आज का राशिफल 2 नवंबर 2026 (सौ. डिजाइन फोटो)
राशिफल

Aaj Ka Rashifal: कन्या को संपत्ति-वाहन का सुख, कुंभ को मिलेगा मान-सम्मान, पढ़ें आज का राशिफल

Daily Horoscope: 1 नवंबर 2026 का दिन मेष और मिथुन समेत कई राशियों के लिए लाभ और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। वहीं कुछ जातकों को खर्च, स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में सावधानी रखनी होगी।

अपूर्वा नायक

Daily Horoscope 1 November 2026: 1 नवंबर 2026 का दिन कुछ राशियों के लिए लाभ और सफलता के अवसर लेकर आ सकता है। जहां मेष राशि के जातकों को आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, वहीं मिथुन राशि वालों को व्यापार में अच्छी सफलता मिल सकती है।

कुछ राशियों को खर्च और पारिवारिक चिंताओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल और व्यापार का हाल।

मेष

धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर खुशी मिलेगी। परिचितों के साथ कामकाज में परेशानी हो सकती है। आकस्मिक धन प्राप्त होने के योग हैं। नवीन और लाभदायक योजनाओं का विकास होगा।

वृषभ

अधिकारी नाराज हो सकते हैं। गुप्त शत्रुओं के अवरोध के कारण दैनिक कार्यों के संपादन में परेशानी होगी। खर्च की अधिकता बनी रह सकती है।

मिथुन

बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। मित्रों से विवाद होने की आशंका है। व्यापार में उत्तम सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के सहयोग से कार्य बनेंगे।

कर्क

बिखरे हुए कामों को समेटने में सफलता मिलेगी। सहकर्मी जानबूझकर नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। जल्दबाजी करने से बचें।

सिंह

समय पर मदद नहीं मिलने से परेशानी हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। श्रम और प्रयास करने से इच्छित सफलता मिलेगी। निजी पुरुषार्थ बना रहेगा।

कन्या

कन्या राशि वाले जातक विपरीत परिस्थितियों में समझौता करना लाभकारी रहेगा। रोजगार संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। संपत्ति और वाहन का सुख मिलेगा। प्रयास सार्थक होंगे।

तुला

पुराना विवाद हल होगा। तीखी बातों से करीबी लोग नाराज हो सकते हैं। शिक्षा और संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। निजी कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी।

वृश्चिक

अधिक भागदौड़ के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। कानूनी मामले सुलझने के आसार हैं। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। दूरदराज की यात्रा हो सकती है।

धनु

भाग्य से लाभदायक अवसर हाथ आ सकते हैं। करियर में बेहतर प्रस्ताव मिलेंगे। शारीरिक कष्ट और मानसिक परेशानी हो सकती है। प्रियजनों का सहयोग मिलेगा।

मकर

विरोधी नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे। अपनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी और खर्च अधिक हो सकता है। स्वजनों से संतुलित बातचीत करना हितकर रहेगा। कोई शुभ संदेश मिल सकता है।

कुंभ

कुंभ राशि वालों को न्यायालयीन मामलों में सफलता मिलेगी। रक्त संबंधियों से मतभेद हो सकते हैं। सामाजिक कार्यों में सफलता मिलने के साथ यश और सम्मान प्राप्त होने के योग हैं।

मीन

नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कारोबारी काम से दूरदराज की यात्रा हो सकती है। खर्च अधिक रहेगा। घर में अतिथि का आगमन हो सकता है।

व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण अष्टमी को पुष्य नक्षत्र के प्रभाव से गुड़, खांड, शक्कर, जूट, पट और बारदाने में मंदी के संकेत हैं। गेहूं, जौ, चना, बाजरा, उड़द, मूंग और मोठ में तेजी रह सकती है। जिस वस्तु के भाव पिछले दिनों बढ़े हैं, उसी के बाजार में गिरावट आ सकती है।

भाग्यांक: 1409

Delhi Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली; देशभर से जुटे विपक्षी नेता, CEC का इस्तीफा रहा मुद्दा

रामलीला मैदान रैली में 1 KM लंबी वोटर लिस्ट लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ता, देखें VIDEO

स्कूल में छात्रा पर आरी से हमला करने वाले आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस के साथ मुठभेड़ में लगी 6 गोली; देखें VIDEO

समालखा: 79वें निरंकारी संत समागम के बाद 126 जोड़ों का विवाह, सतगुरु माता सुदीक्षा जी ने दिया आशीर्वाद

न्याय के लिए दिल्ली आने की जरूरत नहीं होनी चाहिए, CJI सूर्यकांत ने क्यों कही यह बात?