एक ऐसा मंदिर में जहां 'मौत' मांगने आते हैं लोग; बस कलम-दवात चढ़ाने से पूरी होती हैं मनोकामना, जानें पूरा पता

Dharmaraj Chitragupta Temple: उज्जैन में धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर में लोग मौत मांगने की इच्छा से जाते है, मान्यता है कि उनकी मनोकामना 24 घंटे में पूरी हो जाती है। जानें चित्रगुप्त मंदिर कैसे पहुंचें?
Dharmaraj Chitragupta Temple Ujjain: A Sacred Destination of Faith and Devotion
धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर उज्जैन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • चित्रगुप्त पूजा पर करें धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर की यात्रा

  • मंदिर में मिलेगा शांति और आध्यात्मिक वातावरण

  • भगवान चित्रगुप्त की पूजा से मिलता है ज्ञान और उन्नति का आशीर्वाद

  • केवल कलम और दवात अर्पित करने से पूरी होती हैं मनोकामना

Dharmaraj Chitragupta Temple Ujjain: वैसे तो उज्जैन को भगवान महाकाल की नगरी के रूप में जाना जाता है। यहां अनेक प्राचीन और प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जिनका अपना अलग आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व है। इन्हीं में से एक है अंकपात में स्थित धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर...ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में भगवान चित्रगुप्त को कलम और दवात अर्पित करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यही वजह है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

मांगते है मौत की दुआ

अक्सर मंदिरों में लोग बीमारी से मुक्ति और लंबी उम्र का आशीर्वाद मांगते है, लेकिन यह एक ऐसा मंदिर है जहां लोग मृत्यु का आशीर्वाद मांगने जाते हैं। और जिस व्यक्ति के लिए मौत की प्रार्थना की जाती है उस व्यक्ति के नाम का दीया भी जलाना होता है। मान्यता है कि 24 घंटे में वह व्यक्ति मोक्ष प्राप्त करता है।

मंदिर की अद्भुत वास्तुकला और भगवान चित्रगुप्त के दर्शन

मंदिर में अंदर पहुंचते ही आपको एक अलग तरह की शांति और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव मिलेगा। गर्भगृह में भगवान धर्मराज चित्रगुप्त की प्रतिमा स्थापित है, जहां श्रद्धालु श्रद्धापूर्वक दर्शन और पूजा-अर्चना करते हैं।

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर उज्जैन
धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर उज्जैन(सोर्स- सोशल मीडिया)
Dharmaraj Chitragupta Temple Ujjain: A Sacred Destination of Faith and Devotion
Chitragupta Puja 2026: यहां जानें भगवान चित्रगुप्त की पौराणिक कथा और पूजा विधि, नोट करें सम्पूर्ण पूजा सामग्री

मंदिर की कलात्मक संरचना, दीवारों पर की गई नक्काशी और देवी-देवताओं की प्रतिमाएं भारतीय धार्मिक कला एवं संस्कृति की झलक प्रस्तुत करती हैं। यहां कुछ समय बिताने से मन को सुकून और सकारात्मकता का अनुभव मिलता है।

कहां स्थित है यह मंदिर

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर शिप्रा नदी के रामघाट पर स्थित है। यहां धर्मराज और चित्रगुप्त दोनों देवता विराजमान हैं। इस मंदिर में रोजाना शाम के समय सैकड़ों भक्त दर्शन करने आते हैं। जब मनुष्य शारीरिक कष्टों के कारण जीवन और मौत के बीच संघर्ष करते हैं, तब ऐसी स्थिति में मोक्ष प्राप्ति के लिए यहां पूजा करवाने श्रद्धालु आते हैं। कहा जाता है कि पूजा कराने के बाद 24 घंटों के अंदर ही परिणाम मिलते है। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कराने से इसका परिणाम प्राप्त हो सकता है। कुछ भक्त यहां पूजा के बाद स्वास्थ्य लाभ मिलने की बात भी बताते हैं। हालांकि, यह धार्मिक आस्थाएं और व्यक्तिगत अनुभव हैं।

कलम-दवात चढ़ाने की अनोखी परंपरा

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर की सबसे विशेष परंपराओं में भगवान को कलम और दवात अर्पित करना शामिल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान चित्रगुप्त मनुष्य के अच्छे और बुरे कर्मों का लेखा-जोखा रखते हैं। उन्हें ज्ञान, लेखन और न्याय का प्रतीक भी माना जाता है।

कलम-दवात चढ़ाने की   परंपरा
कलम-दवात चढ़ाने की परंपरा(सोर्स- सोशल मीडिया)
Dharmaraj Chitragupta Temple Ujjain: A Sacred Destination of Faith and Devotion
Bhai Dooj 2026: भाई दूज पर बहनें क्यों लगाती हैं भाई के माथे पर तिलक? जानें इसके पीछे की मान्यता

इसी विश्वास के कारण श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ मंदिर पहुंचते हैं और भगवान चित्रगुप्त को कलम-दवात अर्पित करते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से की गई पूजा और प्रार्थना से भक्तों की इच्छाएं पूरी होती हैं। कलम और दवात चढ़ाने की यह परंपरा विशेष रूप से विद्यार्थियों, लेखन कार्य से जुड़े लोगों और ज्ञान की प्राप्ति की कामना करने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

दीपावली और चित्रगुप्त पूजा पर विशेष आयोजन

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर में दीपावली और चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। इन दिनों मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और कलम-दवात अर्पित कर सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हैं। भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो जाता है। चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर विशेष रूप से कायस्थ समाज के लोग भगवान चित्रगुप्त की आराधना करते हैं।

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर कैसे पहुंचें?

यदि आप उज्जैन में धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर में दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यहां पहुंचना काफी सुविधाजनक है।

  • मंदिर का पता: अंकपात, उज्जैन, मध्य प्रदेश

  • बस स्टैंड से दूरी: लगभग 3.4 किलोमीटर

  • रेलवे स्टेशन से दूरी: लगभग 5.2 किलोमीटर

  • एयरपोर्ट से दूरी: लगभग 71 किलोमीटर (देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, इंदौर)

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर
धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर(सोर्स- सोशल मीडिया)
Dharmaraj Chitragupta Temple Ujjain: A Sacred Destination of Faith and Devotion
Bhai Dooj 2026: भाई को तिलक कैसे लगाएं? जानें पूजा की सही विधि, सामग्री और आरती का महत्व

रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से टैक्सी या स्थानीय परिवहन के माध्यम से मंदिर तक पहुंचा जा सकता है। इंदौर एयरपोर्ट से उज्जैन सड़क मार्ग द्वारा पहुंचने की सुविधा उपलब्ध है।

आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक शांति का अनूठा संगम

धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर की यात्रा केवल धार्मिक दर्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय परंपराओं, आस्था और सांस्कृतिक विरासत को समझने का भी अवसर देती है। यहां कलम-दवात अर्पित करने की परंपरा भगवान चित्रगुप्त के प्रति श्रद्धा और ज्ञान के महत्व को दर्शाती है।

यदि आप उज्जैन की धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अंकपात स्थित धर्मराज चित्रगुप्त मंदिर को अपनी यात्रा लिस्ट में जरूर शामिल कर लें। यहां का शांत वातावरण, पूजा-पद्धति और धार्मिक मान्यताएं आपकी यात्रा को यादगार बना सकती हैं।