वास्तु टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र

Vastu Tips For Couple: पति-पत्नी के रिश्ते में बढ़ाना चाहते हैं प्यार? बेडरूम की इन 7 बातों का रखें ध्यान

Vastu Tips For Married Life: वास्तु शास्त्र में बेडरूम की दिशा, रोशनी और रंग को दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए खास माना जाता है। जानिए घर में कौन-से बदलाव रिश्ते के लिए अच्छे होते हैं।

रीता राय सागर

Highlights:

  • बेडरूम की साफ-सफाई और व्यवस्थित माहौल पर दें ध्यान

  • बेडरुम में हल्के रंग और संतुलित रोशनी होनी चाहिए।

  • वास्तु के साथ दंपत्ति में संवाद और आपसी सम्मान को भी महत्व दें।

Vastu Tips For Marriage And Relationships: घर का वातावरण व्यक्ति के मूड, आराम और रोजमर्रा की दिनचर्या को प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र में बेडरूम को पति-पत्नी के निजी जीवन और आपसी संबंधों से जुड़े कई उपाय बताए गए हैं। इसीलिए कमरे की दिशा, रंग, बिस्तर और सजावट को लेकर कई सुझाव दिए जाते हैं।

हालांकि, रिश्ते में प्यार और विश्वास बनाए रखने के लिए बातचीत, सम्मान और एक-दूसरे की जरूरतों को समझना अधिक महत्वपूर्ण है।

पति-पत्नी के बेडरूम के लिए 7 वास्तु टिप्स

दक्षिण-पश्चिम दिशा को दी जाती है प्राथमिकता

बेडरुम के वास्तु शास्त्र में घर के दक्षिण-पश्चिम हिस्से को मास्टर बेडरुम के लिए उपयुक्त माना जाता है। इस दिशा में मास्टर बेडरुम होने से दांपत्य जीवन सुखी रहता है। हालांकि, घर की बनावट और उपलब्ध जगह के अनुसार ही कमरे का चुनाव करें।

बेडरूम में हल्के रंग चुनें

क्रीम, हल्का गुलाबी, बेज या पेस्टल रंग कमरे को शांत और आरामदायक रूप देते हैं। रंगों का चयन अपनी पसंद और कमरे की रोशनी के अनुसार करें। किसी भी कमरे का रंग कमरे में पॉजिटिविटी लाती है।

बिस्तर के सामने अव्यवस्था न रखें

कमरे में अनावश्यक सामान जमा होने से जगह कम हो जाती है और सफाई करना मुश्किल हो जाता है। व्यवस्थित कमरा आराम और नींद के लिए बेहतर माहौल बनाने में मदद करता है।

कमरे में पर्याप्त रोशनी रखें

दिन में प्राकृतिक रोशनी और रात में आरामदायक, हल्की रोशनी का इस्तेमाल करें। जरूरत के अनुसार पर्दों और लाइटिंग की व्यवस्था भी बदल सकते हैं। कमरे में लाइटिंग बेहतर होने से पॉजिटिविटी बनी रहती है।

सजावट में अपनी पसंद को महत्व दें

वास्तु के अनुसार, वैवाहित जोड़े के कमरे में उनकी सुंदर यादों की एक तस्वीर या फिर जोड़े में सजावटी वस्तुओं को सजाने से वैवहिक जीवन में सुख-सौहार्द बनी रहती है। ऐसी सजावट चुनें जो दोनों पार्टनर को पसंद हो।

बेडरूम में कामकाज का दबाव कम रखें

यदि संभव हो, तो वर्क डेस्क, लैपटॉप और ऑफिस के सामान को सोने की जगह से अलग रखें। इससे काम और आराम के बीच स्पष्ट अंतर बनी रहती है।

निजी बातचीत के लिए समय निकालें

बेडरूम को केवल सोने की जगह न बनाएं, बल्कि दिनभर की बातें साझा करने के लिए भी समय निकालें। फोन दूर रखकर एक-दूसरे की बात सुनना आपसी जुड़ाव बढ़ाने में मदद करता है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा