तुलसी का पौधा  (सोर्स- सोशल मीडिया)
वास्तु शास्त्र

Tulsi Plant Vastu Tips: घर की छत पर तुलसी का पौधा क्यों नहीं रखना चाहिए? जानें धार्मिक मान्यता और सही दिशा

Tulsi Plant Religious Significance:घर की छत पर तुलसी का पौधा रखना चाहिए या नहीं? जानें धार्मिक मान्यताओं और वास्तु के अनुसार तुलसी की सही दिशा, उचित स्थान और पौधे की देखभाल से जुड़ी जरूरी बातें।

सीमा कुमारी

Highlights

  • हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता लक्ष्मी का प्रतीक और पूजनीय माना जाता है।

  • भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी दल का विशेष महत्व बताया गया है।

  • वास्तु मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे के लिए उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा अनुकूल मानी जाती हैं।

  • घर की छत पर तुलसी रखने से पहले उसकी देखभाल, धूप और मौसम का ध्यान रखना जरूरी है।

Tulsi Plant On Roof And Tulsi Vivah : हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद पवित्र और पूजनीय माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है और माता लक्ष्मी का वास होता है और भगवान विष्णु की पूजा में भी इसका विशेष महत्व है।

लेकिन क्या आप जानते है कि तुलसी का पौधा घर की छत पर रखना चाहिए या नहीं है? वास्तु शास्त्र और धार्मिक परंपराओं में इसे लेकर कुछ खास बातें बताई गई हैं। आइए जानते हैं इससे जुड़ी बातें

आखिर छत पर तुलसी का पौधा रखनी क्यों है मनाही?

वास्तु एवं ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां परिवार के सदस्य देखभाल और पूजा कर सकें। छत पर तुलसी रखने से कई बार उसकी सही से देखभाल और पूजा करना मुश्किल हो जाता है।

धार्मिक दृष्टि से भी तुलसी को घर के आंगन या ऐसे खुले स्थान पर रखना चाहिए है, जहां पूजा-पाठ की नियमित व्यवस्था हो।

तुलसी का पौधा कहां रखना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखने के लिए घर का आंगन शुभ माना गया है। इसके अलावा, आप बालकनी या घर के प्रवेश द्वार के पास भी इसे रख सकते है। एक ध्यान रखें कि पौधे के आसपास पूरी तरह साफ-सफाई रहे और उसे आने-जाने में परेशानी वाली जगह पर न रखें। तुलसी को ऐसी जगह रखना बेहतर है जहां परिवार के लोग आसानी से जल अर्पित कर सकें।

छत पर पहले से तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो क्या करें?

अगर आपके घर की छत पर पहले से तुलसी का पौधा लगा हुआ है तो घबराने या परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। धार्मिक मान्यताओं में ऐसा कोई नियम नहीं है कि छत पर तुलसी रखने से कुछ अनिष्ट होता है। आप चाहें तो पौधे की सुविधा और घर की जगह के अनुसार उसे आंगन या बालकनी में रख सकते हैं।

तुलसी के पौधों की सही संख्या

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी के पौधे लगाने की बात करें तो आप घर में एक से ज्यादा पौधे लगा सकते हैं, लेकिन कोशिश करें कि आप इन्हें विषम संख्या में ही लगाएं जैसे कि 3, 5 या 7 पौधे एक साथ लगाने शुभ माने जाते हैं।

आप बहुत ज्यादा पौधे भी न लगाएं क्योंकि ये तुलसी वन बन जाता है और इन सभी पौधों की सही देखभाल न करने से इसकी पूजा के पूर्ण फल भी नहीं मिलते हैं

तुलसी की देखभाल कैसे करें ?

तुलसी के पौधे की देखभाल के लिए नियमित रूप से पानी दें, तुलसी के पौधे की पूजा के साथ-साथ इसकी खाद पानी का भी पूरा ख्याल रखना चाहिए। इसे कम से कम चार से पांच घंटे की धूप जरूर देनी चाहिए।

गमले में पानी जमा न होने दें। सूखी पत्तियों को समय-समय पर हटा दें और पौधे को पर्याप्त धूप मिलने दें। धार्मिक आस्था के साथ-साथ तुलसी की सही देखभाल करना भी जरूरी है।

Rajasthan Panchayat Election Result 2026 Live: पंचायत चुनाव में कांग्रेस आगे, BJP को झटका; कई दिग्गज भी हारे

Cyclone Akvan Live: चक्रवात ‘अकवन’ कमजोर पड़ा, अगले कुछ घंटों में और घटेगी तीव्रता

मुस्लिम छात्रा हिंदू युवक से करती थी प्यार, मेडिकल कॉलेज कैंपस से दिनदहाड़े हुई किडनैप; VIDEO हो रहा वायरल

देश में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटी, दिल्ली टॉप पर; कहीं आप भी तो नहीं लेने जा रहे एडमिशन? ऐसे जांचें मान्यता

PM मोदी से मिले CM धामी, उत्तराखंड के लिए रखीं कई बड़ी मांगें; एक्सप्रेस-वे और परियोजनाओं के लिए मांगी मंजूरी