27 नवंबर को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म राशिफल सोर्स: नवभारत लाइव
राशिफल

Birthday Horoscope: जन्मदिन से जानें कैसा रहेगा आने वाला साल? करियर, कारोबार, धन और पारिवारिक जीवन का भविष्य

27 November Birthday Horoscope: साल की शुरुआत में यात्रा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के योग। आज जन्मदिन है तो जानें आपका आगामी वर्ष कैसा रहेगा। करियर, कारोबार और सभी 12 राशियों का वार्षिक भविष्यफल।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Birthday Horoscope 27 November 2026: आज 27 नवंबर शुक्रवार को जिन लोगों का जन्मदिन है, उनके लिए आने वाला वर्ष मिले-जुले परिणाम देने वाला रह सकता है। साल की शुरुआत में यात्रा और पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति के योग बनेंगे। हालांकि मित्रों के कारण कुछ कामों में बाधाएं आ सकती हैं।

कारोबार में सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। साल के मध्य में पहले से तय कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं, जबकि वर्ष के अंतिम समय में धन लाभ और जमीन-जायदाद में वृद्धि के संकेत हैं।

कैसा रहेगा आने वाला साल?

वर्ष की शुरुआत यात्रा और पारिवारिक जिम्मेदारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगी। परिवार के जरूरी कार्य पूरे करने के अवसर मिलेंगे, लेकिन किसी मित्र के कारण आपके काम प्रभावित हो सकते हैं। व्यवसाय में सफलता पाने के लिए सामान्य से अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

साल के मध्य में पूर्व निर्धारित कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। दांपत्य जीवन में मतभेद और तनाव की स्थिति बन सकती है। ऐसे में आपसी समझ और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

वर्ष के अंतिम चरण में परिस्थितियों में सुधार होने के संकेत हैं। धन लाभ के योग बनेंगे और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। जमीन-जायदाद में वृद्धि होने के साथ रिश्तों में भी मधुरता आएगी।

आज जन्म लेने वालों का स्वभाव

27 नवंबर, शुक्रवार को जन्म लेने वाले बच्चे स्वभाव से संकोची, परिश्रमी और ईमानदार होंगे। ये व्यवहारकुशल होने के साथ-साथ दूसरों की मदद करने में रुचि रखेंगे। इनकी शिक्षा अच्छी रहने के योग हैं। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में इनकी विशेष रुचि हो सकती है। लेखन, साहित्य और रचनात्मक कार्यों के प्रति आकर्षण रहेगा। इसके अलावा स्वतंत्र व्यवसाय करने में भी इनकी रुचि हो सकती है।

जन्मदिन वालों के लिए राशि अनुसार कैसा रहेगा साल?

मेष और वृश्चिक राशि: मेष और वृश्चिक राशि के जातको के धन लाभ के योग बनेंगे। कोई सुखद समाचार प्राप्त हो सकता है।

वृषभ और तुला राशि: वृषभ और तुला राशि के जातको के यात्रा के योग हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों की पूर्ति होगी।

मिथुन और कन्या राशि: मिथुन और कन्या राशि के लोगों के मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातको का जीवन सुखमय रहेगा और पारिवारिक परिस्थितियां अनुकूल रह सकती हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि को सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा।

धनु और मीन राशि: धनु और मीन राशि के किसी मित्र के कारण कार्यों में व्यवधान आ सकता है।

मकर और कुंभ राशि: मकर और कुंभ राशि के जातको के पहले से निर्धारित कार्यों में रुकावटें आने की आशंका है।

कन्हैया कुमार का चुनाव आयोग और केंद्र पर निशाना, बोले- मतदाता सूची से नाम हटाना लोकतंत्र के लिए खतरा

December Public Holidays List: दिसंबर में कब-कब रहेंगी छुट्टियां? यहां देखें पूरी लिस्ट

इंदौर पहुंचे केंद्रीय मंत्री का विरोध: काफिले के सामने छात्र ने लगाए "Hardeep Puri Go Back" के नारे- वीडियो

संसद का एक दिन का विशेष सत्र, 30 नवंबर को लोकसभा; 2 दिसंबर को राज्यसभा की बैठक

पाकिस्तान की नींद उड़ाने आया भारत का भार्गवस्त्र, ड्रोन हमलों का देगा मुंह तोड़ जवाब; पास किया आखिरी टेस्ट