Renault Triber MPV (सौ. सोशल मीडिया) 
ऑटोमोबाइल

इस Car में समा जाएगा पूरा परिवार, 6 लाख के अंदर फिट होगी सभी जरूरतें

सात लोगों के परिवार के लिए परफेक्ट कार जो आपके बजट में भी होगी और साथ ही आपको कई तरह के फायदे देगी। इस कार के अंदर ज्यादा सेट होने के साथ ऐसे फायदे हैं जो आप एक बड़ी महंगी कार में ढूंढते हैं।

सिमरन सिंह

7 Seater Car. अगर आप भी एक ऐसी कार की तलाश में है। जिसमें आपका पूरा परिवार अच्छे से फिट हो जाए। एक ऐसी कार जो सात लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो और आपके बजट में भी आए, तो ऑटोमोबाइल बाजार में एक अच्छा विकल्प आपके लिए आ चुका है। बता दे कि यह कार महेश छह लाख रुपए में 7 सीटर के साथ आपको मिलेगी और यह ब्रांड आपकी हर एक फैसिलिटी को पूरा करेगा। हम रेनो की बात कर रहे हैं। जिसमें एक ऐसी कार को इंट्रोड्यूस किया है। जो 7 सीटर होने के साथ आपके सभी एक्सपेक्टशंस को पूरा करेगी।

कैसी है यह कार?

जिस कार के बारे में हम बात कर रहे हैं। वह असल में Renault Triber MPV है। जो किफायती दाम के साथ सेवाओं के मामले में भी सबसे आगे हैं। इस कार को खरीदने से पहले आपको एक बार भी सूचने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसकी कीमत महेश 5 लाख 99 हजार रुपए ही है।

कैसा है कार का इंजन और पावर?

कार को खरीदते समय सिर्फ अच्छी सीट होना ही जरूरी नहीं लेकिन उसकी बाकी फैसेलिटीज भी जरूरी होती है और Renault की यह कार उन सभी चीजों को पूरा करती है। इसके मौजूद ट्राइबर में 1.0 लीटर में 3- सिलेंडर पैट्रोल वाला इंजन मिलता है। इसके साथ ही इसका इंजन 72 PS और 96NM आउटपुट देने वाली है। इसके साथ ही कार में 5-Speed ​​manual gearbox and AMT gearbox option भी देखने को मिलगा। कार की माइलेज की बात करें तो ये 20 किलोमीटर प्रति लीटर के हिसाब से चलता है। वहीं ट्राइबर में 84-लीटर का बूट स्पेस भी मौजूद है। आखिर में बता दें कि इसमें थर्ड रो सीट फोल्ड करके 625 लीटर तक बढ़ा सकते है। वहीं अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते है तो ये आपको 5 मोनोटोन और 5 ड्यूल टोन कलर में मिल जाएगी।

क्या है रेनो ट्राइबर के फीचर्स?

इसके साथ ही Renault Triber के फीचर्स के बारे में बताएं तो इसके अंदर ट्राइबर में 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 6-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, एलईडी टर्न इंडिकेटर्स, सेंटर कंसोल में कूल्ड स्टोरेज, स्टीयरिंग माउंटेड म्यूजिक और फोन कंट्रोल्स, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप,डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेकंड+थर्ड रो में एसी वेंट्स मिलता हैं। आखिर में बात दें कि कार के अंदर चार एयरबैग, EBD के साथ ABS, रियर व्यू कैमरा और रियर पैर्किंग सेंसर वाला फीचर भी मौजूद है। जो इस कार को हर तरह से परफेक्ट बनाता है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?