शुक्र और गुरु का षट्कोण योग (सोर्स- सोशल मीडिया)
ग्रह गोचर

शुक्र और गुरु की युति नहीं; षट्कोण योग बदलेगा इन राशियों की किस्मत, मिलेगा धन लाभ

Shadashtak Yog 2026: 28 नवंबर को शुक्र और गुरु का षट्कोण योग बनेगा। शुक्र और गुरु के बीच 60 डिग्री का कोण बनने से विशेष ज्योतिषीय स्थिति बनेगी। जानिए मिथुन, तुला और धनु राशि पर इसका प्रभाव और करियर

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 28 नवंबर 2026 को शाम 5:30 बजे बनेगा शुक्र और बृहस्पति का षट्कोण योग।

  • शुक्र और गुरु के बीच 60 डिग्री का कोण बनने से बनेगी विशेष ज्योतिषीय स्थिति।

  • मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन में आ सकती हैं खुशियां, कमाई के नए रास्ते खुलेंगे।

  • तुला राशि के जातकों को अटका हुआ पैसा मिलने और कारोबार में लाभ के योग।

  • धनु राशि वालों को नौकरी और नए कारोबार में मिल सकते हैं अच्छे अवसर।

Shukra Guru Shadashtak Yog 2026: नवंबर के आखिरी दिनों में शुक्र और बृहस्पति की खास ग्रह स्थिति बनने जा रही है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, 28 नवंबर को दोनों ग्रहों के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा, जिसे षट्कोण योग कहा जाता है।

शुक्र को प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं का कारक माना जाता है, जबकि बृहस्पति ज्ञान, भाग्य और तरक्की के प्रतीक हैं। ऐसे में इस योग का प्रभाव कुछ राशियों के लिए शुभ रह सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों को इसका लाभ मिल सकता है।

कब बनेगा शुक्र और गुरु का षट्कोण योग?

पंचांग के अनुसार, 28 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजकर 30 मिनट पर शुक्र और बृहस्पति के बीच 60 डिग्री का कोण बनेगा। ज्योतिष में इसे षट्कोण योग या षष्ठम दृष्टि कहा जाता है। इस दौरान शुक्र तुला राशि और बृहस्पति सिंह राशि में विराजमान रहेंगे।

मिथुन राशि: प्रेम जीवन में आएगी खुशियां

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह योग प्रेम और रचनात्मक कार्यों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। पहले से चल रही बातचीत रिश्ते में बदल सकती है। लेखन, कला और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। संतान की ओर से अच्छी खबर मिलने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

तुला राशि: अटका पैसा मिलेगा वापस

तुला राशि वालों के लिए शुक्र का अपनी ही राशि में होना शुभ माना जा रहा है। इस दौरान प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है, जिसका भविष्य में लाभ मिलेगा। लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। जमीन और मकान से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। कारोबारियों को काम आगे बढ़ाने और कमाई बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

धनु राशि: करियर में मिलेगी सफलता

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र-गुरु का षट्कोण योग करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक अवसर ला सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। नया कारोबार शुरू करने की योजना बना रहे लोगों के लिए भी समय अनुकूल रह सकता है। पुराने विवाद का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। हालांकि, पैसों के लेनदेन और कानूनी मामलों में सतर्क रहें। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले उसे अच्छी तरह पढ़ लें।

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?

DMK ने दिया केंद्र सरकार का साथ, संसद में दो-तिहाई बहुमत की राह आसान? परिसीमन बिल से पहले बड़ा सियासी उलटफेर

परिसीमन बिल को लेकर उद्धव ठाकरे गुट का सामना से मोदी सरकार पर तीखा हमला, DMK और शरद पवार गुट को भी घेरा

India Sugar Stock Shortage: 30 लाख टन तक घट सकता है चीनी का भंडार! क्या बढ़ेंगी चीनी की कीमतें?