Daily Horoscope 18 October 2026: 18 अक्टूबर का दिन कई राशियों के लिए सफलता और लाभ के अवसर लेकर आ सकता है। मेष राशि वालों को घाटे का सौदा समझे जा रहे काम में अच्छा लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि के जातकों को कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलने के योग हैं, जबकि तुला राशि वालों की पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल।
जिस काम को आप घाटे का सौदा समझ रहे थे, उसमें अच्छा लाभ मिल सकता है। उच्च शिक्षा को लेकर विचार-विमर्श होगा। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है, लेकिन मान-सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त होने के योग हैं।
कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। पुराना काम पूरा होने से प्रसन्नता होगी। विवादों को टालना हितकर रहेगा।
अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। लोग आपका मजाक उड़ा सकते हैं। पारिवारिक मामलों में सभी की सलाह लाभदायक रहेगी। लंबित कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है।
सकारात्मक सोच से समस्याओं का समाधान होगा और मित्रों का सहयोग मिलेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें। नई योजनाओं का विस्तार हो सकता है।
सिंह राशि निजी कार्यों को टालने से समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए समय पर काम पूरा करने का प्रयास करें। निजी संबंधों में चल रहा टकराव दूर हो सकता है। कुछ जरूरी कार्य पूरे होंगे और लाभ मिलने की संभावना है।
खर्च उम्मीद से अधिक हो सकता है। कामकाज में नियमितता बनाए रखें और बेवजह किसी से विवाद न करें। कार्यों को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
राजकीय क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने के योग हैं। मांगलिक कार्यों पर खर्च हो सकता है। नई योजनाओं की शुरुआत होगी और सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है।
नौकरी से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। समय और परिस्थितियों को देखते हुए काम करें। आपका परिश्रम और पुरुषार्थ बना रहेगा तथा कामकाज पूरे होने के योग हैं।
प्रयास करने पर सफलता मिलेगी और राजकीय कार्य बन सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा के योग हैं। अनावश्यक खर्चों को टालने का प्रयास करें।
मकर राशि नए मित्र बन सकते हैं। किसी महिला की सलाह उपयोगी साबित होगी और मानसिक स्थिरता बनी रहेगी। जमीन-जायदाद और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने की संभावना है।
परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अतिथि सत्कार का अवसर भी मिलेगा।
प्रभावशाली लोगों के संपर्क का लाभ मिलेगा। व्यापार में वृद्धि हो सकती है और कामकाज की व्यस्तता बनी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
आश्विन शुक्ल अष्टमी और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, सरसों, अलसी, मूंगफली और पिपरमेंट के भाव में तेजी आने के योग हैं। ज्वार और बाजरे के भाव में भी गर्मी बनी रह सकती है।
भाग्यांक: 1893