Bajaj Auto's electric blast में क्या कुछ है खास। (सौ. Bajaj) 
ऑटोमोबाइल

Bajaj Auto's electric blast: 251 किमी रेंज के साथ आ रहा है नया Bajaj GoGo, महिंद्रा और पियाजियो को देगा सीधी टक्कर

महिंद्रा ट्रियो और पियाजियो आपे ई-सिटी जैसे ब्रांड्स ने तेजी से बाज़ार पर कब्जा कर लिया। अब बजाज ऑटो ने इस चुनौती का करारा जवाब देने के लिए एक नया इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा ब्रांड ‘Bajaj GoGo’ पेश करने का ऐलान किया है।

सिमरन सिंह

नवभारत ऑटोमोबाइल डेस्क: एक वक्त था जब भारतीय सड़कों पर ऑटोरिक्शा का मतलब सिर्फ Bajaj RE होता था। लेकिन जैसे ही इलेक्ट्रिक वाहनों का दौर आया, महिंद्रा ट्रियो और पियाजियो आपे ई-सिटी जैसे ब्रांड्स ने तेजी से बाज़ार पर कब्जा कर लिया। अब बजाज ऑटो ने इस चुनौती का करारा जवाब देने के लिए एक नया इलेक्ट्रिक ऑटोरिक्शा ब्रांड ‘Bajaj GoGo’ पेश करने का ऐलान किया है।

251 किमी की रेंज, 5 साल की बैटरी वारंटी

बजाज का दावा है कि नया Bajaj GoGo इलेक्ट्रिक ऑटो एक बार की चार्जिंग में 251 किमी तक की दूरी तय कर सकता है, जो इस सेगमेंट में फिलहाल सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही कंपनी 5 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है, जो ग्राहकों के लिए एक बड़ा भरोसा बन सकता है। इस ऑटोरिक्शा में ऑटो हज़ार्ड फीचर और एंटी-रोल डिटेक्शन सिस्टम जैसे एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स भी शामिल होंगे। फिलहाल कंपनी ने इसकी कीमत का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार इसकी कीमत ₹3.5 लाख से ₹4 लाख के बीच हो सकती है।

बाजार में सीधे मुकाबले की तैयारी

जहां महिंद्रा ट्रियो एक बार की चार्ज में लगभग 150 किमी की रेंज देती है और इसकी कीमत ₹3 लाख से अधिक है, वहीं पियाजियो आपे ई-सिटी की सिंगल चार्ज रेंज 145 किमी है और इसकी कीमत करीब ₹2 लाख रुपये के आसपास है। पियाजियो में फिक्स बैटरी के साथ-साथ स्वैपेबल बैटरी का विकल्प भी मौजूद है, जो इसे अतिरिक्त लचीलापन देता है।

“Bajaj GoGo के ज़रिए हम इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के भविष्य को नई दिशा देना चाहते हैं। हमारा लक्ष्य है—टेक्नोलॉजी, रेंज और भरोसे का परफेक्ट संतुलन।” — बजाज ऑटो प्रवक्ता

एडवांस फीचर्स

Bajaj GoGo के आने से भारतीय इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बाजार में जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा। ज्यादा रेंज, एडवांस फीचर्स और बजाज के ब्रांड भरोसे के साथ यह मॉडल आने वाले समय में महिंद्रा और पियाजियो के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है।

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट