BMW ने लॉन्च कि नई सीरिज। Source. Social Media
ऑटोमोबाइल

BMW ने लॉन्च की नई 7 Series और i7, कीमत ₹1.95 करोड़ से शुरू, 728km रेंज और 680hp की पावर ने उड़ाए होश

BMW 7 Series 2026: भारत ने नई 7 Series रेंज लॉन्च कर दी है। जिसे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है। जो शानदार फीचर्स के साथ आया है।

सिमरन सिंह

BMW i7 M70 xDrive: लग्जरी कार बाजार में BMW ने बड़ा दांव खेलते हुए भारत में अपनी नई 7 Series रेंज लॉन्च कर दी है। बता दें कि कंपनी ने इसे पेट्रोल और इलेक्ट्रिक दोनों पावरट्रेन विकल्पों के साथ पेश किया है। वहीं नई रेंज में 740i, i7 eDrive50 और टॉप-स्पेक i7 M70 xDrive शामिल हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत क्रमशः 1.95 करोड़ रुपये से शुरू होकर 2.65 करोड़ रुपये तक जाती है।

इसमें खास बात यह है कि BMW i7 का स्थानीय उत्पादन अब चेन्नई स्थित BMW Group प्लांट में किया जा रहा है। वहीं जर्मनी के बाद भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां i7 का लोकल प्रोडक्शन होता है। लेकिन सबसे पावरफुल i7 M70 xDrive को पूरी तरह निर्मित यूनिट (CBU) के तौर पर भारत लाया जाएगा।

728km तक चलेगी इलेक्ट्रिक i7

नई BMW i7 eDrive50 के बारे में बताए तो इसमें 112.5kWh का बैटरी पैक दिया गया है। यह इलेक्ट्रिक सेडान 455hp की पावर और 660Nm का टॉर्क पैदा करती है। कार महज 5.5 सेकंड में 0 से 100kmph की रफ्तार पकड़ सकती है जबकि इसकी टॉप स्पीड 210kmph है। वहीं BMW ने इसको लेकर जानकारी दी है कि यह एक बार चार्ज करने पर WLTP के अनुसार 728km तक चल सकती है जो पिछले मॉडल की तुलना में 125km ज्यादा है। 250kW DC चार्जर से बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में करीब 28 मिनट लगते हैं।

680hp वाली i7 M70 सबसे ज्यादा दमदार

साथ ही बता दें कि इलेक्ट्रिक रेंज में सबसे ऊपर i7 M70 xDrive है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप मिलता है जो कुल 680hp की पावर और 1,015Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। Launch Control और M Sport Boost के साथ टॉर्क 1,100Nm तक पहुंच सकता है। वहीं यह कार सिर्फ 3.8 सेकंड में 0-100kmph की रफ्तार पकड़ती है और इसकी टॉप स्पीड 250kmph है। इसका WLTP रेंज आंकड़ा 686km तक है।

मॉडलपावरटॉर्क0-100kmphरेंज/टॉप स्पीड
BMW 740i400hp540Nm5.4 सेकंड250kmph
BMW i7 eDrive50455hp660Nm5.5 सेकंड728km तक
BMW i7 M70 xDrive680hp1,015Nm3.8 सेकंड686km तक

लग्जरी के साथ हाईटेक केबिन

नई 7 Series में डिजाइन को देखे तो इसको भी अपडेट किया गया है। इसमें इल्यूमिनेटेड किडनी ग्रिल और Swarovski एलिमेंट वाले क्रिस्टल हेडलैंप मिलते हैं। Matrix हाई बीम के साथ हेडलैंप 600 मीटर तक रोशनी देने का दावा किया गया है।

वहीं केबिन में BMW Panoramic iDrive और Operating System X दिया गया है। इसमें 17.9-इंच की सेंट्रल स्क्रीन, 3D Head-Up Display और 14.6-इंच की पैसेंजर स्क्रीन शामिल है। पीछे बैठे यात्रियों के लिए Executive Lounge सीटिंग और 31.3-इंच 8K थिएटर स्क्रीन मिलती है जिसे Bowers & Wilkins Diamond Surround Sound System और Dolby Atmos का सपोर्ट मिलता है।

इसके अलावा 740i में 3.0-लीटर, 6-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 400hp और 540Nm पैदा करता है। वहीं सुरक्षा और ड्राइविंग सहायता के लिए Parking Assistant Professional, Remote Parking, Reversing Assistant Professional और i7 में एडवांस्ड क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें कंपनी i7 और i7 M70 के साथ 22kW तक होम चार्जिंग सपोर्ट वाला Wallbox चार्जर और इंस्टॉलेशन भी देती है।

BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी-पेजेश्यिकान के बीच बैठक खत्म, ईरान के विदेश मंत्री अराघची भी रहे मौजूद

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता

BRICS में कौन कितना ताकतवर? चीन से लेकर भारत तक, जानें कौन-कौन से देश हैं शामिल

BRICS बैठक से पहले पूर्व विदेश सलमान खुर्शीद का बयान, दुनिया की बड़ी चुनौतियों से निपटने की दी सलाह