झाड़ू से जुड़े वास्तु नियम (सौ.सोशल मीडिया)
एस्ट्रो

झाड़ू को खड़ा किया, गलत जगह रखा या पैर लगाया तो कंगाल बनना तय! जानें क्यों माना जाता है अशुभ

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में झाड़ू को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं। झाड़ू को खड़ा रखना, गलत जगह रखना या उस पर पैर लगाना अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े इन नियमों के बारे में।

सीमा कुमारी

Jhadu Se Jude Vastu Niyam : हिन्दू धर्म में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व दिया जाता है। घर की हर छोटी-बड़ी चीजों को रखने और इस्तेमाल करने के लिए वास्तु शास्त्र मे कई तरह के नियम बताए गए है। अगर बात झाड़ू से जुड़े वास्तु नियमों की करें तो, हिंदू धर्म में झाड़ू को माता लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है।

वास्तु- शास्त्र में झाड़ू को सिर्फ घर की साफ सफाई का साधन नहीं बल्कि धार्मिक और वास्तु मान्यताओं में विशेष महत्वपूर्ण माना गया है।अक्सर लोग अपने घरों में झाड़ू को कहीं भी रख देते हैं, कुछ खड़ा कर देते हैं तो कुछ जाने-अनजाने में पैर लगा देते है। लेकिन इन छोटी-छोटी गलतियों की वजह से घर में कंगाली का वास होने लगता है और मां लक्ष्मी रूठ जाती है। आइए जानते हैं झाड़ू से जुड़े इन नियमों के बारे में-

झाड़ू से जुड़े क्या है नियम ?

झाड़ू को पैर लगाना मां लक्ष्मी का अपमान

हिन्दू धर्म लोक और वास्तु शास्त्र के अनुसार, झाड़ू को महालक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू घर की गंदगी और नकारात्मकता को बाहर निकालकर सकारात्मकता और समृद्धि लाती है। इसलिए झाड़ू को पैर लगाना या उसे लांघना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है, जिससे आर्थिक हानि या दरिद्रता आ सकती है।

सही दिशा में रखे

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि झाड़ू को हमेशा घर की दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में रखना सबसे शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आर्थिक स्थिति ठीक रहती है।

झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखे

वास्तु शास्त्र में ये बताया गया है कि झाड़ू को कभी भी खड़ा करके न रखे । ऐसा करने से घर में कलह और अशांति बढ़ती है। इसलिए झाड़ू को ऐसी जगह रखें जहां वह नजरों से छिपी रहे और उसे खड़ा करके न रखा जाए।

इन गलतियों से लग सकता है वास्तु दोष

झाड़ू को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए और न ही इसे लांघना चाहिए। ऐसा करना मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है।

कभी भी टूटी हुई, सींक बिखरी हुई या अत्यधिक घिसी हुई झाड़ू का इस्तेमाल न करें। इससे घर में दरिद्रता आती है।

झाड़ू को साफ करने के लिए कभी भी उस पर पानी न डालें और न ही गीली झाड़ू का इस्तेमाल करें।

झाड़ू का उपयोग कभी भी बच्चों या किसी जानवर (जैसे गाय या कुत्ता) को डराने या मारने के लिए न करें।

अपने घर की लक्ष्मी (झाड़ू) कभी भी किसी पड़ोसी या रिश्तेदार को उधार न दें, इससे घर की बरकत चली जाती है।

India By Election 2026 LIVE: कानून तोड़ने के कारण हुमायूं कबीर को हिरासत में ले लिया गया: पश्चिम बंगाल पुलिस

बीजेपी के निशाने पर इंडिया ब्लॉक का मार्च, संबित पात्रा ने कहा- अराजकता फैला रही है कांग्रेस

इंडिया गठबंधन का CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रण! इस्तीफे की मांग के साथ निर्वाचन सदन पर हल्ला-बोल

Weather Alert: दिल्ली से बिहार और यूपी तक बदलेगा मौसम, 24 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, आंधी की चेतावनी

फॉर्म 6 पर नहीं थम रही तकरार! राहुल गांधी के नए दावों का ECI ने किया फैक्ट-चेक, खुलासे के बाद नहीं आया जवाब