17 नवंबर को पैदा होने वाले बच्चों का जन्म राशिफल सोर्स: नवभारत लाइव
राशिफल

Birthday Horoscope: साल की शुरुआत में मान-सम्मान, मध्य में यात्रा के योग, जानें आज जन्मे लोगों का भविष्य

16 November Birthday Horoscope: 17 नवंबर को जन्म लेने वालों लोगों का आगामी वर्ष कैसा रहेगा? जानें धन लाभ, रोजगार, व्यापार, यात्रा और मान-सम्मान के योग के साथ सभी 12 राशियों पर प्रभाव व राशिफल।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Birthday Horoscope 17 November 2026: गलवार, 17 नवंबर को जन्म लेने वाले लोगों के लिए आने वाला वर्ष कई मामलों में सुखद रहने के संकेत दे रहा है। वर्ष की शुरुआत में चिंताओं से राहत, मान-सम्मान और धन लाभ के योग बनेंगे। साल के बीच में यात्रा के अवसर मिलेंगे और व्यापार व रोजगार में सुधार हो सकता है।

वहीं साल के अंत में व्यवहार कुशलता बढ़ेगी, लेकिन किसी मित्र के कारण कामकाज में बाधा आ सकती है। आइए जानते हैं आज जन्मदिन वाले लोगों का आगामी वर्ष कैसा रहेगा और विभिन्न राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

आज जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव

आज जन्म लेने वाला बालक बुद्धिमान, तेजस्वी, साहसी और कुछ उग्र स्वभाव का हो सकता है। उसकी शिक्षा-दीक्षा अच्छी रहेगी। नौकरी और राजनीतिक कार्यों में सफलता मिलने के योग हैं। वह अनुशासनप्रिय होगा और उसमें नेतृत्व करने की भावना रहेगी। माता-पिता के प्रति उसका विशेष लगाव रहेगा।

कैसा रहेगा आज जन्मे लोगों का आगामी वर्ष?

वर्ष के प्रारंभ में चिंताओं से छुटकारा मिलेगा। राज्य और सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और धन लाभ होने की संभावना है। मन प्रसन्न रहेगा।

वर्ष के मध्य में यात्रा के योग बनेंगे। खर्चों में कमी आएगी और व्यापार में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। भाइयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ मिलने के संकेत हैं।

वर्ष के अंत में व्यवहार कुशलता बढ़ेगी। हालांकि किसी मित्र के कारण कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।

जन्मदिन के अनुसार सभी 12 राशियों पर प्रभाव

मेष और वृश्चिक: मेष और वृश्चिक राशि के जातको को भाइयों के सहयोग से राजनीतिक लाभ मिलेगा। घरेलू कार्यों में व्यस्तता रहेगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

वृष और तुला: वृष और तुला राशि के लोगों के खर्चों में कमी आएगी तथा व्यापार में सुधार होगा। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

मिथुन और कन्या: मिथुन और कन्या राशि के जातको के निजी दायित्वों की पूर्ति होगी और जिम्मेदारियों को पूरा करने के अवसर मिलेंगे।

कर्क: कर्क राशि के लोगों के व्यापार में दुविधा की स्थिति बन सकती है। फैसले लेने में असमंजस रह सकता है।

सिंह: सिंह राशि के जातको के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास के साथ काम करने का अवसर मिलेगा।

धनु और मीन: धनु और मीन राशि के मन में विशेष प्रसन्नता रहेगी। वर्ष के दौरान सकारात्मक अनुभव मिल सकते हैं।

मकर और कुंभ: मकर और कुंभ राशि के जातको को सहयोग प्राप्त होगा और वे दूसरे लोगों की मदद से काम आगे बढ़ेंगे।

गोल्डी ढिल्लों ने दी धमकी, आखिर अमिताभ बच्चन का 1984 के सिख विरोधी हिंसा से क्या है कनेक्शन?

अयोध्या हमारी, अब मथुरा की बारी', केशव मौर्य की अखिलेश को खुली चुनौती; बोले- कार सेवा में साथ आइए

PM मोदी के साथ फिलीपींस में नजर आई ये खूबसूरत लड़की कौन... भारत से क्या है कनेक्शन? जानें सबकुछ

कांग्रेस का 5 चुनावी राज्यों में बड़ा दांव, स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन; यूपी में अजय माकन को मिली कमान

'तुर्रम खां मत बनो' कहावत के पीछे छिपी है 1857 की क्रांति की कहानी, जानिए कौन थे असली तुर्रम खां