बेडरूम से जुड़े जरूरी नियम (सोर्स- सोशल मीडिया
वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: शयनकक्ष में भूलकर भी न करें ये गलतियां, नींद और मानसिक शांति के लिए अपनाएं वास्तु के उपाय

Vastu Tips For Bedroom: वास्तु शास्त्र में घर के प्रत्येक कमरे की दिशा और उसकी बनावट का विशेष महत्व बताया गया है, खासतौर पर शयनकक्ष में। बेहतर नींद और सकारात्मक ऊर्जा के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • बेडरूम में दर्पण और पलंग की दिशा से घर में आएगी सकारात्मक ऊर्जा

  • नींद और मानसिक शांति के लिए अपनाएं सही वास्तु उपाय

  • बेडरूम के रंग से लेकर सजावट तक अपनाएं ये वास्तु टिप्स

  • सुखद नींद और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए भी खास उपाय

Vastu Tips For Bedroom Sleeping Direction: वास्तु शास्त्र में घर के प्रत्येक कमरे की दिशा और उसकी बनावट का विशेष महत्व बताया गया है। खासतौर पर शयनकक्ष यानी बेडरूम का वास्तु व्यक्ति की दिनचर्या, मानसिक शांति और आराम से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि शयनकक्ष में सही दिशा में पलंग रखना, उचित रंगों का चुनाव करना और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को दूर रखना बेहतर नींद और सकारात्मक वातावरण बनाने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं बेडरूम से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम।

1. पलंग के सामने न लगाएं दर्पण

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, शयनकक्ष में दर्पण लगाने की दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। पलंग के ठीक सामने शीशा लगाने से बचना चाहिए है। मान्यता है कि इससे कमरे की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है। वास्तु के अनुसार, दक्षिण और पश्चिम दिशा में दर्पण लगाने से भी बचना चाहिए।

2. पलंग के पीछे नहीं होनी चाहिए खिड़की

शयनकक्ष में पलंग की स्थिति इस तरह होनी चाहिए कि सोते समय सिर के पीछे खिड़की न हो। वास्तु के अनुसार, पलंग को ऐसी जगह रखना बेहतर माना जाता है, जहां सिरहाने की तरफ मजबूत दीवार हो। इससे व्यक्ति को सुरक्षा और स्थिरता का अनुभव हो सकता है।

3. बेडरूम से दूर रखें मोबाइल और टीवी

आजकल शयनकक्ष में मोबाइल, टीवी और कंप्यूटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल आम हो गया है। हालांकि, सोते समय इन उपकरणों को पलंग से दूर रखने की सलाह दी जाती है। इनकी स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी और लगातार नोटिफिकेशन नींद में बाधा डाल सकते हैं। बेहतर नींद के लिए सोने से पहले मोबाइल का इस्तेमाल कम करना चाहिए।

4. बेडरूम के लिए चुनें हल्के और सुखद रंग

वास्तु के अनुसार, बेडरूम में हल्के ब्राउन, पीले और गुलाबी रंगों का इस्तेमाल शुभ माना जाता है। ये रंग कमरे को शांत और आकर्षक रूप देने में मदद कर सकते हैं। वहीं, लाल और ग्रे जैसे गहरे या तीव्र रंगों का अत्यधिक इस्तेमाल करने से बचने की सलाह दी जाती है। कमरे की दीवारों और पर्दों के रंगों का चुनाव करते समय आरामदायक वातावरण को प्राथमिकता दें।

5. खुशहाल तस्वीरें और सकारात्मक सजावट करें

बेडरूम में ऐसी तस्वीरें लगानी चाहिए, जो खुशी, प्रेम और आपसी संबंधों को दर्शाती हों। वास्तु मान्यताओं के अनुसार, हंसते हुए चेहरे, खुशहाल परिवार और सुंदर प्राकृतिक दृश्यों वाली तस्वीरें सकारात्मक वातावरण बनाती हैं। इसके विपरीत उदासी, अकेलेपन और रोते हुए चेहरों वाली तस्वीरें लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।

6. पवन घंटी और सोने की दिशा का रखें ध्यान

वास्तु मान्यताओं के अनुसार, शयनकक्ष की खिड़की पर बांस की पवन घंटी लगाना ऊर्जा संतुलन के लिए अच्छा माना जाता है। इसके अलावा सोते समय सिर की दिशा का भी विशेष महत्व बताया गया है।

  • पूर्व दिशा: पूर्व दिशा में सिर करके सोना अच्छा माना जाता है।

  • दक्षिण दिशा: दक्षिण दिशा में सिर रखकर सोने को वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है।

  • पश्चिम दिशा: पश्चिम दिशा में सिर रखकर सोने को सामान्य माना जाता है। यात्रा के दौरान ऐसा किया जा सकता है।

  • उत्तर दिशा: वास्तु के अनुसार, उत्तर दिशा में सिर करके नही सोना चाहिए।

बेहतर नींद और सकारात्मक ऊर्जा के लिए वास्तु टिप्स

वास्तु शास्त्र में शयनकक्ष को आराम, मानसिक शांति और पारिवारिक संबंधों से जुड़ा महत्वपूर्ण स्थान माना गया है। इसलिए बेडरूम की दिशा, रंग, सजावट और पलंग की स्थिति पर ध्यान देना चाहिए। हालांकि, ये वास्तु संबंधी पारंपरिक मान्यताएं हैं। बेहतर नींद के लिए नियमित दिनचर्या, शांत वातावरण और पर्याप्त आराम भी जरूरी है।

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में कराया गया भर्ती; डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, गोलीबारी में तीन जवान घायल

भारतीय सेना में डॉक्टर बनने का मौका, आवेदन शुरू; जानें कौन और कैसे करें अप्लाई

प्लेन हाईजैक होने के बाद यात्रियों को सबसे पहले क्या करना चाहिए, ये ऑपशन्स हैं बेस्ट

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा