Diwali Vastu Tips: दिवाली पर घर में किस दिशा और कमरे में करवाएं कौन-सा रंग? सुख-समृद्धि के लिए जानें शुभ कलर

Vastu Colors For Home: दिवाली पर घर को नया रंग करवाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो वास्तु के अनुसार दिशा और कमरे के हिसाब से कलर चुनें। जानिए घर के लिए कौन-से रंग शुभ माने जाते हैं।
Diwali vastu tips house paint colors direction room.
वास्तु टिप्स फॉर होमफोटो.सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • घर की दिशा के अनुसार रंग चुनने के लिए वास्तु में कुछ सुझाव दिए गए हैं।

  • लिविंग रूम, बेडरूम और किचन के लिए अलग-अलग रंगों पर विचार करना उचित होगा।

  • हल्के और आंखों को सुकून देने वाले रंग घर को सुंदर और खुशनुमा बनाते हैं।

Colors For Wealth And Prosperity On Diwali: ज्यादातर लोग दिवाली के मौके पर घर की सफाई, सजावट और रंगाई-पुताई का काम करवाते हैं। इस दौरान कई परिवार वास्तु के अनुसार रंग चुनना पसंद करते हैं। इससे घर में सकारात्मक वातावरण और सुख-समृद्धि आती है।

अगर आप दिवाली पर घर को नया लुक देना चाहते हैं, तो वास्तु के साथ कमरे की रोशनी, आकार और अपनी पसंद को भी ध्यान में रखें।

दिशा के अनुसार घर में कौन-से रंग करवाएं?

उत्तर दिशा: हरा और हल्का नीला

वास्तु में उत्तर दिशा को धन और कुबेर से जोड़ा जाता है। इस दिशा के लिए हल्का हरा और हल्का नीला रंग चुना जा सकता है। ये रंग घर को ताजगी भरा और खुला-खुला सा लुक देता हैं।

पूर्व दिशा: सफेद और हल्का हरा

पूर्व दिशा को सूर्य और नई शुरुआत से जोड़कर देखा जाता है। यहां सफेद, क्रीम या हल्का हरा रंग इस्तेमाल किया जा सकता है। ये शेड्स प्राकृतिक रोशनी के साथ अच्छे लगते हैं और दीवारों को साफ-सुथरा लुक देते हैं। इससे घर में सूर्य की रोशनी की तरह पॉजिटिविटी बनी रहती है।

दक्षिण दिशा: हल्का गुलाबी और पीच

वास्तु में दक्षिण दिशा के लिए गुलाबी, पीच और हल्के लाल रंगों को सुझाया गया है। अगर आप गहरे रंग पसंद करते हैं, तो उन्हें पूरी दीवार पर लगाने के बजाय किसी एक हिस्से या सजावटी दीवार तक सीमित रख सकते हैं। हल्का गुलाबी रंग मन को शांत रखने, चिंता कम करने और अच्छी नींद को बढ़ावा देता है।

पश्चिम दिशा: सफेद, क्रीम और हल्का पीला

पश्चिम दिशा की दीवारों के लिए क्रीम, सफेद या हल्का पीला रंग चुना जा सकता है। ये रंग कई तरह के फर्नीचर और सजावट के साथ आसानी से मेल खाते हैं। घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में पीला रंग कराने से बचना चाहिए। वास्तु के अनुसार इस दिशा में पीला रंग कराने से घर के मुखिया को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, पेट के रोग या जीवन में रुकावटें आ सकती हैं।

कमरे के अनुसार कौन-से रंग चुनना बेहतर रहेगा?

लिविंग रूम: क्रीम, बेज और हल्का पीला

लिविंग रूम परिवार और मेहमानों के साथ समय बिताने की जगह है। यहां क्रीम, बेज और हल्का पीला जैसे रंग आरामदायक माहौल बनाते हैं। कमरे में ज्यादा रोशनी आती है, तो हल्के हरे या हल्के ग्रे रंग भी बेहतर चॉइस है।

बेडरूम: हल्का नीला, लैवेंडर और क्रीम

बेडरूम के लिए ऐसे रंग का चयन करें, जो आंखों को सुकून दें। हल्का नीला, लैवेंडर, क्रीम और हल्का हरा अच्छे विकल्प हो सकते हैं। अगर कमरा छोटा है, तो बहुत चमकीले या गहरे रंगों का अधिक इस्तेमाल कुछ लोगों को परेशान कर सकता है।

किचन: हल्का पीला, सफेद और हल्का हरा

किचन में हल्का पीला, सफेद और हल्का हरा रंग साफ-सुथरा लुक दे सकता है। यहां ऐसा पेंट चुनना उपयोगी होगा, जिसे साफ करना आसान हो और जो रोजमर्रा के इस्तेमाल के अनुकूल हो।

पूजा घर: सफेद, हल्का पीला और क्रीम

पूजा घर के लिए सफेद, हल्का पीला और क्रीम जैसे रंग सुकून देने वाले होते हैं। ये जगह को शांत बनाते हैं। छोटे पूजा स्थल में हल्के रंग जगह को अपेक्षाकृत खुला दिखाने में मदद करते हैं।

Diwali vastu tips house paint colors direction room.
Vastu Tips: घर की सीढ़ियों के आसपास सामान रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

बच्चों का कमरा: हल्का हरा, आसमानी और पीच

बच्चों के कमरे में हल्का हरा, आसमानी, पीच या क्रीम जैसे रंग चुने जा सकते हैं। बहुत ज्यादा चमकीले रंगों के बजाय संतुलित शेड्स रखें, ताकि पढ़ाई, खेल और आराम के लिए कमरे का माहौल अनुकूल बना रहे।

मुख्य द्वार और एंट्रेंस: क्रीम, हल्का पीला और सफेद

मुख्य द्वार घर का पहला दिखाई देने वाला हिस्सा होता है। यहां क्रीम, हल्का पीला या सफेद रंग सुंदर लगता है। मुख्य द्वार पर काला या बहुत ज्यादा गहरा ग्रे रंग लगाने से बचें, क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है।

Navbharat Live
navbharatlive.com