आज का राशिफल  (सोर्स- नवभारत लाइव डिजाइन)
राशिफल

मेष को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता, कर्क से जल्दबाजी में हो सकती है गलती, जानें 12 राशियों का आज का राशिफल

Daily Horoscope November 3: आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। जानें मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्य, करियर, धन, परिवार और स्वास्थ्य का हाल और पढ़ें आज का व्यापार भविष्य

स्निग्धा श्रीवास्तव

Highlights:

  • करियर में बेहतर सफलता मिलेगी

  • नौकरी और व्यापार दोनों में अच्छा लाभ मिलने के योग

  • पारिवारिक तनाव दूर होने से मिलेगी मानसिक संतुष्टि

Daily Horoscope 3 November 2026: आज मंगलवार, 3 नवंबर का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। आज के दिन किसी राशि के जातकों के लिए करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग हैं, तो वहीं दूसरी तरफ किसी जातक को आर्थिक मामलों और पारिवारिक संबंधों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आइए आज 3 नवंबर को जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल और व्यापार भविष्य-

12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। संतान के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है। अध्ययन और रचनात्मक कार्यों के प्रति आकर्षण बढ़ेगा और मन भी प्रसन्न रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातको के लिए लेनदेन के मामलों में आरोप-प्रत्यारोप जैसी स्थिति बन सकती है। अपने जीवनसाथी की चिंता करेंगे। परिश्रम से जुड़े कार्यों में अनुकूलता रहेगी। समय के अनुसार निर्णय लेना हितकारी होगा।

मिथुन राशि

विवादों के सुलझने के आसार हैं। करियर में बेहतर सफलता मिल सकती है। व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे, मित्रों और प्रियजनों का सहयोग भी प्राप्त होगा।

कर्क राशि

दिन का कुछ समय मेहमाननवाजी में बीतेगा। जल्दबाजी में गलती हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक तनाव दूर होने से मानसिक संतुष्टि मिलेगी।

सिंह राशि

अनुशासन की कमी से कामकाज की व्यवस्था बिगड़ सकती है। मनमाने रवैये से नुकसान होने की आशंका है। दूर गए मित्र से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साहस और संयम से काम लें।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों की भागदौड़ सफल रहेगी। आजीविका के लिए किए जा रहे प्रयास सफल साबित होंगे। सरकारी कार्यों में सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक अवस्था संतुलित रहेगी।

तुला राशि

पारिवारिक मामलों में आपसी सहमति से निर्णय लेना लाभकारी साबित होगा। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। प्रियजनों से मुलाकात होगी, साथ ही सामाजिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी।

वृश्चिक राशि

लाभ की कोई योजना आपके हाथ से निकल सकती है। खर्चों में कटौती करना ही बेहतर होगा। मानसिक सुख और प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पूज्य व्यक्ति की सलाह आपके लिए सही साबित होगी।

धनु राशि

पार्टनरशिप में नया कार्य शुरू करने की योजना बन सकती है। दुविधा से बाहर निकलकर निर्णय लें। अनावश्यक विवादों में ना फंसे। घर में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

मकर राशि

नए संपर्क भविष्य में आगे बढ़ने में सहायक होंगे। लेनदेन से जुड़े मामले सुलझ सकते हैं। आर्थिक कार्यों में सुस्ती रहेगी। पेट संबंधी परेशानी और शारीरिक कष्ट के प्रति सावधान रहें।

कुंभ राशि

व्यापार में नए सौदे मिलने के योग हैं। कार्ययोजना में बदलाव भी करना पड़ सकता है। पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। उच्च शिक्षा पर धन खर्च हो सकता है।

मीन राशि

समय पर काम पूरा करने का दबाव रहेगा। साझेदारी में अलगाव जैसी स्थिति बन सकती है। जमीन-जायदाद से जुड़े कार्यों में सुस्ती रहेगी। लापरवाही से परेशानी बढ़ सकती है।

आज का व्यापार भविष्य

कार्तिक कृष्ण नवमी और आश्लेषा नक्षत्र के प्रभाव से आज सोना, चांदी, धातु, गुड़, खांड, जौ, मटर और चना जैसी वस्तुओं में मंदी आ सकती हैं। वहीं चीनी, अलसी, हींग, सरसों और अरंडी में तेजी का योग है।

व्यापार के लिए आज सुबह 11 बजकर 24 मिनट के बाद का समय बेहद लाभकारी है।

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा, मुंबई-पुणे-नागपुर समेत कई शहरों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

IndiGo से भरिए विदेश की उड़ान; 2028 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू करने की तैयारी, CEO विली का बड़ा ऐलान

शरद पवार पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती, सीने में दर्द की शिकायत के बाद डॉक्टरों की निगरानी में

PM मोदी ने की पुणे मेट्रो की पिंक लाइन की तारीफ, जानें रूट, लागत और इसकी 3 बड़ी खूबियां

Explainer: न अनाथालय, न वृद्धाश्रम... नीता अंबानी का 100 एकड़ में बनेगा अनंत आश्रय, जानें क्या है खास?