Auto Sales India (Source. Freepik) 
ऑटोमोबाइल

गांव-कस्बों में गाड़ियों की धूम, भारत बना दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऑटो बाजार, बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड

Auto Sales India: इस वक्त जबरदस्त रफ्तार में है। चीन और अमेरिका के बाद अब भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन चुका है। जनवरी 2026 में गाड़ियों की रिटेल बिक्री ने 27 लाख का आंकड़ा पार किया था।

सिमरन सिंह

January 2026 Vehicle Sales: भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर इस वक्त जबरदस्त रफ्तार में है। चीन और अमेरिका के बाद अब भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार बन चुका है। जनवरी 2026 में गाड़ियों की रिटेल बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम करते हुए 27 लाख का आंकड़ा पार कर लिया। सालाना आधार पर इसमें करीब 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो इस सेक्टर की मजबूत सेहत को दिखाता है।

GST 2.0 के बाद ऑटो सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल

ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के संघ (FADA) के आंकड़ों के मुताबिक, GST 2.0 लागू होने के बाद ऑटो सेक्टर में शानदार मोमेंटम देखने को मिला है। इसकी बदौलत जनवरी महीने में देशभर में 27,22,558 वाहन बिके। यह संख्या जनवरी 2025 की 23,14,940 यूनिट बिक्री से कहीं ज्यादा है। डीलरों को फरवरी और मार्च में भी इसी तरह की मजबूत मांग बने रहने की उम्मीद है।

चार पहिया और दोपहिया दोनों में दमदार ग्रोथ

जनवरी 2026 वाहन बिक्री के लिहाज से एक बेहतरीन महीना साबित हुआ। इस दौरान रिटेल बिक्री में 17.61 प्रतिशत की सालाना बढ़त दर्ज की गई। चार पहिया वाहनों की बात करें तो जनवरी में 5,13,475 यूनिट बिकीं, जो पिछले साल की तुलना में करीब 7 प्रतिशत ज्यादा हैं। वहीं, दोपहिया वाहनों की बिक्री ने सबको चौंकाते हुए 21 प्रतिशत की छलांग लगाई। जनवरी 2026 में कुल 18,52,870 दोपहिया वाहन बिके।

छोटे शहरों और गांवों में गाड़ियों की ज्यादा डिमांड

FADA के प्रेसिडेंट सीएस विग्नेश्वर का कहना है, "बड़े शहरों के मुकाबले छोटे शहरों में वाहनों की बिक्री की रफ्तार ज्यादा तेज है" आंकड़ों के मुताबिक, ग्रामीण इलाकों में चार पहिया वाहनों की बिक्री 14.43 प्रतिशत बढ़ी, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह बढ़त 2.75 प्रतिशत रही। इससे साफ है कि गांव और कस्बों में गाड़ियों की मांग ज्यादा मजबूत बनी हुई है। खासकर SUV और कॉम्पैक्ट SUV की बिक्री में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। फेस्टिव सीजन, शादियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार ने इस ग्रोथ को और रफ्तार दी है।

कमर्शियल वाहन और ट्रैक्टर भी पीछे नहीं

जनवरी में थ्री-व्हीलर और कमर्शियल वाहनों की रिटेल बिक्री में क्रमशः 19 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, ट्रैक्टर रजिस्ट्रेशन सालाना आधार पर 23 प्रतिशत बढ़कर 1,14,759 यूनिट पहुंच गया।

आगे भी मजबूत रहेगा बाजार

FADA के मुताबिक, आने वाले तीन महीनों के लिए कारोबारी माहौल सकारात्मक बना हुआ है। 79.70 प्रतिशत डीलरों को बिक्री बढ़ने की उम्मीद है, जबकि सिर्फ 1.88 प्रतिशत डीलरों ने गिरावट की आशंका जताई है। यह भरोसा बताता है कि ऑटो सेक्टर की रफ्तार फिलहाल थमने वाली नहीं है।

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?