Bajaj Platina 100, Honda Shine 100, Hero HF Deluxe (Source. Main Site) 
ऑटोमोबाइल

सस्ता, दमदार और कम पेट्रोल खर्च, कौन सी 100cc बाइक है मिडिल क्लास के लिए बेस्ट, जानिए लोगों की पसंद

Best Daily Use Bike India: मोटरसाइकिल सिर्फ स्टाइल या रफ्तार का जरिया नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ऑफिस जाना हो, बाजार का काम हो या रोज का छोटा सफर हर किसी को ऐसी बाइक जरूरी है।

सिमरन सिंह

HF Deluxe Vs Shine 100 Vs Platina 100: भारत में मोटरसाइकिल सिर्फ स्टाइल या रफ्तार का जरिया नहीं, बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ऑफिस जाना हो, बाजार का काम हो या रोज का छोटा सफर हर किसी को ऐसी बाइक चाहिए जो सस्ती हो, ज्यादा माइलेज दे और चलाने में आसान हो।

इसी जरूरत को पूरा करने के लिए मार्केट में तीन पॉपुलर 100cc बाइक मौजूद हैं Hero HF Deluxe, Honda Shine 100 और Bajaj Platina 100। दिखने में ये भले ही एक जैसी लगती हों, लेकिन इनके फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस में काफी अंतर है।

कीमत: किस बाइक में सबसे ज्यादा बचत?

मिडिल क्लास ग्राहकों के लिए सबसे बड़ा फैक्टर कीमत होती है।

  • Hero HF Deluxe: करीब ₹57,657 (एक्स-शोरूम)
  • Honda Shine 100: करीब ₹65,243
  • Bajaj Platina 100: करीब ₹66,015

यहां Hero HF Deluxe सबसे सस्ती बाइक बनकर सामने आती है, जो बजट में रहने वालों के लिए बेहतर विकल्प है।

इंजन और परफॉर्मेंस: किसकी राइड सबसे स्मूद?

तीनों बाइकों में लगभग 100cc के इंजन दिए गए हैं, जो हाई स्पीड के बजाय स्मूद और आरामदायक राइड के लिए बनाए गए हैं।

  • HF Deluxe में 97.2cc इंजन
  • Shine 100 में 98.98cc इंजन
  • Platina 100 में 102cc इंजन

Honda Shine 100 का इंजन सबसे स्मूद राइड देता है, जबकि Platina थोड़ी ज्यादा पावर के साथ आती है।

माइलेज: किसमें बचेगा सबसे ज्यादा पेट्रोल?

अगर रोजाना लंबी दूरी तय करते हैं, तो माइलेज सबसे जरूरी बन जाता है।

  • Bajaj Platina 100: 70-75 kmpl
  • Hero HF Deluxe: करीब 70 kmpl
  • Honda Shine 100: 55-65 kmpl

यहां Platina 100 सबसे आगे है, जबकि HF Deluxe भी किफायती विकल्प साबित होती है।

कंफर्ट और राइड क्वालिटी: खराब सड़कों पर कौन बेस्ट?

भारतीय सड़कों को देखते हुए आराम बेहद जरूरी है। Platina 100 अपने खास SNS सस्पेंशन के कारण गड्ढों और खराब रास्तों पर शानदार प्रदर्शन करती है। इसकी लंबी सीट लंबी दूरी में थकान कम करती है। HF Deluxe भी संतुलित और आरामदायक राइड देती है। वहीं Shine 100 हल्की होने के कारण ट्रैफिक में आसानी से चलती है, लेकिन कुशनिंग थोड़ी कम महसूस हो सकती है।

सेफ्टी और फीचर्स: कितना सुरक्षित है सफर?

तीनों बाइकों में जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

  • ज्वाइंट ब्रेकिंग सिस्टम (CBS)
  • साइड-स्टैंड इंजन कट-ऑफ (HF Deluxe और Shine 100)
  • हीरो, होंडा और बजाज तीनों ब्रांड भरोसेमंद माने जाते हैं और कम मेंटेनेंस के लिए जाने जाते हैं।

डिजाइन: सिंपल या प्रीमियम लुक?

HF Deluxe का डिजाइन सिंपल और क्लासिक है। Shine 100 में क्रोम फिनिश के कारण थोड़ा प्रीमियम लुक मिलता है। Platina 100 का डिजाइन मजबूत और उपयोगी नजर आता है। तीनों बाइक हल्की हैं और शहर की भीड़ में आसानी से चलती और पार्क होती हैं।

आपके लिए कौन सी है बेस्ट?

अगर बजट कम है तो HF Deluxe सही है। ज्यादा माइलेज चाहिए तो Platina 100 बेहतर विकल्प है। और अगर स्मूद राइड चाहिए तो Shine 100 आपको पसंद आएगी। आपकी जरूरत के हिसाब से ही सही बाइक का चुनाव करना सबसे समझदारी है।

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: संसद का मानसून सत्र आज होगा खत्म, छात्र आंदोलन पर हो सकती है चर्चा

Weather Alert: मानसून ट्रफ ने पकड़ी रफ्तार, बंगाल-ओडिशा समेत इन राज्यों में मूसलाधार बारिश, रेड अलर्ट जारी

इजरायल का गाजा में फिर घातक ड्रोन हमला, शांति अपील के बीच हमास का शीर्ष कमांडर निशाने पर

भूकंप के झटकों से कांपा लेह, सुबह 6 बजे 5.5 तीव्रता के लगे झटके, घरों से बाहर भागे लोग

जरा याद करो कुर्बानी: अंग्रेजों के सामने नहीं झुके हिलसा के 11 वीर, तिरंगे के लिए सीने पर खाई थीं गोलियां