जन्मदिन राशिफल (सौ. एआई जनरेटेड इमेज)
राशिफल

Birthday Horoscope: आज जन्मे बच्चों की चमकेगी किस्मत, परीक्षा में मिलेगी सफलता, जानिए सभी 12 राशियों का हाल

Today’s Horoscope: 1 नवंबर को जन्म लेने वाले बच्चे सूक्ष्मदर्शी व दूरगामी सोच रखने के साथ-साथ अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। आइए जानते है भविष्य के शुभ संकेत व राशियों का हाल।

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • 1 नवंबर के दिन जन्मे बच्चों केे साल की शुरुआत में व्यापारिक विवाद

  • मेष-वृश्चिक को मिलेगा राज्य सम्मान

  • वृष-तुला को रहना बरतनी होगी सावधानी

Horoscope November 1 Birthday Prediction: 1 नवंबर के दिन जन्मे बच्चों का स्वभाव बेहद स्पष्टवादी और परोपकारी होता है, अर्थात ऐसे बच्चे बेहद उच्च स्तर के मानसिक और बौद्धिक क्षमता रखते है। ऐसे बच्चे दार्शनिक प्रवृत्ति और अपने कार्य में निपुण होते है। उनके अंदर नेतृत्व करने की क्षमता अच्छी होती है। ऐसे बालक सूक्ष्मदर्शी और दूरगामी होते है और अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए हर संभव कोशिश करते है।

आने वाले में साल में कैसा होगा स्वास्थ्य और करियर

1 नवंबर को जन्मे बच्चों का साल बेहद खास होने वाला है। कई राशियों के लिए शुभ संकेत भी है। आज के दिन जन्मे बालकों के स्वास्थ्य में सुधार की संभावना है। इतना ही नहीं इनके आर्थिक संसाधनों में वृद्धि हो सकती है और प्रतियोगी परीक्षाओं में मेहनती बच्चों को सफलता मिल सकती है।

रुका हुआ धन भी मिलने के योग हैं, लेकिन आज के दिन जन्मे कुछ जातकों को सतर्कता बरतने की भी जरूरत है। ऐसे बच्चों को पेट दर्द से जुड़ी समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं ऐसे व्यक्ति को अपने आस- पास रहने वालों लोगों से बचकर भी रहने की आवश्यकता है।

मिलेगा सम्मान और प्रभाव में होगी वृद्धि

ऐसे बच्चों के लिए वर्ष के मध्य में सम्मान मिलने के योग हैं। सामाजिक तनाव में कमी आएगी और कार्यक्षेत्र में प्रभाव बना रहेगा साथ ही अंतिम चरण में शासन-सत्ता से सुख मिलने के संकेत भी हैं। इस दौरान अध्ययन व ज्ञान अर्जित करने में भी मन लगेगा।

आइए जानते है सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष और वृश्चिक

मेष और वृश्चिक राशि के लिए राज्य की ओर से सम्मान मिलने और प्रभाव बढ़ने के योग हैं।

वृष और तुला

वृष और तुला राशि के व्यक्ति के साझेदारी में विवाद और व्यवसाय में नुकसान की आशंका है।

मिथुन और कन्या

मिथुन और कन्या राशि वाले व्यक्ति के लिए साशल और सत्ता से सुख मिलने के संकेत हैं।

कर्क

कर्क राशि के व्यक्ति को संतान पक्ष की चिंता रह सकती है, जिससे मन विचलित होगा।

धनु और मीन

धनु और मीन राशि वाले व्यक्ति के परिवार में सुख और आपसी सौहार्द बना रहेगा।

सिंह

सिंह राशि के जातकों को विशेष रूप से सतर्क रहना हितकर रहेगा।

मकर और कुंभ

मकर और कुंभ राशि के व्यक्ति को फलता के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है।

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम

राष्ट्रीय एकता दिवस 2026: पीएम मोदी के भाषण की 10 बड़ी बातें, बोले- भारत अब रुकने वाला नहीं

Bank Holidays November 2026: नवंबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक! देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

INDIA Bloc Jan Mahabhiyog: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जन महाभियोग प्रस्ताव पास, किसने क्या कहा?

जेल से बाहर आते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, किस मामले में हुई कार्रवाई?