आज का राशिफल navbharat
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: किसे मिलेगा पैसा और किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 12 सितंबर 2026 का राशिफल मिश्रित रहेगा। मेष को नया घर-दुकान, मिथुन को सफलता व रुका धन, जबकि कर्क, तुला और मीन को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। सोने में तेजी संभव है।

अर्पित शुक्ला

Daily Horoscope 12 September 2026: : शनिवार का दिन विभिन्न राशियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। मेष राशि वालों के लिए नया मकान या दुकान खरीदने का योग बन रहा है, वहीं मिथुन राशि के युवाओं को बड़ी सफलता और रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। कर्क, तुला और मीन राशि के जातकों को आकस्मिक लाभ व नए अवसर मिलेंगे। व्यापार-भविष्य के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना-चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल सकती है, जबकि तांबा और सूत में मंदी की संभावना है।

मेष राशि

नया घर या दुकान खरीदने का मन बन सकता है। निजी कार्यों पर तुरन्त निर्णय लें। परिश्रम अधिक करना पड़ सकता है। प्रिय सूचना मिलेगी।

वृषभ राशि

बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी। आय की अपेक्षा व्यय अधिक होगा। परिश्रम एवं लगन से कार्य करें। सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

युवाओं को बेहतर सफलता मिलेगी। नई जिम्मेदारी आने से परेशान हो सकते हैं। रूके धन की वसूली होगी। अपने कार्यों का गुप्त रखें।

कर्क राशि

आकस्मिक लाभ के अवसर मिलेंगे। कार्य कुशलता का विकास होगा। निजी मामलों में व्यस्तता रहेगी। किये गए प्रयास सफल होंगे।

सिंह राशि

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते है। व्यापार में अधिक जोखिम न उठायें। कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। लाभ होगा।

कन्या राशि

आकस्मिक यात्रा करना पड़ सकती है। नवीन कार्य प्रारंभ होगा। शारीरिक शिथिलता रहेगी। अविवाहित को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है।

तुला राशि

भूमि भवन के क्रय-विक्रय से लाभ होगा। उच्चाधिकारियों एवं प्रतिष्ठितजनों से मेलजोल, संपर्क बढ़ेगा। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

वृश्चिक राशि

मेहमानों के कारण निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ सकता है। किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात होगी। मांगलिक कार्य बनेंगे। खर्च अधिक होगा। परिश्रम की अधिकता रहेगी।

धनु राशि

आवेश में आकर कोई भी कार्य न करें। उत्खनन के कार्यों में लाभ होगा। जमीन जायदाद से संबंधित विवाद हो सकता है। हितचिंतक की सलाह लें।

मकर राशि

घर परिवार में किसी उत्सव का सुख मिलेगा। आर्थिक विकास हो सकता है। सम्मान मिलेगा। गलत बदलाव से बचें।

कुंभ राशि

वाहन प्रयोग करते समय सावधानी रखें। अनावश्यक विवादों को न बढ़ायें। मनोवांछित कार्य पूर्ण होने से मानसिक प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि

उच्च अध्ययन पर विचार होगा। संतान की ओर से प्रसन्नता रहेगी। प्रभावशाली व्यक्तियों की मदद मिलेगी। लाभ होगा।

व्यापार-भविष्य

भाद्रपद शुक्ल प्रतिपदा को उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रभाव से सोना चांदी के भाव में 40 रुपये तक की तेजी होने की संभावना है। तांबा, सूत, ऊनी वस्त्र में कुछ मंदी की संभावना है। गुड़ खांड, शक्कर में स्थिति ठीक रहेगी। वायदा विचार- आज दिन पिछले सप्ताह के बने भाव घटें, उसी में स्थिति सुधरेगी। भाग्यांक 9254 है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता