Aaj Ka Rashifal: शुक्रवार को मेष पर बरसेगी कृपा, तुला को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें सभी 12 राशियों का हाल

Horoscope Today 27 November: मेष राशि के जातकों को परिवार का सहयोग और मान-सम्मान मिलेगा। जानें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्य, नौकरी, व्यापार, धन, स्वास्थ्य और आज का व्यापार भविष्य।
Horoscope Today 27 November 2026:
आज का राशिफल(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 27 नवंबर शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र का रहेगा प्रभाव।

  • मेष राशि के जातकों को परिवार का सहयोग और मान-सम्मान मिलेगा।

  • वृषभ राशि वालों को मेहनत और दौड़धूप का अच्छा परिणाम मिल सकता है।

  • मिथुन राशि के जातकों के लिए सफलता और कार्यक्षेत्र विस्तार के योग।

  • कर्क राशि वालों के प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझने की संभावना।

  • कन्या राशि वालों का कानूनी मामलों में पक्ष मजबूत हो सकता है।

Horoscope Today 27 November 2026: आज मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया और आर्द्रा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कुछ राशियों के लिए सफलता और आर्थिक लाभ के अवसर बनेंगे, जबकि कुछ राशि के जातकों को जल्दबाजी और कार्यक्षेत्र की परेशानियों से सावधान रहने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्य।

मेष राशि

मेष राशि के जातको को निजी कार्यों को पूरा करने में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। नवीन वस्त्र, आभूषण और उपहार मिलने के योग हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों को जल्दबाजी में कोई गलती करने से परेशानी हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में की गई दौड़धूप के अच्छे परिणाम मिलेंगे। स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा और इच्छानुसार कार्य पूरे होने के योग हैं।

Horoscope Today 27 November 2026:
26 November Numerology Love & Career: जानें प्यार, करियर और पहनावे के लिए कौन-सा रंग रहेगा शुभ

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातको को आज मनचाही सफलता मिलने के आसार हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं पर खर्च हो सकता है। अनावश्यक कार्यों में समय बर्बाद करने से बचें। कार्यक्षेत्र का विस्तार होने की संभावना है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। सुख-सुविधाओं और वैभव की वस्तुओं पर खर्च होने की संभावना है। नए मित्रों से संबंध लाभदायक साबित होंगे। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि के योग हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातक, व्यापारिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। सरकारी और प्रशासनिक कार्यों में सफलता मिल सकती है। नौकरी को लेकर चिंता बनी रह सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने के संकेत हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातको का कानूनी मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। धार्मिक कार्यों की पूर्ति होगी। संतान को लेकर चिंता रह सकती है। सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के लिए आज भाग्योदय के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। कार्यों की अधिकता रहेगी, जिससे शारीरिक थकान महसूस हो सकती है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों को अनुभवी लोगों का साथ और मार्गदर्शन लाभकारी रहेगा। सरकारी मामलों में चल रही उलझनें दूर हो सकती हैं। मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। खानपान में अनियमितता से बचें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों के कार्यक्षेत्र में उलझनें बढ़ सकती हैं। मन में अज्ञात भय और चिंता बनी रह सकती है। दैनिक कार्यों में बाधाएं आने की आशंका है। यात्रा और प्रवास के दौरान विशेष सावधानी बरतें।

Horoscope Today 27 November 2026:
Gajkesari Rajyog: 30 नवंबर को बनेगा गजकेसरी राजयोग, सिंह-कर्क समेत 3 राशियों की चमक सकती है किस्मत

मकर राशि

बदलते माहौल के अनुसार मकर राशि के जातको को खुद को ढालना होगा। अपेक्षा के मुताबिक लाभ नहीं मिलने से निराशा हो सकती है। लेखन, सृजन और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। वाहन संबंधी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

कुंभ राशि

पूरी लगन और मनोयोग से काम करने पर कुंभ राशि के लोगों को अच्छी सफलता मिल सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति होगी। मातृपक्ष से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। नौकरी और कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी।

मीन राशि

आज मीन राशि के जातको के लिए जोखिम भरे कार्यों में रुचि बढ़ सकती है। व्यापारिक मामलों की उलझनें सुलझने के योग हैं। साहसिक प्रयासों से मनचाही उपलब्धि मिल सकती है। कोई महत्वपूर्ण संदेश या सूचना प्राप्त हो सकती है।

आज का व्यापार भविष्य

मार्गशीर्ष कृष्ण तृतीया और आर्द्रा नक्षत्र के प्रभाव से काले उड़द, तिल, तेल, सरसों, मूंगफली, लोहा और शेयर बाजार के भाव में तेजी के संकेत हैं। लाल रंग की वस्तुओं में भी तेजी का रुख रह सकता है।