

मकर राशि को मेहनत का मिलेगा फल, करियर में मिलेगी लगातार सफलता
कुंभ राशि वालों को नौकरी में सफलता के योग, उच्च शिक्षा में भी मिलेगी कामयाबी
18 से 24 अक्टूबर तक इन राशियों को रहना होगा सावधान, खर्च और रिश्तों में बरतें सतर्कता
Weekly Horoscope 18-24 october 2026: यह सप्ताह कई राशियों के लिए करियर में नए अवसर, आर्थिक सुधार और पारिवारिक खुशियां लेकर आ सकता है।
कुछ जातकों को अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा, वहीं कुछ लोगों को नौकरी, उच्च शिक्षा और कारोबार में सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और पुराने रिश्तों को मजबूत करने के अवसर मिलेंगे।
हालांकि, कुछ राशियों को खर्च, मानसिक तनाव और कार्यक्षेत्र की चुनौतियों के प्रति सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह सप्ताह।
इस सप्ताह आपका पूरा ध्यान करियर और भविष्य की योजनाओं पर रहेगा। नई योजनाओं को पूरा करने में सभी का सहयोग मिलेगा। आप लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। रास्ते में आने वाली मुश्किलों का सामना करने पर कामयाबी मिलेगी। कार्यस्थल पर नई शुरुआत का अनुभव होगा। व्यस्तता के कारण परिवार को पर्याप्त समय देना मुश्किल हो सकता है।
आपको परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रमों में आपकी भागीदारी बढ़ेगी। मेल-मिलाप और पार्टियों का दौर जारी रह सकता है। आप अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश करेंगे। मौज-मस्ती छोड़कर कुछ जरूरी काम करने का मन बनेगा। संपत्ति से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सप्ताहांत में विरोधियों के प्रति सजग रहकर काम करें और बुजुर्गों की सलाह पर ध्यान दें।
अब तक की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। पारिवारिक और सामाजिक जीवन में संबंधों को फिर से घनिष्ठ बनाने में मदद मिलेगी। मानसिक संतोष के लिए कुछ दिनों के लिए घर से दूर जा सकते हैं। परिवार की सुरक्षा के लिए निवेश करेंगे। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मेलजोल बढ़ाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
भाग्य अनुकूल रहने से मुश्किल कार्य भी आसानी से पूरे हो सकते हैं। अपनी मंजिल तक पहुंचने के लिए आपने जितनी मेहनत की है, उसका लाभ मिलेगा। वैभव और विलासिता पर खर्च हो सकता है। जो लोग आपको नाकाबिल समझते थे, वे भी आपकी काबिलियत की तारीफ करेंगे। सरकारी मामलों में कुछ विलंब हो सकता है, लेकिन सौदे से जुड़ा मामला सुलझने की संभावना है।
सिंह राशि वाले जातकों को इस सप्ताह आपको आर्थिक मामलों पर विशेष ध्यान देना होगा। पुराने कर्जों से छुटकारा पाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ना पड़ेगा। पारिवारिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बच्चों के करियर को लेकर चिंता रह सकती है, लेकिन मानसिक तनाव से राहत मिलने की संभावना है। जिन लोगों पर आप विश्वास कर रहे हैं, वे आपका साथ छोड़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर भरोसा करें।
नए संपर्क और नए लोगों से जुड़ना लाभदायक रहेगा। आप केवल लाभ पर ध्यान देने के बजाय रिश्ते बनाने का भी प्रयास करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से दूसरों के कार्यों में भी ध्यान दे पाएंगे। किसी काम के सिलसिले में की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध हो सकती है। अपने लगाव और नजरिये में बदलाव का अवसर मिलेगा। व्यक्तिगत जीवन और काम के बीच सामंजस्य बनाकर सफलता प्राप्त करेंगे।
यह सप्ताह आपके लिए प्रगति और सफलता लेकर आ सकता है। जिन सपनों को आप पूरा करना चाहते हैं, उनके लिए रास्ता बनेगा। अपनी वरिष्ठता और सामर्थ्य से अधिक जिम्मेदारियां मिलने के कारण तनाव बढ़ सकता है। समाज में महत्वपूर्ण स्थान बनाने में सफल रहेंगे। दूसरों की मदद करके मन को खुशी मिलेगी। कार्यस्थल पर अनिश्चितता का माहौल रह सकता है। संबंधों की फिर से समीक्षा करनी होगी और दोस्तों तथा दुश्मनों के बीच अंतर पहचानना पड़ेगा।
इस सप्ताह निजी संबंधों पर ध्यान देने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकातों का दौर चल सकता है। आप किसी भी योजना को इस तरह से पूरा करेंगे कि लोग आपकी तारीफ करेंगे। खर्च की अधिकता रहेगी, इसलिए आय के नए स्रोत तलाशने पड़ सकते हैं। घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। दूसरों की मर्यादा और भावनाओं का ध्यान रखें।
आपको अपनी रुचियों और खुशियों पर ध्यान देने का अवसर मिलेगा। आप अपनी इच्छाओं के अनुसार काम करते जाएंगे और भाग्य भी आपका साथ देगा। हिम्मत और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। करियर में पहले से बेहतर प्रस्ताव मिल सकते हैं। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। तरक्की की ऊंचाइयों तक पहुंचने के अवसर मिलेंगे, लेकिन व्यक्तिगत संबंधों को भी पूरा महत्व देना जरूरी होगा। नई योजनाओं पर विचार करेंगे।
अपने प्रयासों और मेहनत की बदौलत अच्छी सफलता मिलेगी। मौलिक चिंतन आपको आगे बढ़ने में मदद करेगा। कार्यक्षेत्र में लगातार सफलता मिलने की संभावना है। पारिवारिक और निजी जीवन में खुशियों का अनुभव होगा। जो लोग आपके काम में अड़चनें खड़ी कर रहे थे, वे भी सहयोग कर सकते हैं। मेहनत से लाभ प्राप्त करेंगे। बड़े निवेश से पहले सभी की राय लेना जरूरी होगा।
परिवार की खुशियों पर बड़ा खर्च हो सकता है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। पारिवारिक उत्सवों में प्रसन्नता रहेगी। उच्च शिक्षा में सफलता के आसार हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। विरोधी आपकी गतिविधियों पर नजर रख सकते हैं, इसलिए कामकाज में सावधानी बरतें। अपने बिखरे हुए कार्यों को समेटने में सफलता मिलेगी।
जिद में आकर गलत फैसला लेने से बचें। उच्च शिक्षा में सफलता मिलने की संभावना है। जिस योजना को लेकर आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे, उसे अंजाम तक पहुंचाने में सफलता मिल सकती है। नौकरी में स्थान बदलने का अवसर मिल सकता है। घूमने-फिरने के बहाने रिश्तेदारी में जाने का कार्यक्रम बन सकता है। उन्नति के अवसर मिलेंगे और वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलने की संभावना है।