Highlight:
नई MINI Cooper SE की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है।
कंपनी इसके साथ खास Paul Smith Edition भी पेश करने जा रही है।
दूसरी पीढ़ी की यह ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक 27 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी है।
MINI Paul Smith Edition: लग्जरी और प्रीमियम इलेक्ट्रिक कारों के शौकीनों के लिए MINI ने भारतीय बाजार में नई MINI Cooper SE की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी है। कंपनी इसके साथ खास Paul Smith Edition भी पेश करने जा रही है। दूसरी पीढ़ी की यह ऑल-इलेक्ट्रिक हैचबैक 27 नवंबर 2026 को भारत में लॉन्च होगी है। इसमें इच्छुक ग्राहक अधिकृत MINI डीलरशिप के जरिए अपनी बुकिंग करा सकते हैं। लेकिन कंपनी ने अभी इन मॉडल्स की कीमत और बुकिंग अमाउंट का खुलासा नहीं किया है।
MINI Paul Smith Edition के बारे में बताए तो इसको ब्रिटिश फैशन डिजाइनर पॉल स्मिथ के साथ मिलकर तैयार किया गया है। इसका डिजाइन Classic with a twist थीम पर आधारित है। कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि इसमें एक्सटीरियर और इंटीरियर को मिलाकर 20 से ज्यादा खास डिजाइन एलिमेंट दिए गए हैं।
इस स्पेशल एडिशन में Statement Grey, Inspired White और Midnight Black Metallic जैसे तीन कलर विकल्प मिलेंगे। इनमें Statement Grey और Inspired White इस एडिशन के लिए खास हैं। यह एडिशन Cooper SE के अलावा Cooper S और Convertible मॉडल में भी उपलब्ध होगा।
नई MINI Cooper SE में 54.2kWh का बैटरी पैक दिया गया है। कंपनी के ग्लोबल स्पेसिफिकेशन में बताया गया है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर 402 किलोमीटर तक की WLTP रेंज दे सकती है। तुलना करें तो पुराने मॉडल में 32.6kWh बैटरी और 270 किलोमीटर की क्लेम्ड रेंज थी। ध्यान रहे कि WLTP रेंज टेस्टिंग साइकिल पर आधारित है वास्तविक ड्राइविंग में दूरी अलग हो सकती है। चार्जिंग के लिए इसमें 95kW DC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। इससे बैटरी को 10 से 80 फीसदी तक चार्ज करने में करीब 30 मिनट लगते हैं।
इस इलेक्ट्रिक हैचबैक में फ्रंट-माउंटेड मोटर मिलती है जो 218hp की पावर और 330Nm टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी के दावे है कि कार 6.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसकी टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा है।
कार के केबिन में 9.45-इंच की गोल OLED टचस्क्रीन और थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसमें फैब्रिक अपहोल्स्ट्री और फिजिकल कंट्रोल्स भी मिलते हैं। डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है। लेकिन भारत में मिलने वाले सभी फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि लॉन्च के समय होगी।