हरियाली तीज पर राशि अनुसार उपाय (सौ.जैमिनी)
राशिफल

हरियाली तीज पर हर राशि का अलग उपाय, कोई चढ़ाए शमी पत्र तो कोई हल्दी की गांठ, जानें आपके लिए क्या है खास

Hariyali Teej 2026 : हरियाली तीज का पावन पर्व इस बार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन राशि के अनुसार पूजा और उपाय करने से विशेष लाभ मिलने की मान्यता है। जानें आपकी राशि के लिए कौन-सा उपाय खास रहेगा।

सीमा कुमारी

Hariyali Teej Rashi Upay : हरियाली तीज का व्रत हिन्दू सुहागिन महिलाओं का प्रमुख पर्व है। जो हर साल सावन महीने में मनाया जाता है। सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना, सुखी वैवाहिक जीवन और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद पाने के लिए यह व्रत रखती हैं। तीज व्रत रखना, हरे रंग की साड़ी-चूड़ी पहनकर भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा करना, झूला झूलना।

ये सब तो अहम है ही। इसके साथ यदि यदि अपनी राशि के अनुसार कुछ उपाय कर लें तो पति-पत्‍नी का वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानिए इन उपायों के बारे में।

हरियाली तीज पर राशि अनुसार करें ये आसान काम

  • मेष और वृश्चिक राशि

यदि आपकी राशि मेष और वृश्चिक है तो हरियाली तीज के दिन लाल रंग के वस्त्र पहनें। यही नहीं इस दिन माता पार्वती को लाल चुनरी और लाल सिंदूर भी अर्पित करें। आप माता पार्वती को गुड़ या मेवे का भोग लगाएं। इस उपाय से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

  • वृषभ और तुला राशि

अगर आप हरियाली तीज के दिन सफेद या हल्के गुलाबी रंग के वस्त्र धारण करके माता पार्वती की पूजा करेंगी तो आपके ऊपर सदैव माता की कृपा बनी रहेगी। इस दिन माता पार्वती को सफेद बर्फी का भोग लगाएं और शृंगार सामग्री में इत्र व मखाने अर्पित करें।

  • मिथुन व कन्या राशि

मिथुन और कन्या राशि के लोग हरियाली तीज के दिन हरे रंग की साड़ी और हरी चूड़ियां पहनें। इस दिन आप माता पार्वती को दूर्वा और हरी इलायची चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में समृद्धि बनी रहती है।

  • कर्क राशि

हरियाली तीज के दिन चांदी की कटोरी में खीर बनाकर शिव-पार्वती को समर्पित करें और सफेद चंदन से तिलक करें। इस उपाय से आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

  • सिंह राशि

अगर आपकी राशि सिंह है तो आप हरियाली तीज के दिन नारंगी या लाल रंग के वस्त्र करें। इस दिन तांबे के पात्र से शिवलिंग पर जल व केसर अर्पित करें।

  • धनु और मीन राशि

हरियाली तीज के दिन धनु राशि के लोग पीले रंग के वस्त्र पहनें और माता पार्वती को हल्दी की गांठें, पीले फूल और बेसन के लड्डू चढ़ाएं। इससे आपके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा।

  • मकर और कुंभ राशि

हरियाली तीज के दिन आप नीले या गहरे रंग के वस्त्र धारण करें और शिव-पार्वती को नीले पुष्प अर्पित करें। साथ ही, शिवलिंग पर शमी पत्र चढ़ाएं। इससे जीवन में खुशहाली बनी रहती है।

ये काम भी करें

दांपत्‍य जीवन अच्‍छा चले इसकी जिम्‍मेदारी पति-पत्‍नी दोनों की होती है। आपसी प्रेम बढ़ाने के लिए तीज के दिन यदि पति भी प‍त्‍नी के साथ पूजा करे तो बहुत लाभ होता है। साथ ही वे फलाहार साथ में करें. एक-दूसरे का सम्‍मान करें. यदि कोई नाराजगी है तो बातचीत से हल करें।

CJP के प्रदर्शन में बच्चों का अवैध इस्तेमाल! NHRC ने मुंबई पुलिस, MeitY और X Corp को जारी किया नोटिस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस