Maruti Suzuki, Hyundai And Kia ला रही EV. Source. gemini
ऑटोमोबाइल

सस्ती EV का दौर शुरू, Maruti, Hyundai और Kia ला रही हैं ये धांसू इलेक्ट्रिक कारें, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

Affordable EV Cars: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार अब सिर्फ प्रीमियम खरीदारों तक सीमित नहीं रह गया है। जिसमें Maruti Suzuki, Hyundai और Kia जैसी कंपनियां आपनी EV लाने वाली है।

सिमरन सिंह

Electric SUV India: भारत में इलेक्ट्रिक कारों का बाजार अब सिर्फ प्रीमियम खरीदारों तक सीमित नहीं रह गया है। पिछले कुछ सालो में EV की मांग तेजी से बढ़ी है और इसके साथ कंपनियां भी कम कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर फोकस करना भी शुरु कर दिया है। जिसमें बैटरी तकनीक में सुधार, लोकल पार्ट्स का उत्पादन और बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों की लागत धीरे-धीरे कम हो रही है। Battery-as-a-Service (BaaS) जैसे मॉडल भी शुरुआती खरीद कीमत को कम करने में मदद कर रहे हैं। ऐसे में इसी बदलते बाजार को देखते हुए Maruti Suzuki, Hyundai और Kia जैसी कंपनियां आने वाले समय में ज्यादा किफायती EV लॉन्च करने की तैयारी में लगी हुई है।

Maruti Suzuki ला सकती है छोटी और सस्ती EV

Maruti Suzuki एक नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक हैचबैक पर काम कर रही है जिसका ग्लोबल डेब्यू वित्त वर्ष 2026-27 में हो सकता है। Vision e-Sky से जुड़ी स्पाई तस्वीरों के बाद इस कार के डिजाइन और साइज को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि प्रोडक्शन मॉडल कंपनी के नए K-EV प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। इसकी लंबाई करीब 3.39 मीटर और बैटरी क्षमता लगभग 29kWh होने की उम्मीद है। जो आराम से एक बार चार्ज करने पर करीब 270 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है। अगर कीमत प्रतिस्पर्धी रखी गई तो यह Maruti की सबसे किफायती EV में शामिल हो सकती है।

Hyundai की कॉम्पैक्ट SUV पर भी नजर

Hyundai Motor India ने मार्च 2027 तक एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV लाने की योजना की पुष्टि की है। जिसको लेकर माना जा रहा है कि इसका डिजाइन ग्लोबल मार्केट में मौजूद Hyundai Inster EV से प्रभावित हो सकता है। जिसमें 42kWh और 49kWh बैटरी पैक के विकल्प देखने को मिल सकता है। वहीं बड़ी बैटरी के साथ इसकी रेंज 350 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है। SUV में OTA अपडेट, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कनेक्टेड कार फीचर्स और कई एयरबैग जैसे फीचर्स मिलने की संभावना है।

Kia भी उतारेगी नई कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV

Kia भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिफाइड कारों की अपनी रेंज बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत के लिए चार नए इलेक्ट्रिफाइड मॉडल लाने की योजना बताई है जिनमें तीन हाइब्रिड और एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV शामिल होगी। ऐसे में आने वाली Kia EV को भारत में ही विकसित और स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाने की उम्मीद है। इसकी लंबाई करीब 4.2 मीटर हो सकती है। लोकल प्रोडक्शन से कंपनी को लागत नियंत्रित करने और कार की कीमत को प्रतिस्पर्धी रखने में मदद मिल सकती है।

वहीं अब इस प्लान को देखते हुए अगर ये मॉडल उम्मीद के मुताबिक किफायती कीमत पर आते हैं तो भारत में EV को बड़े पैमाने पर अपनाने की रफ्तार और तेज हो सकती है। खासकर शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए छोटी और ज्यादा रेंज वाली EV ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती हैं।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM