राशि अनुसार बांधें भाई को राखी  (सौ.जैमिनी)
राशिफल

राखी खरीदने से पहले जान लें भाई की राशि, सही रंग से जुड़ी है सुख-सौभाग्य की मान्यता, देखें 12 राशियों की लिस्ट

Zodiac Sign Rakhi Colour: राखी खरीदने से पहले भाई की राशि के अनुसार सही रंग का चयन करना शुभ माना जाता है। जानें 12 राशियों के लिए कौन-से रंग की राखी सुख-सौभाग्य लाता है।

सीमा कुमारी

Rakhi Colour According To Zodiac: इस बार रक्षाबंधन का पर्व बहुत ही खास रहने वाला है क्योंकि यह भद्रा के प्रभाव से मुक्त रहेगा। इसलिए बहनें पूरे दिन शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती है। अगर बहनें अपने भाई की राशि के अनुसार राखी के रंग का चुनाव करती हैं तो उनके भाईयों का जीवन सुख-सौभाग्य और समृद्धि से भर जाता है। तो यहां जानिए रक्षाबंधन के दिन बहनों को अपने भाई को कौनसे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

राशि अनुसार बांधें भाई को राखी

मेष राशि: लाल या केसरिया राखी

ज्योतिषयों के अनुसार, अगर आपके भाई की राशि मेष है तो आप उनके लिए लाल या केसरिया रंग की राखी बांध सकते है। क्योंकि, मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह है। मंगल ग्रह की राशि होने के कारण लाल रंग ऊर्जा, साहस और सफलता का प्रतीक माना जाता है।

वृषभ राशि: रंग सफेद और हल्का गुलाबी राखी

यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो आप उनके लिए रंग सफेद रंग और हल्का गुलाबी राखी खरीद सकते है। वृषभ राशि वालों का स्वामी शुक्र ग्रह है। शुक्र ग्रह से संबंधित यह राशि प्रेम, सुख और समृद्धि का प्रतीक है।

मिथुन राशि: हरे रंग की राखी

अगर आपके भाई की राशि मिथुन है तो उनके लिए हरे रंग की राखी लें। हरा रंग बुद्धि, संवाद क्षमता और सकारात्मक सोच को दर्शाता है।

कर्क राशि: सफेद और सिल्वर

कर्क राशि वालों के लिए शुभ रंग सफेद और सिल्वर है। कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है। सफेद रंग की राखी बांधने से आपके भाई पर चंद्रमा की कृपा बनी रहेगी और उनकी कुंडली में चंद्र मजबूत रहेगा।

सिंह राशि : सुनहरा या नारंगी रंग की राखी

सिंह राशि वालों के लिए सुनहरा या नारंगी रंग की राखी का चुनाव करें। ये सूर्य की ऊर्जा और आत्मविश्वास को बढ़ाने वाला रंग माना जाता है। सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है।

कन्या राशि: हरा और हल्का भूरा

कन्या राशि के लिए शुभ रंग हरा और हल्का भूरा रहेगा। बुध ग्रह की शुभता प्राप्त करने के लिए हरे रंग की राखी उत्तम मानी जाती है। बता दें कि कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह है।

तुला राशि गुलाबी और सफेद रंग

तुला राशि के स्वामी भी शुक्र ग्रह है। इनके लिए गुलाबी और सफेद रंग की राखी उत्तम रहेगी। इस रंग की राखी बांधने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ता है।

वृश्चिक राशि लाल या मैरुन रंग की राखी

अगर आपके भाई की राशि वृश्चिक है तो उनके लिए लाल या मैरुन रंग की राखी चुनें। इस राशि के स्वामी मंगल है। लाल रंग की राखी बांधने से आपके भाई की शक्ति बढ़ती है और आत्मबल मजबूत होता है।

धनु राशि पीला रंग शुभ रहेगा

धनु राशि वालों के लिए पीला रंग शुभ रहेगा। धनु राशि के स्वामी बृहस्पति (गुरु) हैं जिनका प्रिय रंग पीला माना जाता है। इस रंग की राखी बांधने से ज्ञान और भाग्य में वृद्धि होगी।

मकर राशि नीला या गहरा नीला रंग की राखी

मकर राशि के स्वामी शनि देव है। तो अगर आपके भाई की राशि मकर है तो उन्हें नीला या गहरा नीला रंग की राखी बांधें। शनि ग्रह की सकारात्मक ऊर्जा के लिए यह रंग उपयुक्त होता है।

कुंभ राशि आसमानी और नीला

कुंभ राशि वालों के लिए शुभ रंग आसमानी और नीला रहेगा। तो रक्षाबंधन के दिन अपने भाई को इन्हीं रंग की राखी बांधें। ऐसा करने से आपके भाई को मानसिक शांति मिलेगी और सुख-समृद्धि में भी वृद्धि होगी। कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं।

मीन राशि पीला और हल्का नारंगी रंग शुभ रहेगा

मीन राशि के स्वामी भी गुरु है। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए पीला और हल्का नारंगी रंग शुभ रहेगा। बृहस्पति देव की कृपा प्राप्त होगी और आध्यात्मिक उन्नति भी मिलेगी

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज

जबलपुर में 600 करोड़ के T-72 टैंक प्रोजेक्ट का भूमि पूजन; रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बड़ी सौगात

हरियाणा विधानसभा में बवाल! भूपेंद्र हुड्डा की सुरक्षाकर्मियों से धक्का-मुक्की, परिसर में कांग्रेस का प्रदर्शन