो अभी सावधान हो जाए।

सिमरन सिंह

Car Safety. गर्मियों के मौसम में गाड़ियों में आग लगाना एक आम बात है। ऐसे में लोग इसको लेकर सावधानी बरतते हैं लेकिन अगर यह ₹10 की चीज आपने अपनी कार में रखी है। तो आपकी कार भी जल के राख हो सकती है। ज्यादातर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं लेकिन इसके प्रभाव के बारे में कोई नहीं जानता।

10 रुपये की चीज करोड़ का करेंगी नुकसान

बता दे कि यह 10 रुपये की चीज और कोई नहीं एक लाइटर है। जो सिगरेट चलाने के लिए काम आता है। जिसका इस्तेमाल रोजाना आप करते हैं, लेकिन यह छोटा सा समान ही कार के अंदर रखने से पूरी कार जल के राख हो सकती है। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं क्योंकि यह एक आग लगने वाला समान है। वैसे तो यह किसी तरह का नुकसान नहीं करता लेकिन धूप में ज्यादा देर तक गाड़ी खड़ी होने की वजह से यह लीक भी हो सकता है। लाइटर के अंदर जलने वाले पदार्थ और गैस होती हैं। जो डायरेक्ट पढ़ने वाली धूप में गर्म हो जाते हैं। जिससे लाइटर ब्लास्ट होता है और कार में आग लग जाती है।

क्यों होता है ऐसा प्रभाव?

लाइटर ज्यादातर प्लास्टिक के बने हुए होते हैं और इनमें गैस भरी होती है। जो गर्मी के कारण लीक कर जाती है। जिस वजह से लाइटर का प्लास्टिक भी पिघल जाता है और लाइटर का फ्लूइड बाहर निकलने लगता है।

लाइटर के साथ यह चीज भी है खतरनाक

इसके साथ ही हमें अपनी कार में लाइटर के साथ कभी भी हैंड सेनीटाइजर को नहीं रखना चाहिए, क्योंकि हैंड सेनीटाइजर के अंदर अल्कोहल मौजूद होता है और आग पकड़ने के लिए यह सबसे बड़ा कारण है। वैसे भी हमें हैंड सेनीटाइजर को कभी भी कार के अंदर नहीं रखना चाहिए क्योंकि कभी भी कार में ऐसी कोई घटना होती है। तो हैंड सेनीटाइजर सबसे पहले आग पकड़ता है।

इन चीजों को भी कार से रखे दूर

लाइटर और हैंड सेनीटाइजर के अलावा हमें किसी प्रकार का अल्कोहल या फिर परफ्यूम भी कार के अंदर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सभी चीज गर्मी के कारण फैलने लगती है और लीक होने के कारण आग पकड़ सकती है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?