25 नवंबर को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म राशिफल सोर्स: नवभारत लाइव
राशिफल

Birthday Horoscope: नए साल में किस्मत देगी साथ या बढ़ेंगी मुश्किलें, जानें करियर, धन और परिवार का सालभर का हाल

25 November Birthday Horoscope: वर्ष की शुरुआत में मित्रों का सहयोग मिलेगा। जानें 25 नवंबर को जन्म लेने वाले जातको का करियर, नौकरी, स्वास्थ्य, धन, परिवार और सभी 12 राशियों पर कैसा रहेगा प्रभाव?

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • वर्ष की शुरुआत में मित्रों और विशेष व्यक्तियों का सहयोग मिलेगा।

  • मध्य वर्ष में शत्रु पक्ष से सतर्क रहने की जरूरत होगी।

  • सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बनेंगे।

  • सिंह राशि को मनचाही सफलता मिल सकती है।

  • मकर और कुंभ राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत हैं।

Birthday Horoscope 25 November 2026: 25 नवंबर को जन्म लेने वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आ सकता है। वर्ष की शुरुआत में किसी मित्र या विशेष व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। शासन और प्रशासन से लाभ मिलने के योग हैं।

वर्ष के मध्य में शत्रु पक्ष सक्रिय हो सकता है। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना है। मित्रों का सहयोग मिलेगा और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वर्ष के अंतिम चरण में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचने की जरूरत होगी। यात्रा के दौरान कष्ट हो सकता है। शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक तनाव को लेकर चिंता बढ़ सकती है। पारिवारिक परेशानियों में भी वृद्धि होने की आशंका है।

आज जन्म लेने वाले बालक का स्वाभाव

आज जन्म लेने वाला बालक स्वस्थ, सुंदर और मिलनसार स्वभाव का होगा। यदि उसकी राशि कर्क हुई तो वह आकर्षक व्यक्तित्व और मधुर स्वभाव वाला होगा।

उसमें चालाकी का अभाव रहेगा और वह प्रत्येक कार्य सूझबूझ तथा विवेक से करेगा। वह न्यायप्रिय होने के साथ माता-पिता का भक्त भी होगा।

मेष से मीन तक राशियों पर जन्मदिन का प्रभाव

  • मेष और वृश्चिक राशि: मेष और वृश्चिक राशि के जातको का शत्रु पक्ष प्रबल रह सकता है। भोग-विलास और सुख-सुविधाओं पर धन खर्च होने की संभावना है।

  • वृषभ और तुला राशि: वृषभ और तुला राशि के जातको का स्वजनों के साथ मतभेद हो सकते हैं। मान-सम्मान के मामले में विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत होगी।

  • कर्क राशि: कर्क राशि के जातको की शासन और सत्ता से जुड़े कार्यों में सक्रियता बनी रहेगी।

  • मिथुन और कन्या राशि: मिथुन और कन्या राशि के जातको की पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी। जिम्मेदारियों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे।

  • धनु और मीन राशि: धनु और मीन राशि के लोगों को नौकरी में शुरुआती परेशानियों के बाद लाभ मिलने के योग हैं।

  • सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों को मनचाही सफलता मिलने की संभावना है। महत्वपूर्ण कार्यों में अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं।

  • मकर और कुंभ राशि: मकर और कुंभ राशि के जातको को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार