Car Insurance खत्म हुआ तो लगेगा भारी जुर्माना, 4,000 रुपए चालान से लेकर जेल तक, जानें पूरा नियम

Car Insurance Rules: आप भी अपनी कार को लेकर रोज सड़क पर निकलते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस, RC और प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ कार इंश्योरेंस की वैधता भी जरूर चेक करते रहे।
Expired car insurance attracts a hefty fine know the full rules.
Car Insurance को समय से कराए Renew.Source. Pixabay
Published on
Updated on

Fine For Driving Without Car Insurance: आप भी अपनी कार को लेकर रोज सड़क पर निकलते हैं तो ड्राइविंग लाइसेंस, RC और प्रदूषण प्रमाणपत्र के साथ कार इंश्योरेंस की वैधता भी जरूर चेक करते रहे। क्योंकि देश में ट्रैफिक नियमों को लेकर सख्ती बढ़ रही है और बिना वैध थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के गाड़ी चलाना आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। इतना ही नहीं नियम तोड़ने पर जुर्माने के साथ जेल की सजा का प्रावधान भी है।

पहली बार पकड़े गए तो 2,000 तक जुर्माना

जानकारी के लिए बता दें कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सार्वजनिक सड़क पर बिना वैध इंश्योरेंस वाहन चलाना अपराध है। दिए गए नियमों में बताया गया है कि पहली बार बिना इंश्योरेंस कार चलाते पकड़े जाने पर 2,000 रुपए तक का जुर्माना या 3 महीने तक की जेल हो सकती है। कुछ मामलों में कोर्ट जुर्माना और जेल दोनों की सजा भी दे सकता है। वहीं अगर यही गलती दोबारा होती है तो जुर्माना बढ़कर 4,000 रुपए हो सकता है। इसके साथ 3 महीने तक की जेल का प्रावधान भी लागू रह सकता है। इसलिए इंश्योरेंस की एक्सपायरी डेट को नजरअंदाज करना आपके लिए महंगा साबित हो सकता है।

अब सड़क पर रोकना जरूरी नहीं, ई-चालान भी आएगा

देखा जाता था कि पहले ट्रैफिक पुलिस दस्तावेजों की जांच के लिए वाहन रोकती थी लेकिन अब कई शहरों में तकनीक का इस्तेमाल बढ़ गया है। ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे (ANPR) और ई-चालान सिस्टम के जरिए वाहनों की जानकारी डिजिटल रिकॉर्ड से मिलाई जा सकती है। ऐसे में अगर वाहन का इंश्योरेंस वैध नहीं पाया जाता है तो कार्रवाई डिजिटल तरीके से भी हो सकती है। जिसकी सीधा मतलब है कि जरूरी नहीं कि पुलिस आपको सड़क पर रोककर ही चालान करे।

Expired car insurance attracts a hefty fine know the full rules.
Bajaj Pulsar 125 और 150 का नया अवतार लॉन्च, 92,990 रुपए की शुरुआती कीमत में मिलेंगे धांसू फीचर्स

हादसा हुआ तो जेब पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर

इस तरह के मामले में यह भी बताया जाता है कि बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने का सबसे बड़ा जोखिम सिर्फ चालान नहीं है। अगर आपकी कार से किसी व्यक्ति, दूसरी गाड़ी या संपत्ति को नुकसान पहुंचता है तो थर्ड-पार्टी नुकसान की कानूनी भरपाई का बोझ आप पर आ सकता है। वहीं मुआवजे की रकम परिस्थितियों के अनुसार काफी बड़ी भी हो सकती है। इसके अलावा अपनी कार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए भी इंश्योरेंस पॉलिसी न होने पर आपको खुद खर्च उठाना पड़ सकता है।

नो-क्लेम बोनस भी गंवा सकते हैं

देखा गया है कि इंश्योरेंस लैप्स होने का असर आगे मिलने वाले No Claim Bonus (NCB) पर भी पड़ सकता है। लंबे समय तक पॉलिसी रिन्यू न कराने पर जमा हुआ NCB लाभ प्रभावित हो सकता है और नई पॉलिसी लेते समय प्रीमियम ज्यादा पड़ सकता है। इसलिए बेहतर है कि इंश्योरेंस की एक्सपायरी से पहले ही उसे रिन्यू करा लें। पॉलिसी की डिजिटल कॉपी DigiLocker या फोन में सुरक्षित रखना भी उपयोगी है ताकि जरूरत पड़ने पर दस्तावेज तुरंत दिखाए जा सकें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com