Bentley Wooden Car में क्या है खास। (सौ. YouTube) 
ऑटोमोबाइल

लकड़ी से बनी Bentley Continental GT बनी चर्चा का विषय, सड़क पर दिखाएगी कमाल

Bentley Continental GT Wood working: दुनिया में लकड़ी से बनी लग्जरी कारों के मॉडल हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अब बेल्जियम से आई Bentley Continental GT इंटरनेट पर तहलका मचा रही है।

सिमरन सिंह

Bentley Wooden Car: दुनिया में लकड़ी से बनी लग्जरी कारों के मॉडल हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इसी कड़ी में अब बेल्जियम से आई Bentley Continental GT इंटरनेट पर तहलका मचा रही है। इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी कीमत 98,900 डॉलर (करीब 87 लाख रुपये)। दिलचस्प बात यह है कि इसी कीमत में एक सेकेंड-हैंड असली बेंटली खरीदी जा सकती है, जिसे सड़क पर चलाना भी संभव है।

शानदार डिटेलिंग के साथ बना आर्ट पीस

लकड़ी से बनी यह बेंटली कॉन्टिनेंटल GT हूबहू असली ब्रिटिश लग्जरी कार जैसी दिखती है। इसका डिजाइन ND Woodworking Art की मशहूर वुडन क्रिएशन्स से प्रेरित है। इसे बनाने के लिए मरीन-ग्रेड लकड़ी और प्लाईवुड का इस्तेमाल किया गया है। इस प्रोजेक्ट में करीब 3,000 घंटे का समय और हजारों लकड़ी के टुकड़े लगे, जिसके बाद एक मजबूत और भव्य वुडन Bentley Continental GT तैयार हुई।

डिजाइन और फीचर्स

यह आर्टवर्क बेंटली की तीसरी जनरेशन कॉन्टिनेंटल GT (2017-2024) पर आधारित है। इसमें बड़ा ग्रिल, बंपर इंटेक्स, एग्ज़ॉस्ट आउटलेट्स और ओवल शेप हेडलैम्प्स जैसी बारीक डिटेलिंग की गई है। डेडलाइट और टेललाइट के चारों ओर गहरे रंग की फिनिश इसे असली लुक देती है। इसके अलावा इसमें 3D इम्बलम्स लगाए गए हैं, जो इसे बिल्कुल असली कार जैसा आभास कराते हैं।

इंटीरियर की बारीक कारीगरी

लकड़ी से बनी होने के बावजूद इस कार के दरवाजे खुलते हैं और अंदर का केबिन भी असली बेंटली कॉन्टिनेंटल GT जैसा नजर आता है। डैशबोर्ड, सेंटर कंसोल और डोर पैनल्स तक की बारीकी से डिजाइनिंग की गई है। लकड़ी की बनी सीटों पर बेंटली के डायमंड पैटर्न लेदर अपहोल्स्ट्री भी नक्काशी की तरह बनाई गई है, जो इसके इंटीरियर को और भी शानदार बनाती है।

पूरी तरह लकड़ी से बना वंडर

करीब 907 किलो वजनी इस कार में इंजन नहीं है, लेकिन इसमें रैक-एंड-पिनियन स्टीयरिंग लिंकेज दिया गया है, जिसकी मदद से इसे रोल और स्टीयर किया जा सकता है। पहिए और टायर भी लकड़ी से बने हैं। केवल स्टील एक्सल्स और एक्रेलिक विंडोज को छोड़कर पूरी कार लकड़ी की अद्भुत कलाकारी का नायाब नमूना है। यह अनोखी वुडन बेंटली भले ही सड़क पर दौड़ न सके, लेकिन कार प्रेमियों और आर्ट कलेक्टर्स के लिए यह किसी लक्जरी शोपीस से कम नहीं है।

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान