साप्ताहिक भविष्यफल (सौ. डिजाइन फोटो)
एस्ट्रो

इस सप्ताह सूर्य-शनि के समसप्तम योग से देश में राजनीतिक उथल-पुथल के संकेत, शुक्रास्त का सोना-चांदी पर असर

Weekly Astrology Prediction: इस सप्ताह 4 से 10 अक्टूबर 2026 का ग्रह गोचर जानें। सूर्य-शनि के समसप्तम योग और 10 अक्टूबर को शुक्रास्त का देश व बाजार पर पड़ेगा बड़ा प्रभाव।

अपूर्वा नायक

Weekly Astrology Prediction 4-10 October: इस सप्ताह में 04 से 10 अक्टूबर 2026 तक ग्रहों की स्थिति विशेष रहने वाली है। इस सप्ताह सूर्यदेव कन्या राशि में, मंगल कर्क राशि में, और बुध तुला राशि में विराजमान रहेंगे।

वहीं चंद्रमा इस दौरान मीन, मेष, वृषभ और मिथुन राशि से होकर अपना संचरण पूरा करेंगे। ग्रहों की इस स्थिति का प्रभाव देश, सामाजिक गतिविधियों, मौसम और कारोबार से जुड़े क्षेत्रों पर पड़ने के संकेत ज्योतिषीय आकलन में बताए जा रहे हैं।

सूर्य-शनि के समसप्तम योग से देश में हलचल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान सूर्य और शनि ग्रह का समसप्तम योग बन रहा है। यह योग देश में राजनीतिक उथल-पुथल और जनता के विरोध प्रदर्शन का मुख्य कारण बन सकता है। इस स्थिति के प्रभाव से सरकारी अधिकारियों पर काम और परिस्थितियों का दबाव बढ़ सकता है। इसके अलावा, शनिश्चरी अमावस्या के प्रभाव के कारण लोगों के बीच भय और असुरक्षा का वातावरण बनने की आशंका रहेगी।

प्राकृतिक प्रकोप और हादसों की आशंका

ग्रहों की इस चाल का प्रभाव देश के भौगोलिक क्षेत्रों पर भी देखने को मिलेगा। उत्तर-पूर्व और पश्चिमोत्तर भारत में प्राकृतिक प्रकोप की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही इन इलाकों में कुछ हिंसक घटनाओं और बड़ी दुर्घटनाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासनिक स्तर पर और आम जनता को सतर्क रहने की जरूरत है।

शुक्रास्त का कमोडिटी बाजार और व्यापार पर असर

10 अक्टूबर को होने वाले 'शुक्रास्त' के प्रभाव से बाजार में व्यापक उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इस दौरान रूई के भाव में मंदी का रुख रह सकता है, जबकि चांदी के दामों में घट-बढ़ के बाद तेजी देखने को मिलेगी। इसके अलावा अनाज, सोना, चांदी, तांबा, पीतल और जस्ता जैसी धातुओं में तेजी आएगी। साथ ही हींग, पारा, केसर, गुड़, खांड, कपास और तिलहन के बाजार में भी कीमतों में उछाल दर्ज किया जाएगा।

SIR मामले में BJP नेता रवि पाटिल को कोर्ट से राहत, 198 वोटर्स के नाम हटाने की कोशिश का आरोप

IT मंत्रालय के आदेश के बाद Apple का बड़ा एक्शन: भारत में ऐप स्टोर से हटाया गया Bitchat ऐप, जानें क्या है वजह

2029 से पहले कैसे PM बनेंगे राहुल गांधी? जेल भेजने की धमकी पर भड़के CM सरमा, बोले- कैदी नहीं, जनता देती है वोट

Weather Today: यूपी-बिहार-झारखंड समेत 14 राज्यों में झमाझम बरसेंगे बादल, 70 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पूरा इजरायल आपको गले लगाएगा...PM नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार को भेजा ऐतिहासिक निमंत्रण